आजकल छोटी-सी सर्दी-जुकाम या हल्के बुखार में भी लोग तुरंत एंटीबायोटिक दवाएं लेने लगते हैं। कई बार डॉक्टर के पर्चे पर, तो कई बार खुद से ही दवा खाकर लोग सोचते हैं कि बीमारी जल्दी खत्म हो जाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बार-बार एंटीबायोटिक लेना आपके शरीर के लिए उतना ही खतरनाक हो सकता है, जितना कि बीमारी खुद? खासकर आपकी आंतों की सेहत (Gut Health) के लिए यह एक छुपा हुआ खतरा है। दरअसल, हमारी आंतों में लाखों-करोड़ों अच्छे बैक्टीरिया रहते हैं जिन्हें गट माइक्रोबायोम कहा जाता है। यही बैक्टीरिया पाचन से लेकर इम्यूनिटी और यहां तक कि मानसिक स्वास्थ्य तक में अहम भूमिका निभाते हैं। जब हम बार-बार एंटीबायोटिक लेते हैं तो यह दवाएं सिर्फ हानिकारक बैक्टीरिया को ही नहीं, बल्कि इन अच्छे बैक्टीरिया को भी मार देती हैं।
तो सवाल यह है कि क्या वाकई बार-बार एंटीबायोटिक लेना सेहत के लिए खतरनाक है? आंतों पर इसका क्या असर पड़ता है और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने, मेट्रो हॉस्पिटल, नोएडा के इंटरनल मेडिसिन विभाग के कंसल्टेंट डॉ. अक्षय (Dr. Akshay Chugh, Consultant - Internal Medicine, Metro Hospital, Noida) से बात की-
क्या बार-बार एंटीबायोटिक लेने से आंतों पर असर पड़ता है? - Is Taking Antibiotics Frequently Harmful For Gut Health
डॉ. अक्षय चुघ बताते हैं कि एंटीबायोटिक केवल हानिकारक बैक्टीरिया को ही नहीं मारतीं, बल्कि आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को भी नुकसान पहुंचाती हैं। इससे गट माइक्रोबायोम का संतुलन बिगड़ जाता है और गट हेल्थ खराब हो सकती है। डॉ. अक्षय चुघ मानते हैं कि एंटीबायोटिक जीवन रक्षक हो सकती हैं, लेकिन इनके दुरुपयोग से आंतों की सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए इन्हें केवल जरूरत पड़ने पर और सही डोज में ही लेना चाहिए। साथ ही, डॉक्टर अक्सर प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स लेने की भी सलाह देते हैं ताकि गट माइक्रोबायोम का संतुलन बना रहे।
इसे भी पढ़ें: क्या वाकई मोटापे से गट हेल्थ पर प्रभाव पड़ता है? जानें डॉक्टर से
रिसर्च क्या कहती है?
कई रिसर्च में पाया गया है कि बच्चों और बड़ों दोनों में बार-बार एंटीबायोटिक का इस्तेमाल करने से आंतों की माइक्रोबियल विविधता कम हो जाती है। लंबे समय में इससे इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS), मोटापा और मेटाबॉलिक डिजीज का खतरा बढ़ जाता है।
बार-बार एंटीबायोटिक लेने से क्या होता है? - what happens when you take antibiotics frequently
बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार एंटीबायोटिक दवाएं लेने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि पाचन कमजोर हो सकता है, डायरिया या पेट दर्द हो सकता है, इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ सकता है, फंगल इंफेक्शन और एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में बार-बार एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से परहेज करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: रोज किशमिश खाने से गट हेल्थ को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इनके बारे में
आंत की सेहत को कैसे सुधारें? - How do I improve my gut health fast
- एंटीबायोटिक केवल डॉक्टर की सलाह पर ही लें।
- एंटीबायोटिक का कोर्स अधूरा न छोड़ें, लेकिन अनावश्यक रूप से लंबे समय तक भी न लें।
- दवा लेने के दौरान और बाद में प्रोबायोटिक फूड का सेवन करें।
- फाइबर युक्त भोजन खाएं, जैसे हरी सब्जियां और साबुत अनाज।
- पर्याप्त पानी पिएं और नींद पूरी करें।
निष्कर्ष
एंटीबायोटिक का बार-बार इस्तेमाल आपकी आंतों की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। यह अच्छे बैक्टीरिया को खत्म कर पाचन और इम्यूनिटी को कमजोर कर देता है। सही समय पर, सही मात्रा में और केवल डॉक्टर की सलाह पर एंटीबायोटिक लेना ही समझदारी है। साथ ही हेल्दी डाइट और प्रोबायोटिक्स का सेवन करके आंतों की सेहत को मजबूत बनाया जा सकता है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
बार-बार एंटीबायोटिक लेने से कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं?
कब्ज, डायरिया, पेट दर्द, इम्यून सिस्टम कमजोर होना और लंबे समय में IBS, मोटापा और डायबिटीज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।गट माइक्रोबायोम क्या है?
गट माइक्रोबायोम आंतों में रहने वाले अच्छे बैक्टीरिया का समूह है। यह पाचन, इम्यूनिटी और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।क्या एंटीबायोटिक बिना डॉक्टर की सलाह के लेना सही है?
बिलकुल नहीं। बार-बार दवा लेने से गट हेल्थ प्रभावित होती है और शरीर में कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Sep 19, 2025 16:45 IST
Modified By : आकांक्षा तिवारीSep 19, 2025 16:14 IST
Published By : आकांक्षा तिवारी