Expert

क्या मेनोपॉज में कॉफी पीना फायदेमंद होती है? जानें एक्सपर्ट से

Is it Good To Drink Coffee in Menopause in Hindi: मेनोपॉज के दौरान कॉफी पीना आपके लिए कुछ मामलों में मेनोपॉज के दौरान कॉफी पीना आपके लिए लाभकारी हो सकती है। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन और गुस्सा आने जैसी समस्या रहती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मेनोपॉज में कॉफी पीना फायदेमंद होती है? जानें एक्सपर्ट से


Is it Good To Drink Coffee in Menopause in Hindi: मेनोपॉज महिलाओं के जीवन में होने वाली एक आम प्रक्रिया है। सभी महिलाओं को इस दौर से होकर गुजरना पड़ता है। मेनोपॉज में महिलाओं को पीरियड्स नहीं आते हैं। आमतौर पर 55 साल की उम्र तक महिलाओं को मेनोपॉज हो जाता है। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं की शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे शरीर का तापमान बढ़ने के साथ ही साथ त्वचा में भी कई प्रकार के बदलाव देखे जाते हैं।

ऐसे में कई बार शरीर में एस्ट्रोजन लेवल कम हो जाते हैं, जिससे कुछ मामलों में हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को खान-पान अच्छा रखना चाहिए। कुछ महिलाएं मेनोपॉज के दौरान कॉफी पीना पसंद करती हैं, लेकिन क्या ऐसा करना सही है? लेकिन, मेनोपॉज के दौरान कॉफी पीना आपके लिए फायदेमंद और नुकसानदायक दोनों हो सकता है। आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्राची से जानते हैं इसके बारे में। (Is Drinking Coffee Good in Menopause in Hindi) -  

क्या मेनोपॉज में कॉफी पीना फायदेमंद होती है?

एक्सपर्ट के मुताबिक मेनोपज के दौरान कॉफी पीना आपके लिए कुछ मामलों में मेनोपॉज के दौरान कॉफी पीना आपके लिए लाभकारी हो सकती है। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को मूड स्विंग (Mood Swing in Menopause), चिड़चिड़ापन और गुस्सा आने जैसी समस्या रहती है। इस स्थिति में कॉफी पीने से उनकी मेमोरी अच्छी रहती है साथ ही मूड भी बेहतर होता है। ऐसे में कॉफी पीकर आप थोड़ा रिफ्रेशिंग महसूस करती हैं। मेनोपॉज में कॉफी पीकर आप किसी भी काम को एकाग्रता के साथ कर सकती हैं। लेकिन, इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इससे कॉग्निटिव फंक्शन पर अच्छा असर पड़ सकता है। 

menopausecoffee-inside

मेनोपॉज के दौरान कॉफी पीने के नुकसान

  1. मेनोपॉज के दौरान कॉफी पीना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक भी साबित हो सकती है।
  2. कॉफी में कैफीन की मात्रा होती है, जिससे एग्जाइटी और तनाव जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  3. मेनोपॉज के दौरान कॉफी पीने से कई बार आपको हॉट फ्लैशेज के साथ-साथ रात में सोते समय पसीने भी आ सकते हैं।
  4. कुछ मामलों में आपकी शरीर का तापमान भी बढ़ सकता है।
  5. मेनोपॉज में कॉफी पीने से कुछ मामलों में आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या (Bone Problem Problem in Menopause) हो सकती है।
  6. ऐसे में आपकी नींद की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है, जिससे नींद आने में कठिनाई महसूस हो सकती है।
  7. ऐसे में कई बार आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। 

मेनोपॉज के दौरान क्या सावधानियां बरतें?

  1. मेनोपॉज के दौरान आपको कई प्रकार की सावधानियां बरतनी चाहिए।
  2. मेनोपॉज के दौरान आपको ज्यादा टाइट या कसे हुए कपड़े पहनने के बजाय ढ़ीले और आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए।
  3. इसके लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए साथ ही तनाव लेने से भी बचना चाहिए।
  4. मेनोपॉज के दौरान आपको शराब पीने और स्मोकिंग करने से परहेज करने की जरूरत है।
  5. इस दौरान महिलाओं को वजन घटाने पर ध्यान देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन में आने लगती है कमी, जानें इसे बढ़ाने के 4 टिप्स 

मेनोपॉज के दौरान कैसी डाइट लें?

  1. मेनोपॉज के दौरान आपकी डाइट हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर रहनी चाहिए।
  2. मेनोपॉज के दौरान आपको कैल्शियम, विटामिन-डी के साथ-साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर डाइट लेनी चाहिए।
  3. ऐसे में आपको हरी सब्जियां जैसे केल, पालक, मटर, सोया, मेथी, सरसों आदि का सेवन करना चाहिए।
  4. इसके लिए आपको साबुत अनाज के साथ-साथ लीन प्रोटीन लेने पर ध्यान देना चाहिए।
  5. ऐसे में आप अंडे की जर्दी और सैल्मन आदि का भी सेवन कर सकते हैं।

FAQ

  • कॉफी सेहत के लिए खतरनाक क्यों है?

    सीमित मात्रा में कॉफी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता है, बल्कि थोड़ी कॉफी पीना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। लेकिन, ज्यादा कॉफी पीने से कई बार नींद नहीं आने के साथ-साथ एंग्जाइटी भी बढ़ सकती है। 
  • मेनोपॉज के दौरान किसे कॉफी नहीं पीनी चाहिए? 

    अगर आप मेनोपॉज के दौरान किसी प्रकार की असहजता जैसे हॉट फ्लैशेज, नींद नहीं आने के साथ-साथ गर्माहट महसूस कर रही हैं तो ऐसे में आपको कॉफी पीने से परहेज करना चाहिए। 
  • मेनोपॉज में कौन सी ड्रिंक्स नहीं पीनी चाहिए? 

    मेनोपॉज के दौरान आपको शराब, कैफीन युक्त ड्रिक्स, सॉफ्ड ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स और ज्यादा कॉफी और चाय पीने से बचना चाहिए। यह सभी ड्रिंक्स सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। 

 

 

 

Read Next

गर्मियों में किशमिश का सेवन कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version