Doctor Verified

महिलाओं में ADHD (एक तरह का मानसिक रोग) के लक्षण महसूस होने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

एडीएचडी एक तरह का मानसिक रोग है। इस रोग में महिलाओं को कई लक्षणों का अनुभव करना पड़ सकता है। जानें-
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में ADHD (एक तरह का मानसिक रोग) के लक्षण महसूस होने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज


ADHD in Women in Hindi: महिलाओं को अपने जीवन में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसमें एडीएचडी भी एक है। एडीएचडी यानी अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर। यह एक मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति की पूरी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। एडीएचडी की समस्या किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। लेकिन बच्चों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। हालांकि, महिलाओं में भी एडीएचडी रोग के मामले नजर आ सकते हैं। आइए, फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं कि एडीएचडी के लक्षण (ADHD ke Lakshan in Hindi)-

एडीएचडी क्या है?- What is ADHD in Hindi

एडीएचडी एक मानसिक स्थिति है, जो व्यक्ति के बिहेवियर से जुड़ी है। एडीएचडी को अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर के रूप में जाना जाता है। इसकी वजह से व्यक्ति को एकाग्रता में कमी आ सकती है। एडीएचडी में आपको गुस्सा आना या फिर चुप रहने की समस्या हो सकती है। एडीएचडी के लक्षण बचपन से दिखाई दे सकते हैं। आपको इन लक्षणों को नजरअंदाज बिल्कुल नहीं करना चाहिए। एडीएचडी की वजह से पुरुषों और महिलाओं को कई लक्षणों का अनुभव हो सकता है।

महिलाओं में ADHD के लक्षण- ADHD Symptoms in Women in Hindi

1. चिंता और अवसाद

एडीएचडी वाली महिलाओं को चिंता या अवसाद जैसे लक्षणों का अनुभव करना पड़ सकता है। अगर आप अक्सर ही चिंता या तनाव में रहते हैं, तो इस लक्षण को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

2. टाइम मैनेज करने में दिक्कत

एडीएचडी वाली महिलाओं को टाइम मैनेज करने में दिक्कत हो सकती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो एक बार डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें। वैसे तो महिलाएं मल्टीटास्कर होती हैं, लेकिन आपको एडीएचडी से पीड़ित महिलाओं को अपने काम को करने में परेशानी महसूस हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- एडीएचडी (ADHD) क्या है और क्यों होता है? 15 वर्षीय आलोक की केस स्टडी से इस बीमारी को समझें

3. ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत

अगर आप एडीएचडी से पीड़ित हैं, तो आपको किसी भी काम को करने में ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत महसूस हो सकती है। अगर आपको भी अपने दैनिक कार्यों को करने में दिक्कत हो, तो यह एडीएचडी का संकेत हो सकता है। ऐसी महिलाओं का काम करने में ध्यान भटक सकता है। इसकी वजह से उन्हें कई तरह की तकलीफों से गुजरना पड़ सकता है।

ADHD

4. किसी टास्क को पूरा न कर पाना

अगर आप किसी एक टास्क को पूरा नहीं कर पा रही हैं या फिर आपको टास्क को पूरा करने में दिक्कत हो रही है, तो यह एडीएचडी का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में एकाग्रता में कमी हो सकती है। आपको अपने कार्यों से निपटने में दिक्कत हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- Attention Deficit Hyperactivity Disorder: एडीएचडी क्या है? बच्चों में इसके लक्षणों और चुनौतियों के बारे में जानना है बेहद जरूरी

5. अपनी बात को न समझा पाना

एडीएचडी से पीड़ित महिलाओं को अपनी बात को समझाने में दिक्कत महसूस हो सकती है। अगर आपको भी ऐसा अनुभव होता है, तो यह एडीएचडी का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में सुधार लाने के लिए आपको एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए।

Read Next

ब्लड शुगर लेवल कम होने पर क्या करना चाहिए? डॉक्टर से जानें

Disclaimer