Exercises That Can Support Women During Menopause In Hindi: जिस तरह पीरियड्स शुरू होने के दौरान लड़कियों के कई शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, ठीक इसी तरह मेनोपॉज के दौरान भी महिलाओं कई तरह की समस्याओं का समना करना पड़ता है। इस दौरान, कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा मूड स्विंग होते हैं, तो कुछ महिलाओं को हॉट फ्लैशेज झेलने पड़ते हैं। यही नहीं, कई बार रात को सोते समय शरीर से काफी पसीना बहने लगता है, तो कुछ महिलाओं का मेटाबॉलिज्म रेड कमजोर हो जाता है। कुल मिलाकर आप यह कह सकते हैं कि यह सफर महिलाओं के लिए बिल्कुल आसान नहीं होता है। हालांकि, इस दौरान एक्सरसाइज की मदद से महिलाएं मेनोपॉज के दौरान हो रही परेशानियों को कम कर सकती हैं। इस संबंध में हमने यश फिटनेस के फिटनेस ट्रेनर यश अग्रवाल से बात की।
तेज-तेज वॉक करें- Walking
मेनोपॉज के दौरान कई महिलाओं का वजन बढ़ जाता है, जिसका बुरा असर हृदय स्वास्थ्य पर पड़ता है। अगर आप रोजना ब्रिस्क वॉक यानी तेल चलने वाली एक्सरसाइज करती हैं, तो इससे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। साथ ही वेट को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) से होने वाली समस्याओं को कम करते हैं ये 4 योगासन, जानें करने का तरीका
रेगुलर स्विमिंग करें- Swimming
मिड एज आते-आते कई महिलाओं की बॉडी स्टिफ हो जाती है। वहीं, जो महिलाएं मेनोपॉज से गुजरती हैं, इसकी वजह से कई परेशानियां उठानी पड़ सकती है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से स्विमिंग करते हैं, तो बॉडी की इम्यूनिटी बेहतर होती है और फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज में इस तरह से रखें अपना ख्याल, नहीं होगी कोई परेशानी
साइकिलिंग कर सकते हैं- Cycling
मेनोपॉज से गुजर रही महिलाओं के लिए भी साइक्लिंग बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है। यह मिड एज में आपकी बॉडी को एक्टिव रखने और मेनापॉज के दौरान हो रही परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे माने जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) के बाद महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन को कम करते हैं ये 4 योगासन, जानें तरीका
डांसिंग है अच्छा ऑप्शन- Dancing
अगर आपको एक्सरसाइज करना पसंद नहीं है, तो आप डांसिंग क्लासेज भी ज्वाइन कर सकते हैं। पहली बात तो यह कि डांसिंग की मदद से आपका मूड बेहतर रहेगा। साथ ही शारीरिक रूप से आप सक्रिय रहेंगी, जो कि वजन को कंट्रोल करने में मदद करेगा। साथ ही मांसपेशियां मजबूत बनेंगी।
इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान बढ़ने लगा बेली फैट? एक्सपर्ट से जानें पेट की चर्बी घटाने के लिए डाइट प्लान और वेट लॉस टिप्स
जॉगिंग या रनिंग करें- Jogging Or Running
मेनापॉज से गुजर रही महिलाओं को नियमित रूप से जॉगिंग या रनिंग भी करनी चाहिए। यह स्टेमिना बढ़ाती है, हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा देती है। यही नहीं, जॉगिंग या रनिंग करने की वजह से पैरों की मजबूती बढ़ती है, जो बैलेंसिंग को बेहतर बनाने में मदद करता है।
वेट लिफ्टिंग है फायदेमंद- Weight Lifting
आमतौर पर देखा जाता है कि वेट लिफिट्ंग सिर्फ युवा करते हैं। जबकि वेट लिफ्टिंग करने से मसल लॉस को वापिस हासिल करने में मदद मिलती है। यही कारण है कि मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को एक्सपर्ट की मदद से इस एक्सरसाइज को करना चाहिए।
डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं- Deep Breathing exercise
मेनोपॉज के दौरान कई महिलाओं को स्ट्रेस या एंग्जाइटी फील होती है। कुछ महिलाओं को तो बार-बार मूड स्विंग का सामना करना पड़ता है। अपने मूड को फ्रेश रखने के लिए आप डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। यही नहीं, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज आपकी सांस की गति पर मुख्य रूप से काम करता है, जो कि आपको सांस से संबंधित परेशानियों को कम करने में भी मदद करता है।
आप यहां बताए गए कोई भी एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं। इनकी मदद से मेनोपॉज की जर्नी निश्चित रूप से कम कठिन हो जाएगी। इसके बावजूद, अगर किसी तरह की हेल्थ से जुड़ी परेशानी हो, तो बेहतर है कि एक बार डॉक्टर से संपर्क कर अपना इलाज करवाएं।
image credit: freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version