Doctor Verified

पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में क्यों फायदेमंद है मेथी का पानी, जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से

Does Methi Water Help In Periods: पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में मेथी का पानी पीना बहुत फायदेमंद है। जानें यह बॉडी पर कैसे काम करता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में क्यों फायदेमंद है मेथी का पानी, जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से


महिलाओं को हेल्दी रहने के लिए ठीक से पीरियड्स आना भी बहुत जरूरी है। पीरियड्स से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर पूरे शरीर पर असर पड़ता है। अगर आपको पीरियड्स में ब्लीडिंग बहुत ज्यादा कम या बहुत ज्यादा होती है, तो यह भी परेशानी की वजह हो सकती है।  इसलिए ऐसे में हर चीज का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में मेथी का पानी पीना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद की मानें तो यह पीरियड्स में कई परेशानियों को खत्म करने में मदद करती है। आइये इस लेख में आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमंद्र से जानें इसके फायदे। 

periods

पीरियड्स में मेथी का पानी पीने के फायदे- Benefits of Methi Water in Periods

वात संतुलित होता है- Balance Vaat 

गर्म तासीर वाले मसाले शरीर में वात और कफ संतुलित रखने में मदद करते हैं। मेथी दाना भी एक गर्म तासीर वाला मसाला है। इसके सेवन से भी इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या ठीक होती है। 

एस्ट्रोजन बूस्ट होता है- Boost Estrogen

मेथी के पानी के सेवन से एस्ट्रोजन हार्मोन भी बैलेंस होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो सूजन कम करने में मदद करते हैं। इससे पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं कंट्रोल होती हैं। 

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स में होने वाली समस्याओं का इलाज हैं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, जानें किस समस्या में कौन-सा उपाय है कारगर?

ब्लड फ्लो ठीक होता है- Improve Blood Flow

अगर आपको पीरियड्स में कम या ज्यादा ब्लीडिंग होती है, तो आपको मेथी का पानी जरूर पीना चाहिए। गर्म तासीर होने के कारण इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और पीरियड्स में ब्लीडिंग नॉर्मल होती है। 

पीरियड्स ब्लोटिंग ठीक होती है- Reduce Periods Bloating

कई महिलाओं को पीरियड्स में ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या भी रहती है। ऐसे में मेथी दाने का पानी काफी असरदार साबित होता है। यह एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद करती है। 

थकावट दूर होती है- Reduce Fatigue

पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को थकावट और कमजोरी भी ज्यादा रहती है। इसका कारण शरीर में आयरन की कमी होना भी हो सकता है। लेकिन मेथी दाने के पानी से इस समस्या से राहत मिल सकती है। मेथी दाने में आयरन अधिक होता है जिससे कमजोरी कम होती है। 

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं होने पर कब जाएं डॉक्टर के पास? जानें

पीरियड्स में मेथी दाने का पानी कैसे बनाएं- How To Make Fenugreek Water In Periods

पीरियड्स में मेथी दाने का पानी और चाय दोनों फायदेमंद होते हैं। आप रातभर पानी में मेथी दाने को भिगोकर रख सकते हैं। सुबह इस पानी को उबालकर सेवन करने सकते हैं। 

इन बातों का रखें ध्यान

    • अगर आप किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा ले रहे हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। 
    • अगर आपको पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं कई महीने से लगातार हो रही हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 
    • हेल्दी पीरियड्स के लिए जंक और प्रोसेस्ड फूड अवॉइड करें। इसकी जगह आप फ्रेश सब्जियों और फलों का सेवन करें। 
    • पीरियड्स साइकिल को बैलेंस करने के लिए आप सीड्स साइकिल भी ट्राई कर सकते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Varalakshmi Yanamandra (@drvaraayurveda)

Read Next

क्या PCOS बन सकता है एडीएचडी (मानसिक विकार) का कारण? जानें इन दोनों में संबंध

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version