
What Are The Major Signs of Inflammation: शरीर में कोई भी समस्या होने पर लक्षण बाहरी रूप से नजर आने लगते हैं। लेकिन कई समस्याएं ऐसी होती हैं जिनका बाहरी रूप से पता लगाना मुश्किल होता है। आप बिना चेकअप के इन बीमारियों के बारे में नहीं जान सकते हैं। इसी तरह की समस्या है शरीर में सूजन होना। ज्यादातर मामलों में गुम चोट लगने के कारण शरीर में सूजन आती है। लेकिन इसके अलावा कई अन्य कारण भी होते हैं, जो शरीर में सूजन कर सकती हैं। ये कारण लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियों और कई बीमारियों का कारण भी हो सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए फंक्शनल मेडिसिन एक्सपर्ट शिवानी बाजवा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
शरीर में सूजन बढ़ाने की वजह बन सकते हैं ये कारण- What Are the main causes of Inflammation In The Body
फूड सेंसिटिविटी- Food Sensitivities
फूड सेंसिटिविटी के कारण भी शरीर में सूजन आ सकती है। एलर्जेटिक फूड जैसी कि डेरी, नट्स और ग्लूटन वाली चीजें आंतों और शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन पैदा कर सकती हैं। ऐसे में आपको पेट फूलने या कब्ज रहने जैसी समस्याएं होंगी जो आंतों में सूजन होने का संकेत होती हैं।
ब्लड शुगर असंतुलित होना- Blood Sugar Imbalance
अगर आप डाइट में शुगर ज्यादा लेते हैं, तो इससे ब्लड शुगर असंतुलित हो सकती है। खासकर हाई कार्ब्स डाइट से आपको शुगर ज्यादा मिलती है। इस तरह की डाइट से भी शरीर में सूजन आ सकती है। इसके कारण आपको शरीर में अकड़न और मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होने जैसी समस्याएं रहने लगेंगी।
इसे भी पढ़ें- शरीर में सूजन क्यों आती है? डॉक्टर से जानें इसके 6 कारण और बचाव के उपाय
कोर्टिसोल लेवल असंतुलित होना- Imbalanced Cortisol Level
शरीर में कोर्टिसोल लेवल असंतुलित होने के कारण आपको ज्यादा थकावट रहने लगेगी। लंबे समय तक असंतुलित होने के कारण शरीर में सूजन आ सकती है। सिंथेटिक कोर्टिसोल एड्रेनल ग्लैंड कमजोर कर देता है। इसके कमजोर होने पर आपको एनर्जी में कमी लगने लगेगी। साथ ही, आपको नींद से जुड़ी समस्याएं भी ज्यादा होंगी।
गुम चोट लगना- Hidden injury
कई बार हमें गुम चोट लग जाती है और हमें पता नहीं चल पाता है। इसके कारण भी शरीर के कई हिस्सों में सूजन आ सकती है। आपको गुम चोट कंधे या घुटने में भी आ सकती है। इसके कारण चलना-फिरना या कुछ प्रेशर वाला काम करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप फास्टिंग करते हैं तो इन समस्याओं को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।
क्रोनिक इंफेक्शन- Chronic Infection
पाचन संबंधित समस्याएं बहुत ज्यादा होना भी क्रोनिक इंफेक्शन का संकेत होता है। ऐसे में एंटीबायोटिक्स अवॉइड करें। क्योंकि ये दवाइयां बैड बैक्टीरिया के साथ गुड बैक्टीरिया को भी खत्म कर देती हैं। इनके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और पेट में सूजन होने लगती है। ऐसे में आप हर्बल एंटीबायोटिक्स जैसे कि लौंग, ऑरिगेनो और लहसुन का सेवन कर सकते हैं। ये सभी चीजें प्राकृतिक रूप से सूजन कम करती हैं।
इसे भी पढ़ें- शरीर की सूजन दूर करने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, कई रोगों का जोखिम होगा कम
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस- Oxidative Stress
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी शरीर के कई हिस्सों में सूजन होने का कारण बन सकता है। अत्यधिक शुगर, जंक फूड, ऐल्कोहॉल का ज्यादा सेवन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ा सकता है। इसके कारण शरीर में सूजन आ सकती है। साथ ही, ब्रेन और नसे भी डैमेज हो सकती हैं।
अगर आपको अचानक से शरीर में सूजन आने की समस्या शुरू हुई है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। इससे आप समस्या को बढ़ने से जल्दी रोक सकते हैं।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version