Doctor Verified

सुबह उठकर होंठों पर सूजन क्यों हो जाती है? जानें कारण और इलाज

Swollen Lips: कुछ लोगों को सुबह उठकर होंठों में सूजन नअर आती है। लेक‍िन यह सामान्‍य नहीं है। जानते हैं इसके पीछे क्‍या कारण हो सकता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठकर होंठों पर सूजन क्यों हो जाती है? जानें कारण और इलाज


Woke Up With Swollen Lips: हमारे ल‍िप्‍स भी त्‍वचा की तरह कोमल होते हैं। मेड‍िकल साइन्‍स के मुताब‍िक, होंठों से संबंध‍ित भी कई समस्‍याएं होती हैं, जो व्‍यक्‍त‍ि को परेशान कर सकती है। ऐसी ही एक होंठों से संबंध‍ित समस्‍या का सवाल मुझे गूगल पर म‍िला। सवाल था क‍ि सुबह उठकर होंठों पर सूजन क्‍यों होती है? जब इंटरनेट पर पढ़ा, तो पता चला यह क‍िसी एक व्‍यक्‍ति‍ की समस्‍या नहीं है बल्‍की कई लोगों को होंठों में सूजन की शि‍कायत से गुजरना पड़ता है। जब वह सुबह सोकर उठते हैं, तो होंठों पर सूजन नजर आती है। लेक‍िन इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे सुबह उठकर होंठों पर नजर आने वाली सूजन का कारण और इलाज। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट डॉ देवेश मिश्रा (Dr. Devesh Mishra) से बात की।     

woke up with swollen lips

सुबह उठकर होंठों पर सूजन आने के कारण- Woke Up With Swollen Lips Causes

  • अगर आपको भी सुबह उठकर सूजन नजर आती है, तो यह गलत ढंग से सोने के कारण हो सकता है। अक्‍सर गलत तरह से सोने के कारण चेहरे, हाथ या होंठों पर सूजन नजर आ सकती है।
  • अगर आपके दांत में ब्रेसेज लगे हैं, तो होंठ दब जाने के कारण सुबह सूजन आ सकती है।
  • मुंह या मसूड़ों में होने वाली सूजन के कारण होंठों पर सूजन नजर आ सकती है।  
  • होंठों के आसपास प‍िंपल होने के कारण सूजन नजर आ सकती है।
  • सेल्युलाइटिस एक तरह का बैक्‍टीर‍ियल इन्‍फेक्‍शन है ज‍िसके कारण होंठों पर सूजन नजर आ सकती है।

सुबह उठकर होंठों पर होने वाली सूजन का इलाज- Swollen Lips Treatment

होंंठों की सूजन दूर करने के कुछ उपाय जान लें-  

  • होंठों पर नजर आने वाली सूजन को कम करने के ल‍िए बर्फ की स‍िंकाई करें।
  • सूजन को कम करने के ल‍िए एलोवेरा जेल अप्‍लाई कर सकते हैं। एलोवेरा में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं ज‍िससे सूजन और इन्‍फेक्‍शन को कम करने में मदद म‍िलती है।    
  • होंठों की सूजन दूर करने के ल‍िए नार‍ियल तेल अप्‍लाई करें। तेल लगाने से जलन और सूजन से राहत म‍िलेगी।
  • होंठों की सूजन को कम करने के ल‍िए आप डॉक्‍टर की सलाह पर एंटीइंफ्लेमेटरी दवाओं का सेवन भी कर सकते हैं।
  • अगर बैक्‍टीर‍ियल या फंगल इन्‍फेक्‍शन के कारण सूजन है, तो डॉक्‍टर के बताए जेल या क्रीम का प्रयोग कर सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।  

Read Next

16 April 2024 Rashifal: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer