Foods To Improve Egg And Sperm Quality: आजकल कपल्स के बीच यह समस्या काफी देखने को मिल रही है कि वे कोशिश तो बहुत करते हैं, लेकिन गर्भधारण नहीं होता है। इसका एक बड़ा कारण आपके अंडों और शुक्राणुओं की खराब गुणवत्ता है। डायटीशियन मनप्रीत कालरा की मानें, तो "ज्यादातर मामलों में पेरेंट्स न बन पाने की समस्या अंडे और स्पर्म की क्वालिटी खराब होने के कारण ही देखने को मिलती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ स्वस्थ फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप इनकी क्वालिटी में सुधार कर सकते हैं। स्पर्म और अंडों की क्वालिटी बढ़ाने के लिए आपको फोलेट, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स का सेवन करने की जरूरत होती है। यह फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करके पुरुष और महिलाएं, दोनों की प्रजनन क्षमता में सुधार करने में मदद करते हैं। साथ ही ये अंडों और शुक्राणुओं को नुकसान पहुंचने से भी बचाते हैं।" डायटीशियन मनप्रीत ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसे 7 फूड्स बताएं हैं, जो नैचुरली अंडे और स्पर्म की क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं..
अंडे और स्पर्म की क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए 5 फूड्स- Foods To Improve Egg And Sperm Quality In Hindi
1. आंवला (Amla)
यह फल विटामिन सी से भरपूर होता है। यह अंडे और शुक्राणुओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण होने वाले नुकसान से बचाता है। इसके अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए आप आंवला और चुकंदर का जूस पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए जरूरी हैं ये 5 पोषक तत्व, जानें इनके स्रोत
2. अश्वगंधा (Ashwagandha)
यह एक एडाप्टोजेनिक जड़ी-बूटी है। यह तनाव और सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाता है। आप रात को खाना खाने के बाद अश्वगंधा की चाय का सेवन कर सकते हैं।
3. केसर (Saffron)
यह मूड में सुधार करता है और लिबिडो (कामेच्छा) को बढ़ाने में मदद करता है। यह स्पर्म के साथ ही प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत लाभकारी है। आप रोज शाम को केसर और मुनक्का की चाय का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पुरुषो की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करेंगे ये 5 फूड्स, स्पर्म क्वालिटी होगी बेहतर
4. अनार (Pomegranate)
इस फल का सेवन करने से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। यह प्रजनन अंगों तक ऑक्सीजन से भरपूर रक्त और जरूर पोषण पहुंचाने में मदद करता है। अंडों की क्विलिटी में सुधार करने में यह बहुत लाभकारी है। आप शाम को एक मुट्ठी अनार के दाने या एक फल का सेवन कर सकते हैं।
View this post on Instagram
5. कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)
इन बीजों में जिंक बहुत अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। यह स्पर्म की गुणवत्ता में सुधार करके प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। आप इसे ब्रेकफास्ट से लंच या लंच से डिनर के बीज एक मिड मील की तरह खा सकते हैं। आपको बस कुछ फलों को काटकर उनपर 1 चम्मच कद्दू के बीज डालने हैं औ इनका सेवन करना है।
इसे भी पढ़ें: स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए पुरुष रोज खाएं खजूर, जानें एक दिन में कितने और कैसे खाएं
6. चुकंदर (Beetroot)
अनार की तरह चुकंदर खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। यह प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखने के साथ ही अंडे और स्पर्म की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करता है। आप दोपहर के भोजन से आधे घंटे पहले सलाद के तौर पर चुकंदर का सेवन कर सकते हैं।
7. सीलोन दालचीनी (Ceylon Cinnamon)
इसका सेवन करने से स्पर्म क्वालिटी बेहतर होती है और महिलाओं की मेंस्ट्रुअल साइकिल भी स्वस्थ रहती है। इस तरह यह लिबिडो बढ़ाने और फर्टिलिटी में सुधार करने में मदद करती है। आप दोपहर के भोजन के बाद गुनगुने पानी में दालचीनी का पाउडर मिक्स करके इसका सेवन कर सकते हैं।
All Image Source: Freepik