Take Care Tips in Menopause in Hindi: उम्र के हर पड़ाव में महिलाओं के शरीर में बदलाव होते रहते हैं। एक उम्र ऐसी आती है, जब महिलाओं को पीरियड्स शुरू होते हैं। वहीं, एक ऐसा समय भी आता है, जब पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं। इस अवस्था को मेनोपॉज के रूप में जाना जाता है। मेनोपॉज किसी महिला को 45 से 55 की उम्र के बीच हो सकता है। मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर कम होने लगता है। इसकी वजह से महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। खासकर, मेनोपॉज के बाद महिलाओं को हॉट फ्लैशेज, तनाव, नींद में कमी, वजन बढ़ना, थकान, कमजोरी और मूड स्विंग जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ता है। यानी मेनोपॉज के बाद महिलाओं को शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस दौरान महिलाओं को अपने शरीर का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। तो आइए, मेनोवेदा की मेनोपॉज कोच और फाउंडर तम्मना सिंह से जानते हैं मेनोपॉज के बाद महिलाओं को अपना ख्याल कैसे रखना चाहिए?
मेनोपॉज में अपना ख्याल कैसे रखें?- How to Take Care of Yourself in Menopause in hindi
1. हेल्दी डाइट लें
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आपको लो कार्ब और सोडियम लेने की सलाह दी जाती है। मेनोपॉज में आपको कैल्शियम, विटामिन डी और पोटैशियम को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। साथ ही, थकान और कमजोरी भी दूर होती है।
3. रोजाना एक्सरसाइज करें
मेनोपॉज के दौरान अक्सर महिलाएं आलस की वजह से एक्सरसाइज नहीं करती हैं। लेकिन इन दिनों महिलाओं के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। एक्सरसाइज करने से आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगी। साथ ही, आपका तनाव और चिंता कम होगा। एक्सरसाइज करने से रात को नींद भी अच्छी आती है।
इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज के बाद वजन बढ़ने से कैसे रोकें? जानें आसान उपाय जो आपको रखेंगे फिट और हेल्दी
4. एल्कोहल और सिगरेट से परहेज करें
अगर आप एल्कोहल या सिगरेट पीते हैं, तो इसे आज ही छोड़ दें। अगर आप मेनोपॉज की अवस्था में आ गई है, तो एल्कोहल और सिगरेट का सेवन तुरंत बंद कर दें। दरअसल, एल्कोहल और सिगरेट पीने से हृदय रोगों और ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम बढ़ता है। इसलिए आपको इन चीजों से परहेज करना चाहिए।
5. दोस्तों के साथ संपर्क में रहें
मेनोपॉज के दौरान महिलाएं अकसर तनाव में घिरी रहती हैं। ऐसे में तनाव से बचने के लिए आपको अपने दोस्तों और परिवार वालों के संपर्क में रहना चाहिए। दोस्तों के साथ समय बिताने से आपको अच्छा महसूस होता है। इसलिए जब आपको तनाव या चिंता हो, तो अपने दोस्तों के साथ समय बिताने की कोशिश करें।
इसे भी पढ़ें- क्या मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग होना नॉर्मल है? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय
6. हाइड्रेटेड रहें
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को हॉट फ्लैशेज से परेशान होना पड़ता है। ऐसे में मेनोपॉज के दौरान त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। हाइड्रेटेड रहने से आप हमेशा स्वस्थ रहेंगी। हाइड्रेटेड रहने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। साथ ही, शरीर का तापमान भी सामान्य बना रहता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version