Expert

क्या स्पर्म क्वालिटी बेहतर करने के लिए फोलिक एसिड का इस्तेमाल करना सही है? जानें एक्सपर्ट से

Is Folic Acid Good For Sperm In Hindi: स्पर्म क्वालिटी को बेहतर करने के लिए फोलिक एसिड सप्लीमेंट अच्छा विकल्प है। इनका आपस में क्या संबंध है, जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या स्पर्म क्वालिटी बेहतर करने के लिए फोलिक एसिड का इस्तेमाल करना सही है? जानें एक्सपर्ट से


Can Folic Acid Boost Man Sperm In Hindi: मौजूदा जीवनशैली, काम का स्ट्रेस, पर्सनल लाइफ में परेशानियां। ये कुछ ऐसे कारक हैं, जो हर व्यक्ति में तनाव का कारण बढ़ रहे हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि जब तनाव का स्तर बढ़ता है, इसका स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। खासकर, पुरुषों की बात करें तो वे भी तनाव के निगेटिव प्रभाव से बच नहीं पाते हैं। तनाव का उनकी स्पर्म क्वालिटी पर बहुत बुरा असर पड़ता है। माना जाता है कि पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी में सुधार करने के लिए फोलिक एसिड काफी कारगर तरीके से काम करता है। सवाल है, क्या यह सच है? इस बारे में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। 

क्या स्पर्म क्वालिटी में सुधार करने के लिए फोलिक एसिड यूज किया जा सकता है?- Is Folic Acid Good For Sperm In Hindi

इससे पहले कि हम यह जानें कि फोलिक एसिड स्पर्म क्वालिटी में सुधार करने के लिए फायदेमंद है या नहीं? पहले यह जान लेना आवश्यक है कि फोलिक एसिड होता क्या है? फोलिक एसिड विटामिन-बी9 का सिंथेटिक फॉर्म होता है। यह बॉडी को नए सेल्स बनाने में मदद करता है। इसमें रेड ब्लड सेल्स, ब्रेन सेल्स, त्वचा, बाल और नाखून शामिल हैं। फोलिक एसिड सप्लीमेंट का इस्तेमाल अक्सर गर्भवती महिलाएं करती हैं। यह भ्रूण को जन्मदोषों से बचाता है। इसके अलावा, एनीमिया जैसी बीमारियों में भी फोलिक एसिड का उपयोग किया जाता है। बहरहाल, जहां तक सवाल स्पर्म क्वालिटी में सुधार के लिए फोलिक एसिड यूज किया जा सकता है या नहीं? इस संबंध में एक्सपर्ट का कहना है, "फोलिक एसिड पुरुषों के लिए काफी उपयोग सप्लीमेंट है। खासकर, उन पुरुषों के लिए जो अपनी स्पर्म क्वालिटी को सुधारना चाहते हैं। फोलिक एसिड की मदद से स्पर्म क्वालिटी बेहतर होती है और स्पर्म मोटिलिटी पर भी इसका असर पड़ता हैं।"

स्पर्म क्वालिटी में सुधार के लिए फोलिक एसिड के फायदे- Folic Acid Benefits For Sperm In Hindi

is folic acid good for sperm 01

स्पर्म काउंट

स्पर्म क्वालिटी में सुधार के लिए उसकी काउंट भी ज्यादा होनी चाहिए। ध्यान रखें कि अगर किसी का स्पर्म काउंट कम होता है, तो उन्हें भविष्य में पिता बनने में दिक्कत आ सकती है। लेकिन, फोलिक सप्लीमेंट को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाकर आप सीमन की संख्या बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों में बांझपन (इनफर्टिलिटी) दूर करने वाले ये दो सप्लीमेंट हैं पैसे की बर्बादी, इनका सेवन है बेअसर

स्पर्म मोटिलिटी में सुधार

स्पर्म मोटिलिटी यानी स्पर्म की गतिशीलता है। अगर स्पर्म की मोटिलिटी कमजोर होती है, तो वे महिला के एग्स तक पहुंचने से पहले ही नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में महिला के लिए कंसीव करना चैलेंजिंग और मुश्किल हो जाता है। वहीं, फोलिक एसिड की मदद से स्पर्म मोटिलिटी बेहतर होती है, जिससे महिला द्वारा कंसीव करने की संभावना दर बढ़ सकती है।

फर्टिलिटी में सुधार

कई बार पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी क्यों खराब है, इसका सटीक कारण समझ नहीं आता है। ध्यान रखें कि एन्वायरमेंटल फैक्टर और तनाव का बढ़ा हुआ स्तर भी इनफर्टिलिटी का कारण बन सकता है। जबकि, फोलि एसिड की मदद से स्पर्म के प्रोडक्शन में सुधार होता है, जिससे फर्टिलिटी बेहतर होती है और इनफर्टिलिटी जैसी समस्या दूर होती है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए जरूरी हैं ये 5 पोषक तत्व, जानें इनके स्रोत

स्पर्म मोफोलॉजी में सुधार

स्पर्म की मोटिलिटी, काउंट और क्वालिटी की ही तरह इसकी मोफोलॉजी भी अहम होती है। आपको बता दें कि मोफोलॉज स्पर्म की संरचना और बनावट होती है। अगर स्पर्म की बनावट और उसका साइज सामान्य नहीं होते हैं, तो नेचुरली कंसीव करने में चुनौतियां आ सकती हैं और यह फर्टिलाइजेशन में भी बाधा खड़ी कर सकता है। इसके अलावा, स्पर्म का शेप और साइज के कारण प्रेग्नेंसी लॉस और बर्थ डिफेक्ट का जोखिम भी बढ़ जाता है।

स्पर्म क्वालिटी में सुधार के लिए फोलिक एसिड के प्राकृतिक स्रोत

स्पर्म क्वालिटी में सुधार करने के लिए फोलिक एसिड सप्लीमेंट लिया जा सकता है। लेकिन, इस संबंध में आपको एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। आमतौर पर पुरुषों के लिए एक दिन में 400-500 माइक्रोग्राम पर्याप्त होता है। इसके प्राकृतिक स्रोतों की बात करें, तो वे इस प्रकार हैं-

  • पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक
  • फलियां जैसे दाल, छोले, काली बीन्स
  • खट्टे फल जैसे संतरे, अंगूर और नींबू
  • साबुत अनाज जैसे ब्राउन राइस, क्विनोआ, व्होल ग्रेन।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या आप भी प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं? जानें स्पर्म क्वालिटी में सुधार करने के टिप्स

Disclaimer