Doctor Verified

क्या एक दिन नमक न खाने से शरीर हो जाता है डिटॉक्स या बढ़ जाता है खतरा? डॉक्टर से जानें सच्चाई

आजकल डिटॉक्स डाइट का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। बहुत से लोग सोचते हैं कि एक दिन नमक न खाने से शरीर से टॉक्सिन्स निकल जाते हैं और यह सेहत के लिए अच्छा होता है। यहां जानिए, क्या एक दिन नमक न खाने से शरीर डिटॉक्स हो जाता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या एक दिन नमक न खाने से शरीर हो जाता है डिटॉक्स या बढ़ जाता है खतरा? डॉक्टर से जानें सच्चाई


आजकल सोशल मीडिया पर ''नो-सॉल्ट डिटॉक्स'' का ट्रेंड खूब वायरल है। फिटनेस और हेल्थ इंफ्लुएंसर दावा करते हैं कि अगर आप एक दिन के लिए नमक छोड़ दें, तो शरीर के सारे टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और स्किन से लेकर किडनी तक सब साफ हो जाता है, लेकिन क्या वाकई ऐसा है? क्या सिर्फ एक दिन नमक न खाने से शरीर डिटॉक्स हो सकता है या फिर यह सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है? आयुर्वेद के अनुसार नमक यानी 'लवण रस' शरीर के छह रसों में से एक प्रमुख तत्व है, जो न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाता है बल्कि पाचन क्रिया, जल संतुलन और मानसिक शांति बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। इस लेख में सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, क्या एक दिन नमक न खाने से शरीर डिटॉक्स हो जाता है?

एक दिन के लिए नमक न खाने से क्या होता है? - What happens if you stop eating salt for a day

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि नमक शरीर के कई कार्यों को कंट्रोल करता है। यह स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पाचन शक्ति (अग्नि) को मजबूत करता है, भूख को बढ़ाता है और भोजन को पचाने में मदद करता है। नमक शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बनाए रखता है, जिससे ब्लड प्रेशर और नर्वस सिस्टम ठीक तरह से काम करते हैं। आयुर्वेद में लवण रस को वात दोष को संतुलित करने वाला माना गया है, यानी यह शरीर में सूखापन, अकड़न और गैस जैसी समस्याओं को कम करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या सच में जले पर नमक लगाना होता है फायदेमंद? जानें क्या कहता है विज्ञान

कुछ लोग यह मानते हैं कि बिना नमक का भोजन करने से शरीर डिटॉक्स होता है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। डिटॉक्स यानी शरीर से विषाक्त पदार्थों का बाहर निकलना, जो मुख्य रूप से पसीना, मल और मूत्र के जरिए होता है। इसमें नमक की भूमिका जरूरी होती है क्योंकि नमक शरीर में जल को बनाए रखता है और किडनी को डिटॉक्स प्रक्रिया में सहायता करता है। अगर आप नमक पूरी तरह बंद कर देते हैं तो यह प्रक्रिया बाधित हो सकती है, जिससे शरीर में थकान, सिरदर्द, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: शिशु को पहले साल में नमक, चीनी, गुड़ और शहद क्यों नहीं देते? डॉक्‍टर से जानें

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं, ''शरीर के लिए नमक जरूरी है, आप रोजाना की डाइट में नमक का सेवन कम कर सकते हैं, ऐसा करना सेहत के लिए लाभकारी होता है लेकिन इसे बंद नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसका किडनी पर असर हो सकता है।'' वे आगे बताते हैं कि नमक शरीर में जलधारण (Water Retention) और पसीना संतुलित रखने में मदद करता है। अगर आप एक दिन भी नमक पूरी तरह छोड़ देते हैं तो किडनी पर दबाव पड़ सकता है, जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है।

skipping salt for a day

नमक का सही सेवन कैसे करें?

आयुर्वेद में बताया गया है कि लवण रस का सेवन सीमित मात्रा में और प्राकृतिक रूपों में करना चाहिए।

  • सेंधा नमक (Rock Salt) को सबसे उत्तम माना गया है क्योंकि यह पाचक और त्रिदोष संतुलक होता है।
  • सामान्य समुद्री नमक (Sea Salt) का उपयोग भी किया जा सकता है, लेकिन अधिक मात्रा में नहीं।
  • प्रसंस्कृत (Refined) नमक से बचना चाहिए, क्योंकि यह शरीर में जल असंतुलन और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है।

निष्कर्ष

नमक शरीर के लिए जरूरी तत्व है, इसे पूरी तरह बंद करना शरीर की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकता है। अगर आप हेल्दी डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो नमक बंद करने के बजाय संतुलित मात्रा में सेंधा नमक का सेवन करें, अधिक पानी पिएं और फलों-सब्जियों से प्राकृतिक डिटॉक्स करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • नमक की कमी से शरीर पर क्या असर होता है?

    नमक की कमी से सोडियम लेवल घट सकता है, जिससे चक्कर, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, थकान और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • कौन सा नमक सेहत के लिए सबसे अच्छा है?

    आयुर्वेद के अनुसार सेंधा नमक (Rock Salt) सबसे उत्तम माना गया है क्योंकि यह पाचक, वातनाशक और त्रिदोष संतुलक होता है।
  • क्या सेंधा नमक रोजाना खाया जा सकता है?

    सेंधा नमक रोजाना सीमित मात्रा में खाया जा सकता है। यह पाचन में मदद करता है, गैस और अम्लता कम करता है और त्वचा व बालों के लिए भी लाभकारी माना गया है।

 

 

 

Read Next

पेट की अग्नि को तेज करने के लिए खाएं ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स, पाचन में मिलेगी मदद

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 23, 2025 18:52 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Oct 23, 2025 18:52 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

TAGS