Doctor Verified

क्या PCOS बन सकता है एडीएचडी (मानसिक विकार) का कारण? जानें इन दोनों में संबंध

आज के समय में अधिकतर महिलाओं को पीसीओएस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आगे जानते हैं कि क्या पीसीओएस एडीएचडी (मानसिक विकार) का कारण बन सकता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या PCOS बन सकता है एडीएचडी (मानसिक विकार) का कारण? जानें इन दोनों में संबंध


पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) आज के समय में अधिकतर महिलाओं को होने वाली  एक आम स्थिति है। इसमें महिलाओं के हार्मोन प्रभावित होते हैं। यह अनियमित मासिक धर्म, चेहरे पर अत्यधिक बाल आना, मुंहासे और इनफर्टिलिटी का कारण बन सकता है। पीसीओएस का उपचार इस बात पर निर्भर करता है कि आप गर्भवती होना चाहती हैं या नहीं। आपको बता दें कि पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) और अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) दो अलग-अलग स्वास्थ्य स्थितियां हैं, जो महिलाओं और बच्चों में देखी जाती हैं। हालांकि, हाल के वर्षों में, इन दोनों स्थितियों के बीच एक संबंध को लेकर सवाल उठे हैं। इस लेख में हम साईं पॉलिक्लीनिक की सीनियर गाइनाक्लॉजिस्ट डॉक्टर विभा बंसल से जानेंगे कि क्या PCOS एडीएचडी का कारण बन सकता है और इसके संभावित कारण क्या हो सकते हैं।

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) क्या है? - What is PCOS In Hindi 

PCOS एक हार्मोनल विकार है जो महिलाओं में पाया जाता है, यह समस्या किशोरावस्था के दौरान होती है। इस स्थिति में, ओवरीज में छोटे-छोटे सिस्ट विकसित हो जाते हैं जो हार्मोनल असंतुलन का कारण बनते हैं। यह हार्मोनल असंतुलन मासिक धर्म की अनियमितता, वजन बढ़ना, चेहरे पर अत्यधिक बाल उगना, और अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है। PCOS महिलाओं की फर्टिलिटी को भी प्रभावित कर सकता है और इसका इलाज न होने पर यह अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है, जैसे कि टाइप 2 डायबिटीज और हृदय रोग।

अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) क्या है? - What is ADHD in Hindi 

ADHD एक न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर है जो बच्चों और वयस्कों दोनों में पाया जा सकता है। यह स्थिति ध्यान की कमी, और अत्यधिक सक्रियता के लक्षणों से पहचानी जाती है। ADHD के कारण व्यक्ति को अपने कार्यों और व्यवहार को नियंत्रित करने में कठिनाई होती है, जिससे उनके व्यक्तिगत, शैक्षणिक, और पेशेवर जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

can pcos cause adhd in hindi

क्या PCOS और ADHD के बीच कोई संबंध है? - Connection Between PCOS And ADHD In Hindi 

हालांकि PCOS और ADHD दो अलग-अलग स्थितियां हैं, लेकिन, कुछ रिसर्च से पता चलता है कि इन दोनों के बीच संबंध हो सकता है। PCOS के कारण होने वाले हार्मोनल असंतुलन का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है, और यह संभव है कि यह ADHD जैसे न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर को ट्रिगर कर सकता है।

हार्मोनल असंतुलन और मानसिक स्वास्थ्य 

PCOS के कारण शरीर में एण्ड्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे कि अवसाद, चिंता, और मूड स्विंग्स आदि। ये सभी स्थितियां ADHD के लक्षणों को बढ़ा सकती हैं या उन्हें ट्रिगर कर सकती हैं।

नींद की समस्या 

PCOS के कारण महिलाओं में नींद संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि स्लीप एपनिया। नींद की कमी और अनियमित नींद का चक्र ADHD के लक्षणों को और बढ़ा सकता है।

इंसुलिन रेजिस्टेंस 

PCOS में इंसुलिन प्रतिरोध एक सामान्य समस्या है। इंसुलिन प्रतिरोध के कारण शरीर में ग्लूकोज के स्तर में असंतुलन हो सकता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इससे ADHD के लक्षणों में वृद्धि हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: गर्भाशय फाइब्रॉएड का इलाज कैसे होता है? जानें जरूरी सावधानियां

हालांकि, PCOS और ADHD के बीच संबंध की संभावना को लेकर अन्य रिसर्च की जा रही हैं। PCOS और ADHD के बीच संबंध की अधिक गहराई से जांच करने के लिए और अधिक अध्ययन की आवश्यकता है। लेकिन, समय रहते महिलाओं को पीसीओएस का इलाज कराना चाहिए। 

Read Next

PCOS की समस्या को बढ़ा सकते हैं ये 5 जोखिम कारक, इस तरह से करें बचाव

Disclaimer