भारत में तीज-त्यौहार हो या कोई खुशी का अवसर हर खुशी में लोगों के द्वारा मीठा खाया जाता है। मिठाई और मीठे पकवानों को खुशियों से जोड़कर देखा जाता है। यहीं वजह है कि भारत के करोड़ों लोग अपनी खुशी में मीठा खाना पसंद करते हैं। यह परंपरा सदियों से चल आ रही है। लेकिन, चीनी के नुकसान को देखते हुए बाजार में चीनी के कुछ विकल्प सामने आए हैं। इन्हें आर्टिफिशियल शुगर के रूप में जाना जाता है। लोगों का मानना है कि आर्टिफिशल शुगर में चीनी के मुकाबले कम कैलोरी होती है, ऐसे में चीनी से होने वाले नुकसान से बचाने में आर्टिफिशियल शुगर का उपयोग किया जाता है। लेकिन,हाल में हुई स्टडी से पता चला है कि आर्टिफिशियल शुगर आपकी आंतों यानी कि गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है। इस लेख में आगे जानते हैं कि आर्टिफिशियल शुगर से आंतों पर क्या प्रभाव पड़ सकते हैं।
आर्टिफिशियल शुगर क्या है? - What is Artificial Sweetener In Hindi
दरअसल, विशेषज्ञों के अनुसार चीनी में मौजूद कैलोरी आपकी हेल्थ के लिए खराब होती है। ऐसे में चीनी के विकल्प के रूप में आर्टिफिशियल शुगर बनाई गई है। यह आपके आहार को मीठा तो कर सकती है, लेकिन इससे नुकसान न होने का दावा किया जाता है। हाल ही, सेहत के प्रति जागरूक रहने वाले लोग आर्टिफिशियल शुगर का इस्तेमाल करने लगे है।
आर्टिफिशियल शुगर और गट पर पड़ने वाले प्रभाव? - How Artificial Sweetener Effects Gut Health in Hindi
स्टडी में आर्टिफिशियल शुगर और आंत माइक्रोबायोटा (स्वस्थ बैक्टीरिया) के कार्य में परिवर्तन के बीच संबंध देखा गया है। आर्टिफिशियल शुगर, जिन्हें कभी चीनी से संबंधित बीमारियों के लिए रामबाण माना जाता था, अनजाने में हमारे पेट के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। आर्टिफिशियल शुगर आंत में मौजूदा स्वस्थ और हानिकारक बैक्टीरिया के बीच संतुलन को बाधित करके आंतों की समस्या को ट्रिगर कर सकते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति को मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंश और ग्लूकोज इंटोलरेनश सहित मेटाबॉलिज्म डिसऑर्डर हो सकता है।
गुड़ और खांड (ब्राउन शुगर) का करें इस्तेमाल - Use Jaggery And Brown Sugar In Hindi
आर्टिफिशियल शुगर से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। लेकिन, भारत में सदियों पहले से गुड़ और खांड (ब्राउन शुगर) का इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह नेचुरल रूप से तैयार चीनी होती है, गुड़ हमारी सेहत के लिए फायदेमंंद होता है। साथ ही, ब्राउन शुगर से भी आपको कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि आप आर्टिफिशियल शुगर की जगह पर घर में गुड़ और खांड का उपयोग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : वजन घटाने के लिए चीनी की जगह आर्टिफिशियल स्वीटनर्स लेना सही है या नहीं? एक्सपर्ट से जानें जवाब
आर्टिफिशियल शुगर को कुछ अध्ययन सुरक्षित मानते हैं तो कुछ इसे आंतों के लिए नुकसानदायक मानते हैं। ऐसे में डॉक्टर गुड़ और ब्राउन शुगर खाने की सलाह देते हैं। इससे आप आर्टिफिशियल शुगर से होने वाले नुकसान से बचाव कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version