अर्थराइटिस जोड़ों में होने वाली सूजन है। अर्थराइटिस होने पर जोड़ों में दर्द, जकड़न, सूजन और चलने में परेशानी महसूस होती है। कई ऐसी आदतें हैं जिन्हें हम रोज फॉलो करते हैं और इन आदतों के कारण जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है। Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana ने बताया कि अर्थराइटिस का दर्द बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना हानिकारक हो सकता है। लोग आजकल दर्द को दूर करने के लिए पेनकिलर्स पर निर्भर होते जा रहे हैं जो कि गलत है। हालांकि कुछ सामान्य मूवमेंट्स या स्ट्रेचिंग की मदद से भी जोड़ों को स्वस्थ रखना संभव है, साथ ही रोज मालिश करना भी फायदेमंद होता है। साथ ही कुछ खराब आदतें हैं जिनसे बचना जरूरी है। इनके बारे में आगे जानेंगे।
1. लंबे समय पर बैठे रहना- Sitting For Long Hours
क्या आप भी लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं? अगर हां, तो इस वजह से जोड़ों में अकड़न महसूस हो सकती है। अगर आपको पहले से अर्थराइटिस है, तो ऐसी गलती करने से बचें। दर्द के कारण भी एक ही जगह पर बैठना सही नहीं है। हल्का मूवमेंट जरूर करें। अगर डॉक्टर ने आपको बेड रेस्ट करने की सलाह नहीं दी है, तो आप घर में ही अपने मूवमेंट्स को बदलते रहें। लगातार एक ही जगह पर बैठने से बचें।
यह भी पढ़ें- सरसों के तेल में सेंधा नमक मिलाकर मालिश करने से क्या होता है?
2. फिजिकल एक्टिविटी न करना- Lack Of Physical Activity
किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी न करने से जोड़ों को सपोर्ट नहीं मिलता है और मसल्स में कमजोरी हो जाती हैं। साथ ही मसल्स पर स्ट्रेस भी बढ़ता है। अगर आप पूरा दिन घर पर बिताते हैं, तो भी 30 मिनट की वॉक करें, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें और हल्की स्ट्रेचिंग करें।
यह भी पढ़ें- घुटनों के अर्थराइटिस में रोज कितनी देर वॉक करना सही है? डॉक्टर से जानें
3. खराब पॉश्चर में रहना- Poor Posture

खराब पॉश्चर के कारण जोड़ों पर अतिरिक्त प्रेशर पड़ता है। इससे बैक, गर्दन और घुटनों पर दबाव पड़ सकता है और अर्थराइटिस में दर्द बढ़ सकता है इसलिए पॉश्चर सुधारें। पॉश्चर को ठीक करने के लिए सबसे पहले सीधे बैठने की आदत डालें। अगर आप स्क्रीन पर काम करते हैं, तो स्क्रीन को आंखों के लेवल पर रखें। सोने की पोजीशन चेक करें और मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम करें।
यह भी पढ़ें- Hot vs Cold Therapy: सर्दियों में जॉइंट पेन के लिए क्या है बेहतर? बता रहे हैं डॉक्टर
4. प्रोसेस्ड फूड्स ज्यादा खाना- Eating Too Much Processed Foods
क्या आप भी अर्थराइटिस के दर्द से परेशान हैं? अगर हां, तो अपनी डाइट चेक करें। कहीं आप शुगरी फूड्स, फ्राइड फूड्स या रिफाइंड कार्ब्स का सेवन तो नहीं कर रहे हैं? अगर हां, तो इससे शरीर में सूजन बढ़ सकती है। ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है जिससे अर्थराइटिस का दर्द भी बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या शाकाहारी भोजन करने से गठिया की समस्या से आराम मिलता है? जानें डॉक्टर से
5. वजन घटाने का प्रयास न करना- Not Focusing On Weight Loss
अगर आपका वजन ज्यादा है, तो इसे कम करने का प्रयास करना चाहिए वरना आप मोटापे का शिकार हो जाएंगे। ज्यादा वजन अर्थराइटिस के मरीजों को परेशान करता है। वजन का प्रेशर जोड़ों पर पड़ता है चाहे हिप्स हों या घुटने। ऐसे में दर्द बढ़ जाता है और फ्रैक्चर का खतरा भी होता है इसलिए वजन घटाने का प्रयास करना चाहिए और हेल्दी बॉडी वेट मेनटेन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- अर्थराइटिस में स्ट्रेचिंग क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें फायदे और इसे करने का सही तरीका
अर्थराइटिस का दर्द कैसे कम करें?- How To Reduce Arthritis Pain
- अर्थराइटिस का दर्द कम करने के लिए वॉक या योग करें।
- दर्द कम करने के लिए ठंडी और गर्म सिंकाई भी फायदेमंद होती है।
- एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट लें। फल, सब्जियां, हल्दी, अदरक, लहसुन को डाइट में शामिल करें।
- तनाव कम करें और डॉक्टर की सलाह पर दवाओं का सेवन करें।
निष्कर्ष:
जो लोग प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा सेवन करते हैं, वजन कम नहीं करते, जिनका पॉश्चर खराब होता है, जो लोग फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते और लंबे समय तक बैठे रहते हैं उन्हें अर्थराइटिस का दर्द परेशान कर सकता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
अर्थराइटिस क्या होता है?
अर्थराइटिस से जोड़ों में सूजन, दर्द और जकड़न महसूस हो सकती है। इससे चलने में परेशानी होती है और जोड़ों की कार्यक्षमता कम हो सकती है।अर्थराइटिस के कारण क्या हैं?
अर्थराइटिस के कारण मोटापा, आनुवांशिक कारण, खराब जीवनशैली, उम्र बढ़ने जैसे लक्षण शामिल हो सकते हैं। इम्यून सिस्टम में गड़बड़ी के कारण भी यह बीमारी हो सकती है।अर्थराइटिस के लक्षण क्या हैं?
अर्थराइटिस होने पर जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न, चलने में परेशानी, रेडनेस, गर्माहट महसूस हो सकती है। ये अर्थराइटिस के आम लक्षण हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 27, 2026 18:34 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jan 27, 2026 18:34 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Payal Asthana