पीरियड्स में होने वाली समस्याओं का इलाज हैं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, जानें किस समस्या में कौन-सा उपाय है कारगर?

Ayurvedic Remedies For Period Problems- पीरियड से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं के लिए आप आयुर्वेदिक नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स में होने वाली समस्याओं का इलाज हैं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, जानें किस समस्या में कौन-सा उपाय है कारगर?


Ayurvedic Remedies For Period Problems- बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण महिलाओं को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पीरियड भी इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिसमें अनियमित माहवारी, ब्लड फ्लो ज्यादा या कम होना, पीरियड क्रैंप्स काफी आम हो गया है। पीरियड के दौरान होने वाली इन समस्याओं से राहत पाने के लिए महिलाएं दवाइ खाती हैं और कई तरह के घरेलू उपायों को आजमाती हैं, जो कई बार इन समस्याओं से राहत दिलाने में फायदेमंद साबित नहीं हो पाता है। ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से पीरियड से जुड़ी इन समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमन्द्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके पीरियड के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में बताते हुए उनसे निपटने के कुछ आयुर्वेदिक उपाय भी शेयर किए हैं। 

पीरियड के दौरान होने वाली समस्याएं और आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Remedies For Period Problems in Hindi

1. पेट में दर्द और ऐंठन होना - Pain in Abdomen During Periods in Hindi

पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द, ऐंठन होना आम बात है। लेकिन कभी-कभी ये दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि इसे सहन कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है। यह दर्द पीरियड शुरू होने के 1 से 3 दिन तक ज्यादा रहता है। 

आयुर्वेदिक उपाय- पीरियड शुरू होने के एक हफ्ते पहले से हल्के एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करें और गर्म अजवाइन का पानी घूंट-घूंटकर पिएं। 

2. पीरियड के दौरान कम ब्लीडिंग होना - scanty bleeding During Periods in Hindi

कई महिलाओं और लड़कियों को पीरियड के दौरान कम ब्लड फ्लो होता है, जिसके कारण क्रैंप्स की समस्या बढ़ जाती है। यह आमतौर पर हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण होता है, जिसे संतुलित करना जरूरी है। 

आयुर्वेदिक उपाय- पीरियड फ्लो बेहतर करने के लिए जरूरी है कि आप पीरियड शुरू होने के 3 दिन पहले से ही तिल और गुड़ का लड्डू का सेवन करना शुरू कर दें। 

इसे भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स का कारण कहीं आपकी खराब लाइफस्टाइल तो नहीं? जानें डॉक्टर से

3. पीरियड में ब्रेस्ट में दर्द होना- Breast Tenderness During Periods in Hindi

पीरियड्स से पहले या दौरान ब्रेस्ट में दर्द महसूस होना आम बात है। यह एक पीरियड चक्र होता है, जिसमें लड़की और महिला के पीरियड्स से ठीक पहले शरीर में ऐसी समस्याएं होती हैं। 

आयुर्वेदिक उपाय- पीरियड के दौरान ब्रेस्ट में नजर आने वाले इन बदलावों को रोकने के लिए एक हफ्ते पहले नारियल के तेल से ब्रेस्ट मसाज कर सकते हैं।  

4 पीरियड में मूड स्विंग की समस्या- Mood Swings  During Periods in Hindi

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को होने वाले दर्द और हार्मोन्स में बदलाव के कारण मूड स्विंग की समस्या बढ़ जाती है। 

आयुर्वेदिक उपाय- पीरियड के दौरान मूड स्विंग को कंट्रोल करने के लिए सेल्फ जर्नलिंग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Varalakshmi Yanamandra (@drvaralakshmi)

5. पीरियड में अपच की समस्या होना- Indigestion During Periods in Hindi

पीरियड्स के दौरान एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या आम बात है। इसलिए आपको इस दौरान चाय, कॉफ़ी, कोल्ड ड्रिंक से परहेज करना चाहिए। 

आयुर्वेदिक उपाय- पीरियड के समय अपच की समस्या से राहत पाने के लिए आप हल्का खाना खाने की कोशिश करें और गर्म जीरे का पानी पिएं। 

Image Credit- Freepik

Read Next

खाने में तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 जड़ी-बूटियां, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें इनके फायदे

Disclaimer