Wheat Germ Benefits To Lower High Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी और लाइफस्टाइल की वजहों से लोगों में हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। आज के समय में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी इस परेशानी की चपेट में आ रहे हैं। खाने में बैड फैट और ट्राइग्लिसराइड की अधिक मात्रा वाले फूड्स को शामिल करने से शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को ही बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। ये बैड फैट आपकी नसों में जमा हो जाता है, जिसकी वजह से धमनियों में ब्लॉकेज हो जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। डाइट में सुधार करने से आप इस गंभीर परेशानी का शिकार होने से बच सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल से बचने के लिए डाइट में गेहूं को शामिल करना फायदेमंद होता है। आइये विस्तार से जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल गेहूं को डाइट में कैसे शामिल करें और इसके फायदे।
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए फायदेमंद गेहूं- Benefits Of Wheat Germ To Lower High Cholesterol in Hindi
खानपान में सुधार और एक्टिव जीवनशैली अपनाने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। भारत में लगभग घर में गेहूं का इस्तेमाल खाना बनाने में किया जाता है। लेकिन इसका सही ढंग से सेवन करने पर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल गेहूं में फाइबर की मात्रा होती है, जो पाचन को ठीक रखने के साथ शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में भी मदद करती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि गेहूं का आटा खाने से तो कोलेस्ट्रॉल कम नहीं होता है। लेकिन साबुत गेहूं को कुछ तरीकों से डाइट में शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर चेहरे पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण
हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए गेहूं को आप इन तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं-
1. अंकुरित गेहूं का सेवन
अंकुरित गेहूं का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम समेत कई पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। रोज सुबह के समय एक कप अंकुरित गेहूं खाने से आपको विटामिन, मिनरल्स और फोलेट जैसे तत्व भी पर्याप्त मात्रा में मिलेंगे। इसका सेवन करने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
2. गेहूं का दलिया
गेहूं से बना दलिया खाने से आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में बैड फैट जमा नहीं होता है और ट्राइग्लिसराइड कम रहता है। अप कई तरीकों से दलिया का सेवन कर सकते हैं। सुबह नाश्ते के समय और दोपहर में लंच के समय इसका सेवन किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: लंबे समय से हैं पेट से जुड़ी ये परेशानियां, तो हो सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत
गेहूं का सेवन करने से नसों में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होता है। नियमित रूप से गेहूं की दलिया या अंकुरित गेहूं खाने से आपके ब्लड वेसेल्स में प्लाक नहीं जमा होता है। गेहूं में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट आपके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बनाने में मदद करते हैं। गेहूं खाने से हार्ट डिजीज का खतरा भी कम होता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)