Doctor Verified

क्या एंटीबायोटिक्स के सेवन से गठिया का जोखिम बढ़ता है? डॉक्टर से समझें

सर्दी-जुकाम या बुखार में डॉक्टर कई बार आपको एंटीबायोटिक दवाएं भी देते हैं? ऐसे में लोगों के मन में प्रश्न उठता है कि क्या एंटीबायोटिक दवाएं गठिया के जोखिम को बढ़ा सकती है? आगे जानते हैं
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या एंटीबायोटिक्स के सेवन से गठिया का जोखिम बढ़ता है? डॉक्टर से समझें

Can Antibiotics Increase the Risk of Arthritis: बदलते मौसम और बरसातों के दिनों में लोगों को संक्रमण होने की संभावना अधिक होती है। बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से आपको सर्दी जुकाम सिरदर्द और बुखार आदि का सामना करना पड़ सकता है। हानिकारक बैक्टीरिया के कारण होने वाली बीमारियों को दूर करने के लिए डॉक्टर्स आपको एंटीबैक्टीरियल दवाओं के साथ कुछ एंटीबायोटिक भी दे सकते हैं। एंटीबायोटिक्स का अधिक या अनियंत्रित उपयोग स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है, जिनमें आर्थराइटिस (गठिया) भी शामिल है। इस लेख में, वेव क्योर सेंटर के ऑर्थोपैडिक्स सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अंकित पाठक से यह समझने की कोशिश करेंगे कि क्या एंटीबायोटिक्स का सेवन गठिया के जोखिम को बढ़ा (Can Antibiotics Increase the Risk of Arthritis) सकता है और इसके पीछे का कारण क्या हो सकता है।

एंटीबायोटिक्स और अर्थराइटिस के बीच संभावित संबंध - Connection Of Antibiotics And Arthritis In Hindi

एंटीबायोटिक्स और गठिया के बीच सीधा संबंध अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है, लेकिन कुछ अध्ययनों में आगे की बातें सामने आई हैं।

प्रतिरक्षा प्रणाली पर प्रभाव

एंटीबायोटिक्स का अधिक उपयोग प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकता है। कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर में सूजन और संक्रमण को ठीक से नियंत्रित नहीं कर पाती, जिससे आर्थराइटिस जैसी बीमारियां विकसित हो सकती हैं।

can-antibiotics-increase-risk-arthritis-in

गट माइक्रोबायोम पर प्रभाव

एंटीबायोटिक्स गट (आंत) में मौजूद अच्छे और बुरे बैक्टीरिया दोनों को खत्म कर देती हैं। यह माइक्रोबायोम का संतुलन बिगाड़ सकता है, जिससे शरीर में सूजन और प्रतिरक्षा प्रणाली में गड़बड़ी हो सकती है। यह स्थिति रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी सूजन संबंधी बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकती है।

संक्रमण और आर्थराइटिस का संबंध

कुछ संक्रमण, जैसे स्टैफिलोकोकस या स्ट्रेप्टोकोकस संक्रमण, सीधे आर्थराइटिस को ट्रिगर कर सकते हैं। जब इन संक्रमणों का इलाज एंटीबायोटिक्स से किया जाता है, तो प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया असंतुलित हो सकती है, जिससे जोड़ों में सूजन और दर्द हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद में गठिया का इलाज कैसे किया जाता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Can Antibiotics Increase the Risk of Arthritis: एंटीबायोटिक्स का जरूरत से ज्यादा या अनियंत्रित उपयोग गठिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। हालांकि, इस विषय पर और अधिक रिसर्च की आवश्यकता है। सही उपचार और डॉक्टर की सलाह का पालन करके इन जोखिमों से बचा जा सकता है। यदि आपको बार-बार एंटीबायोटिक्स की जरूjfरत पड़ती है, तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें। किसी भी तरह की दवा आप खुद अपनी इच्छा से खाने का प्रयास न करें।

Read Next

वॉइस बॉक्स में सूजन के क्या कारण हो सकते हैं, जानें डॉक्टर से

Disclaimer