Causes Of Swollen Voice Box In Hindi: मौसम में बदलाव, किसी तरह के संक्रमण या बुखार होने पर व्यक्ति का गला भी प्रभावित होता है। ऐसे में व्यक्ति किसी भी अन्य व्यक्ति से साफ आवाज में बात नहीं कर पाता है। इस स्थिति को कई लोग आवाज बैठना कहते हैं। जबकि, यह गले में स्थित वॉइस बॉक्स में सूजन की वजह से हो सकती है। डॉक्टर्स की मानें तो गले से आवाज को बाहार की ओर निकालने का मुख्य काम वॉइस बॉक्स (लैरेन्क्स-larynx) द्वारा किया जाता है। इस स्वरयंत्र भी कहते हैं। स्वरयंत्र गले में श्वासनली (trachea) के ऊपर स्थित होता है और इसमें दो मुख्य भाग होते हैं। इसके पहले भाग को वोकल कॉर्ड्स (स्वर तंतु) और दूसरे भाग को ग्लॉटिस (स्वर छिद्र) कहा जाता है। स्वरयंत्र न केवल आवाज उत्पन्न करने में महत्वपूर्ण होता है, बल्कि सांस लेने और गले के अंदर भोजन को श्वासनली में जाने से रोकने में भी सहायक होता है। इस लेख में नारायणा अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन डॉ. पंकज वर्मा से जानते हैं कि वॉइस बॉक्स में सूजन के क्या कारण हो (Causes Of Swollen Voice Box) सकते हैं?
वॉइस बॉक्स में सूजन के क्या कारण हो सकते हैं? - Causes Of Swollen Voice Box in Hindi
वॉइस बॉक्स में सूजन की वजह से व्यक्ति को बोलने में कठिनाई होती है। इसके अलावा, सांस लेने और भोजन को निगलने में भी कठिनाई हो सकती है। आगे जानते हैं वॉइस बॉक्स में सूजन के कारण
टॉप स्टोरीज़
एलर्जी के कारण गले में दर्द - Allergy
धूल, धुएं, प्रदूषण और पराग कणों के संपर्क में आने से एलर्जी हो सकती है। यह एलर्जी वॉइस बॉक्स को प्रभावित करती है और सूजन का कारण बन सकती है।
बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण - Infection
वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण, जैसे गले का संक्रमण (फैरिंजाइटिस) या सर्दी-जुकाम, वॉइस बॉक्स की सूजन का प्रमुख कारण हो सकते हैं। इन संक्रमणों के कारण वॉइस बॉक्स की अंदरूनी सतह पर जलन और सूजन हो जाती है।
ज्यादा बात करना - (ओवरयूज- Overuse)
अगर आप लंबे समय तक ऊंची आवाज में बात करते हैं या गाते हैं, तो यह वॉइस बॉक्स पर दबाव डाल सकता है। यह स्थिति, जिसे वोकल कॉर्ड स्ट्रेन कहते हैं, सूजन का कारण बन सकती है।
धूम्रपान और शराब का सेवन - Smoking and Alcohol Consumption
धूम्रपान और अधिक मात्रा में शराब पीने से गले और वॉइस बॉक्स पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ये दोनों आदतें वॉइस बॉक्स की कोशिकाओं में जलन और सूजन पैदा करती हैं और लंबे समय तक समस्या को बढ़ा सकती हैं।
सर्जरी या चोट लगना - Surgery or Injury
गले की सर्जरी, एक्सीडेंट या किसी प्रकार की चोट से वॉइस बॉक्स में सूजन हो सकती है। यह सूजन अस्थायी हो सकती है, लेकिन सही देखभाल की आवश्यकता होती है।
इसे भी पढ़ें : तेज चिल्लाने से खराब हो सकते हैं आपके वोकल कॉर्ड, डॉक्टर से जानें इससे होने वाली समस्याएं
Causes Of Swollen Voice Box: वॉइस बॉक्स की सूजन को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। वॉइस बॉक्स की समस्या से बचने के लिए आप ज्यादा गर्म और ज्यादा ठंडा पानी न पिएं। साथ ही, समय पर इलाज कराने से इस समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है।