Expert

PCOS के कारण शरीर में इन 4 पोषक तत्वों की हो जाती है कमी, जानें कैसे करें पूर्ति

पीसीओएस के कारण महिलाओं को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इतना ही नहीं ये शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी का कारण भी बन सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
PCOS के कारण शरीर में इन 4 पोषक तत्वों की हो जाती है कमी, जानें कैसे करें पूर्ति

लाइफस्टाइल, इटिंग हैबिट्स और स्ट्रेस हमारे ओवरऑल हेल्थ को प्रभावित करते हैं। ऐसे में महिलाओं के खराब जीवनशैली, खान-पान की गलत आदतें और तनाव के कारण पोलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। आज के समय में लड़कियों और महिलाओं में PCOS की समस्या काफी आम हो गई है। PCOS के कारण महिलाओं के शरीर में मोटापा, अनियमित पीरियड्स, एक्ने या इनफर्टिलिटी जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। लेकिन, क्या आपको पता है PCOS के कारण आपके शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे में आइए न्यूट्रिशनिस्ट भव्या धीर से जानते हैं PCOS से पीड़ित महिलाओं के शरीर में होने वाली पोषक तत्वों की कमी के बारे में-

PCOS के कारण शरीर में होने वाले पोषक तत्वों की कमी 

1. विटामिन सी

PCOS को कंट्रोल करने के लिए विटामिन सी एक जरूरी पोषक तत्व है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण पीसीओएस में पुरानी सूजन को कम करने और फ्री एंड्रोजन इंडेक्स को कम करने में मदद कर सकते हैं। PCOS से पीड़ित महिलाएं अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर फूड्स शामिल करने के लिए संतरे का जूस, कीवी, शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली और टमाटर जैसे फूड्स को शामिल करें।

इसे भी पढ़ें: वजन को कंट्रोल करके PCOS के लक्षणों से मिल सकती है राहत, जानें जरूरी सावधानियां

2. फोलेट

फोलेट, विटामिन बी9 का एक नेचुरल रूप है। यह पानी में घुलनशील विटामिन है, जो कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। फोलेट, आपके शरीर में ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। ऐसे में PCOS कंट्रोल करने के लिए आप फोलेट से भरपूर फूड्स जैसे पालक, चावल, ब्रोकली, राजमा, एवोकाडो, फोर्टिफाइड ब्रेकफास्ट अनाज आदि शामिल कर सकते हैं।

3. सेलेनियम

सेलेनियम एक जरूरी मिनरल है, जो हमारे शरीर में कम मात्रा में पाया जाता है। पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं के स्वस्थ रहने के लिए शरीर में सेलेनियम पोषक तत्व भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और यह इंसुलिन प्रतिरोध और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए, शरीर में सेलेनियम की कमी पूरी करने और पीसीओएस के लक्षणों को संतुलित करने के लिए आप ब्राजील नट्स, पनीर, उबले अंडे, गेहूं की रोटी, ब्राउन राइस और दूध का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: PCOS वाली महिलाएं जरूर ट्राई करें ये 7 घरेलू उपाय, लक्षणों से मिलेगी काफी राहत

4. कैल्शियम

कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए एक जरूरी तत्व है। पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं के शरीर में भी अक्सर कैल्शियम की कमी हो जाती है। ऐसे में आप विटामिन डी के साथ कैल्शियम का सेवन कर सकते हैं, जो इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने और इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद करता है। कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए आप पालक, पनीर, रागी, दही, टोफू और दूध अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Image Credit: Freepik

Read Next

क्या फर्टिलिटी ट्रीटमेंट IUI के बाद बुखार जैसा महसूस होना सामान्य है? समझें डॉक्टर से

Disclaimer