Expert

गर्मियों में किशमिश का सेवन कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

किशमिश को सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मियों में इसका सेवन कैसे करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में किशमिश का सेवन कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका


Best Way To Eat Raisins: भारतीय घरों में मीठा बनाने के लिए किशमिश जरूर इस्तेमाल की जाती है। इसे खीर, हलवा और लड्डू बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। प्राकृतिक मिठास वाला यह ड्राई फ्रूट सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, पोटैशियम, मैग्निशियम, कॉपर और कई अन्य मिनरल्स भी मौजूद होते हैं, जो संपूर्ण शरीर के लिए जरूरी होते हैं। किशमिश का सेवन स्नैक्स की तरह या कोई मीठी डिश बनाने के लिए किया जाता है। किशमिश की तासीर गर्म होती है। इसलिए, सर्दियों में लड्डू और हलवे में इसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मियों में इसका सेवन कैसे करना चाहिए? इसका जवाब जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

01 - 2025-04-29T124436.298

गर्मियों में किशमिश का सेवन कैसे करें? How To Consume Raisins In Summer

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों में किशमिश का सेवन पानी में भिगोकर करना चाहिए। रात में 4 से 5 किशमिश या मुनक्का पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इसे चबाकर खाएं और इसके पानी को गर्म करके इसका सेवन कर लें। किशमिश की तासीर गर्म होती है, इसलिए पित्त प्रकृति वालों को इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

गर्मियों में भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे- Soaked Raisins Benefits For Summer

उष्णता खत्म हो जाती है

किशमिश की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में इसे साबुत खाने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में किशमिश का सेवन भिगोकर करने से इसकी उष्णता खत्म हो जाती है। ऐसे में गर्मियों में इसे खाने से शरीर में गर्मी पैदा नहीं होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। ये फ्री रेडिकल्स से लड़ने और प्रीमैच्योर एजिंग का खतरा कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से रिंकल्स और फाइन लाइंस भी कम होते हैं। किशमिश के सेवन से स्किन हाइड्रेट रहती है और स्किन क्लीयर रहती है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में रोजाना खाएं किशमिश, मिलेगा जबरदस्त एनर्जी बूस्ट और बेहतर पाचन

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

किशमिश में फाइबर मौजूद होता है, जो बॉवेल मूवमेंट आसान बनाता है। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट साफ होता है। किशमिश को भिगोकर खाने से यह पाचक अग्नि को बढ़ाती है और खाना ठीक से पच पाता है।

शरीर में पित्त कंट्रोल करता है

जिन लोगों की पित्त प्रकृति है, वो भी गर्मियों में इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन गर्मियों में इसका सेवन हमेशा पानी में भिगोकर ही करना चाहिए। किशमिश को पानी में भिगोकर इसका सेवन करने से इसकी उष्णता खत्म हो जाती है। ऐसे में इसका पित्त नष्ट हो जाता है और यह शरीर के लिए भी टॉनिक की तरह काम करता है।

इसे भी पढ़ें- किशमिश के पानी का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से 

शरीर पोषक तत्व सोख पाता है

किशमिश में आयरन, पोटैशियम, मैग्निशियम और कॉपर मौजूद होते हैं। जब आप इसका सेवन पानी में भिगोकर करते हैं, तो इससे किशमिश की उष्णता निकल जाती है। इससे शरीर को किशमिश के पोषक तत्व सोखने में आसानी होती है।

निष्कर्ष

एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों में किशमिश का सेवन भिगोकर करना ज्यादा फायदेमंद होगा। इसे रात में पानी में भिगोकर रखने से इसकी उष्णता खत्म हो जाती है। भिगोकर खाने से इसका पित्त नष्ट हो जाता है और यह सेहत को नुकसान नहीं करता है। आप खाली पेट सुबह उठकर किशमिश का पानी का पानी पी सकते हैं और भीगी किशमिश को चबाकर खा सकते हैं। इससे स्किन हेल्थ और डाइजेशन इंप्रूव होते हैं। इसके सेवन से शरीर में गर्मी भी पैदा नहीं होती है। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।

FAQ

  • क्या गर्मियों में किशमिश खा सकते हैं?

    हेल्थ एक्सपर्ट् के मुताबिक, गर्मियों में भी किशमिश का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर मौजूद होता है, जिससे डाइजेशन ठीक रहता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से दिनभर बॉडी में एनर्जी भी रहती है। इसे स्नैक्स की तरह या कुछ मीठा बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • गर्मी में किशमिश कैसे खाएं?

    रातभर पानी में किशमिश को भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें और इसका पानी पिएं। इसके अलावा, आप गर्मियों में कुछ मीठा बनाने के लिए भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे कस्टर्ड या आइसक्रीम बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • किशमिश कब नहीं खानी चाहिए?

    डायबिटीज में किशमिश खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकती है। इसलिए ऐसे में किशमिश अवॉइड करनी चाहिए। इसके अलावा, फूड एलर्जी, किडनी से जुड़ी समस्याओं और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर में किशमिश अवॉइड करनी चाहिए। इसके अलावा, किशमिश का सेवन रात के दौरान नहीं करना चाहिए।
  • 1 दिन में किशमिश कितना खाना चाहिए?

    किशमिश में कैलोरी और नेचुरल शुगर दोनों ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में ज्यादा खाने से यह वजन बढ़ने या ब्लड शुगर बढ़ाने की वजह बन सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, एक दिन में 4 से 7 किशमिश खाना फायदेमंद होता है।  

 

 

 

Read Next

इम्यून सिस्टम मजबूत करने समेत इन 6 समस्याओं में फायदेमंद है नोनी जूस, जानें पीने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version