Is Running Good For Menopause In Hindi: मेनोपॉज एक चरण है, जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। जिस तरह 12 साल की उम्र के बाद से लड़कियों को कभी भी पीरियड्स शुरू हो सकते हैं। इसी तरह, 40 साल की उम्र के बाद महिला को कभी भी मेनोपॉज हो सकता है। मेनोपॉज का मतलब है कि लगातार 12 महीनों तक महिला को पीरियड्स न होना। मेनोपॉज होने में समय लगता है। मेनोपॉज के भी अलग-अलग चरण होते हैं। जैसे प्री-मेनोपॉज और पेरिमेनोपॉज। हर तरह के चरण में महिलाओं को अलग-अलग तरह के लक्षण नजर आते हैं। दरअसल, मेनोपॉज के दौरान पीरियड्स फ्लो प्रभावित होता है, जिससे हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। मेनोपॉज को टाला नहीं जा सकता है। इसलिए, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इस दौरान महिलाओं को नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे लक्षण हल्के होते हैं और शारीरिक समस्याएं भी कम होने लगती हैं। तो क्या महिलाएं इस दौरान रनिंग भी कर सकती हैं? कहीं मेनोपॉज में रनिंग करने से इसका कोई निगेटिव असर हेल्थ पर तो नहीं पड़ता है? इस तरह के सभी सवालों के जवाब जानने के लिए हमने यश फिटनेस के फिटनेस ट्रेनर यश अग्रवाल से बात की। जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
क्या मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के लिए रनिंग करना सुरक्षित होता है?- Is Running Good For Menopause In Hindi
मेनोपॉज के दौरान एक्सरसाइज करना महिलाओं के लिए बहुत अच्छा होता है। दरअसल, मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल इंबैलेंस होना लगता है, क्योंकि प्रॉपर तरीके से ब्लीडिंग नहीं होती है। ऐसे में एस्ट्रोजन का स्तर कम होने लगता है। महिलाओं में एस्ट्रोजन का स्तर कम होने की वजह से कई तरह की प्रॉब्लम होने लगती है, जैसे हेयर फॉल होना, मोटापा, शारीरिक संबंध स्थापित करने में रुचि न होना, हॉट फ्लैशेज आदि। इसके अलावा भी कई शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं, जैसे जोड़ों में दर्द। इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए तमाम विशेषज्ञ महिलाओं को सलाह देते हैं कि वे मेनोपॉज के दौरान नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इससे फील गुड हार्मोंस रिलीज होते हैं, जो आपको खुश रखते हैं और शारीरिक समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। जहां, तक इस बात का सवाल है कि क्या महिलाएं मेनोपॉज के दौरान रनिंग कर सकती हैं, इस संबंध में विशेषज्ञों की राय है, "रनिंग भी एक तरह की एक्सरसाइज है। महिलाएं निश्चिंत होकर रनिंग कर सकती हैं। मेनोपॉज हो या न हो, स्वस्थ महिलाएं किसी भी स्थिति में इस एक्टिविटी को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं। इसका कोई साइडइफेक्ट भी नहीं है।"
इसे भी पढ़ें: Exercise During Menopause: मेनोपॉज के दौरान करें ये 7 एक्सरसाइज, समस्याएं होंगी कम
मेनोपॉज के दौरान कैसे करें रनिंग
मेनोपॉज के दौरान रनिंग करने में भले ही कोई नुकसान न हो। लेकिन, अगर मेनोपॉज के दौरान महिलाओं ने रनिंग शुरू की है, तो इस एक्टिविटी को शामिल करते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे-
- हमेशा रनिंग करने की शुरुआत धीमी करें। अपनी स्पीड धीरे-धीरे बढ़ाएं।
- शुरुआती दिनों में कम समय के लिए रनिंग करें। दूसरों की देखा-देखी अपनी स्पीड बढ़ाने की कोशिश न करें।
- ध्यान रखें कि रनिंग करने के लिए ज्यादा स्टैमिना लगता है। इसलिए, अपनी डाइट में उसी के अनुसार बदलाव करें।
- डाइट में हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करें। इससे बॉडी एनर्जेटिक रहेगी और रनिंग के दौरान भरपूर स्ट्रेंथ मिलेगी।
- अपनी डाइट में फल, सब्जियां, विटामिन-के युक्त चीजों को अधिक जगह दें। स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है।
इसे भी पढ़ें: Women's Health: क्या मेनोपॉज के बाद महिलाओं की सुंदरता घटने लगती है? जानें इससे जुड़े ऐसे 9 सवालों के जवाब
मेनोपॉज के दौरान रनिंग करने के फायदे
- मेनोपॉज के दौरान रनिंग से मूड एन्हैंस और बूस्ट होता है।
- मेनोपॉज में दौड़ने से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।
- मेनोपॉज में अक्सर वजन बढ़ने लगता है। वहीं, रनिंग करने से वजन को संतुलित किया जा सकता है।
- मेनोपॉज के दौरान रनिंग करने से बॉडी फ्लेक्सिबल रहती है और इम्यूनिटी में भी सुधार होता है।
All Image Credit: Freepik
Read Next
पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में क्यों फायदेमंद है मेथी का पानी, जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version