Doctor Verified

क्या हाई बीपी का मरीज रनिंग कर सकता है? जानें डॉक्टर से

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अक्सर हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अक्सर यह सवाल यह उठता है कि क्या हाई ब्लड प्रेशर होने पर दौड़ना सुरक्षित है या नहीं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हाई बीपी का मरीज रनिंग कर सकता है? जानें डॉक्टर से

आज के समय में लोगों के बीच स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में लोगों के बीच हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी भी बढ़ गई है। लोगों में ये समस्या तब होती है, जब आपके ब्लड का दबाव सामान्य स्तर से लगातार ज्यादा होता है। अगर किसी व्यक्ति में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या लंबे समय तक रहती है तो दिल, दिमाग, किडनी और शरीर के अन्य हिस्सों को ये डैमेज कर सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अक्सर हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अक्सर यह सवाल यह उठता है कि क्या हाई ब्लड प्रेशर होने पर दौड़ना सुरक्षित है या नहीं। तो आइए लुधियाना के सिबिया मेडिकल सेंटर के डायरेक्टर और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस.एस. सिबिया से जानते हैं कि क्या हाई ब्लड प्रेशर में दौड़ना सुरक्षित है? (high bp ke marij running kar skte hain)

क्या हाई ब्लड प्रेशर के साथ दौड़ना सुरक्षित है? - Is It Safe To Run With High Blood Pressure in Hindi?

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस.एस. सिबिया का कहना है कि, "हाई ब्लड प्रेशर के साथ दौड़ना सुरक्षित हो सकता है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपनी स्थिति को कितनी अच्छी तरह से मैनेज करते हैं।" नियमित एक्सरसाइज, जिसमें दौड़ना भी शामिल है, वास्तव में समय के साथ आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

1. दिल को मजबूत बनाना

दौड़ने से दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, जिससे ब्लड को पंप करने के लिए दिल को कम मेहनत करनी पड़ती है और इससे ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या एसिडिटी बढ़ने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा होता है? डॉक्टर से जानें

2. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

नियमित रूप से दौड़ने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे धमनियों में लचीलापन आता है और बल्ड प्रेशर को करने में मदद मिलती है।

3. तनाव कम होता है

हाई ब्लड प्रेशर होने का सबसे बड़ा कारण तनाव होता है। दौड़ने से शरीर में एंडोर्फिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है, जो मूड को अच्छा करने और तनाव को कम करने में मदद करता है, जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में अहम भूमिका निभाता है।

Running in high blood pressure

4. वजन कंट्रोल करता है

मोटापा अक्सर हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को बढ़ा सकता है। इसलिए, दौड़ने से आप वजन को कम कर सकते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

हाई बीपी में कब दौड़ना खतरनाक होता है? - When To Avoid Running In High Blood Pressure in Hindi?

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस.एस. सिबिया के अनुसार, अगर आपका ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा है, जैसे कि 180/100 mmHg या उससे ज्यादा, तो बिना डॉक्टर की सलाह के दौड़ना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इस स्थिति में आपको तेज शारीरिक गतिविधि को करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये ब्लड प्रेशर को और भी बढ़ा सकते हैं, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी या हार्ट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, अगर दौड़ने से पहले आपको चक्कर, सांस फूलने, सीने में दर्द, थकान महसूस हो तो आपको दौड़ना बंद करना चाहिए या परहेज करना चाहिए, और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या लिवर रोग के कारण ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है? डॉक्टर से जाने

रनिंग से पहले किन बातों का ध्यान रखें? - What To Keep in Mind When Starting Running in Hindi?

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में रनिंग करने से पहले आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जिसमें-

  • अगर आप पहले एक्सरसाइज नहीं करते थे, तो सीधा दौड़ना न शुरू करें। पहले तेज चलना शुरू करें और फिर धीरे-धीरे हल्की रनिंग करें।
  • दौड़ने से पहले वार्म-अप करना जरूरी है ताकि शरीर की मांसपेशियां तैयार हो जाएं और चोट से बचाव हो सके।
  • बहुत गर्म या बहुत ठंडे मौसम में दौड़ने से बचने की कोशिश करें, क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर पर असर पड़ सकता है।
  • शरीर में पानी की कमी से ब्लड प्रेशर बिगड़ सकता है। इसलिए दौड़ने से पहले और बाद में हाइड्रेटेड रहने के लिए पर्याप्त पानी पिएं।
  • अगर दौड़ते समय थकान, चक्कर, या सीने में जकड़न महसूस हो, तो रनिंग करना बंद कर दें।

निष्कर्ष

हाई ब्लड प्रेशर के साथ दौड़ना पूरी तरह से मुमकिन है, लेकिन केवल तब जब आपकी स्थिति नियंत्रित हो और आप सावधानीपूर्वक इसकी शुरुआत करें। दौड़ना एक शक्तिशाली उपाय है जो आपके हृदय को मजबूत बना सकता है और ब्लड प्रेशर को प्राकृतिक रूप से घटा सकता है। लेकिन अगर आपका रक्तचाप अत्यधिक उच्च है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के कोई जोरदार गतिविधि न करें।

Image Credit: Freepik 

FAQ

  • क्या दौड़ने से बीपी हाई होता है?

    हां, दौड़ने से ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है, लेकिन यह सिर्फ एक्सरसाइज के दौरान होता है। दरअसल, जब आप दौड़ना शुरू करते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, लेकिन यह नॉर्मल है क्योंकि आपके शरीर को दौड़ने के लिए ज्यादा ब्लड और ऑक्सीजन की जरूरत होती है।
  • हाई बीपी वाले को कौन सा व्यायाम करना चाहिए?

    हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए योग और अन्य एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकती हैं। ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए आप अनुलोम विलोम, जॉगिंग, धनुरासन, वज्रासन आदि योग कर सकते हैं।
  • बीपी अचानक बढ़ जाए तो क्या करें?

    बीपी अचानक हाई होने पर घबराना नहीं चाहिए, बल्कि शांत रहने की कोशिश करें, गहरी सांस लें और पानी पिएं। अगर आपका बीपी 180/120 या उससे ज्यादा हो गया है तो आप तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें और नमक का सेवन सीमित कर दें।

 

 

 

Read Next

क्या चोट पर पेशाब लगाने से घाव भरता है? जानें डॉक्टर से इसका सच

Disclaimer