Expert

क्या फैट बर्नर सप्लीमेंट काम करते हैं? सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट से जानें क्या इनसे वाकई होता है फैट लॉस

Do Fat Burners Really Work: बाजार में ऐसे कई फैट लॉस सप्लीमेंट्स हैं, जो तेजी से वजन घटाने का दावा करते हैं, जानें क्या ये सप्लीमेंट वाकई काम करते हैं?  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या फैट बर्नर सप्लीमेंट काम करते हैं? सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट से जानें क्या इनसे वाकई होता है फैट लॉस


Do Fat Burners Really Work: बाजार में आजकल तरह-तरह के सप्लीमेंट्स आ गए हैं। फैट बर्नर सप्लीमेंट भी एक बहुत कॉमन सप्लीमेंट है, जो बॉडी बिल्डर्स के बीच काफी पॉपुलर है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, इस सप्लीमेंट को शरीर की अतिरिक्त चर्बी को जलाने और वजन कम करने के लिए प्रयोग किया जाता है। विभिन्न कंपनियां अलग-अलग इंग्रेडिएंट्स के कॉम्बिनेशन के साथ इन सप्लीमेंट्स को बनाती हैं और यह दावा करती हैं कि इन्हें लेने से आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? क्या ये फैट लॉस सप्लीमेंट्स वाकई आपकी वेट लॉस जर्नी में तेजी ला सकते हैं और आपको एक लीन फिजीक पाने में मदद कर सकते हैं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने सर्टिफाइड फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार से बात की।

लोगों को सप्लीमेंट से जुड़ी जरूरी जानकारी देने और उन्हें जागरूक बनाने के लिए ओनलीमायहेल्थ ने एक फिटनेस कैंपेन शुरू किया है, जिसका नाम है 'OMH FItness Guide'। यह एक फिटनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसमें हम एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर लोगों के साथ फिटनेस और एक्सरसाइज, न्यूट्रिशन और डाइट के साथ-साथ सप्लीमेंट्स से जुड़ी जरूरी जानकारियां शेयर करते हैं। आज इस कैंपेन की सीरीज "सप्लीमेंट ज्ञान" में हम आपको बताएंगे कि क्या फैट बर्नर सप्लीमेंट वाकई काम करते हैं या ये सिर्फ पैसे की बर्बादी हैं? तो चलिए जानते हैं आपको इन फैट बर्नर सप्लीमेंट्स को लेना चाहिए या नहीं।

Do Fat Burners Really Work in hindi

क्या फैट बर्नर सप्लीमेंट वाकई काम करते हैं? जानें इनसे फैट लॉस होता है या नहीं- Do Fat Burning Supplements Really Work In Hindi

सप्लीमेंट्स स्पेशलिस्ट विनीत के अनुसार, "फैट बर्नर भी एक तरह के डाइट्री सप्लीमेंट होते हैं, जिन्हें बाजार में शरीर में जमा चर्बी को कम करने के दावे के साथ बेचा जाता है। यह कैप्सूल और पाउडर दोनों ही रूपों में बाजार में उपलब्ध हैं। इन सप्लीमेंट्स को बनाने के कुछ प्राकृतिक फैट बर्नर इंग्रीडिएंट्स का प्रयोग किया जाता है जैसे कैफीन और योहिम्बाइन। हालांकि, कई अन्य इंग्रीडिएंट्स भी जो अलग-अलग कंपनियां अपने सप्लीमेंट्स में प्रयोग करती हैं। जब कोई व्यक्ति इनका सेवन करता है, तो इससे उनका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे यह कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद कर सकते हैं।" यहां नीचे कुछ सामग्रियां दी गई हैं, जो आमतौर पर फैट बर्नर्स में प्रयोग की जाती हैं जैसे,

इसे भी पढ़ें: बॉडीबिल्डिंग करने वालों को कब पड़ती है सप्लीमेंट्स की जरूरत? एक्सपर्ट से जानें किसे यह लेना चाहिए किसे नहीं

1. कैफीन: यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और नर्वस सिस्टम को स्टिमुलेट करने में मदद करता है। यह आपको चाय, कॉफी और चॉकलेट आदि से भी मिलता है। इसकी अधिक मात्रा नुकसानदायक साबित हो सकती है।

2. ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट: तेजी से कैलोरी बर्न करने में ग्रीन टी का अर्क काफी मदद करता है। हालांकि फैट लॉस या वेट लॉस के लिए इसे बहुत अधिक प्रभावी नहीं माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: मसल बिल्डिंग के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें इसके स्रोत

3. कार्नीटीन: यह भोजन को मेटाबॉलाइज करने और इसे ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। लेकिन यह आपके द्वारा खाए जाने वाले फूड्स में भी मौजूद होता है। आपको बाहर से इसे लेने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। इसकी अधिक मात्रा सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

4. योहिम्बे: यह कंपाउंड सदाबहार पेड़ की छाल में मौजूद होता है। इसे वजन घटाने वाले सप्लीमेंट्स में काफी प्रयोग किया जाता है, लेकिन वजन घटाने में इसके लाभ को लेकर कुछ खास प्रमाण नहीं है। इसकी अधिक मात्रा से गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या सिर्फ मसल बिल्डिंग के लिए जरूरी होता है प्रोटीन? जानें स्वस्थ शरीर के लिए इसका महत्व और सही मात्रा

5. घुलनशील फाइबर: फाइबर कैलोरी बर्न करने में मदद नहीं करते हैं, हालांकि ये भूख को कंट्रोल करने और भोजन से प्राप्त वसा को अवशोषित होने रोकने में मदद कर सकता है। लेकिन भारतीय आहार में फाइबर की कोई कमी नहीं है। इसलिए आपको इसे बाहर से सप्लीमेंट करने की आवश्यकता नहीं होती है।

तो कुल मिलाकर बात यह है कि फैट बर्नर सप्लीमेंट्स में ऐसा कुछ नहीं होता है, जो आप अपनी डाइट से प्राप्त नहीं कर सकते हैं। साथ ही, फैट बर्नर सप्लीमेंट वजन घटाने में मदद करते हैं, इसको लेकर बहुत अधिक रिसर्च नहीं हैं। लेकिन ज्यादातर निष्कर्ष में डाइट की तुलना में इन सप्लीमेंट्स के प्रभाव कम देखे गए हैं। मगर इनके दुष्प्रभाव बहुत देखे गए हैं। जब आप कैफीन का नियमित सेवन करते हैं, तो यह समय के साथ कम प्रभावी होने लगता है। अधिक कैफीन लेने से आपको नींद न आने की समस्या, एंग्जायटी, चिड़चिड़ापन और थकान महसूस हो सकती है। कुछ लोगों में इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी देखने को मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: मैक्रोन्यूट्रिएंट्स क्या होते हैं? एक्सपर्ट से जानें ये शरीर के लिए क्यों होते हैं जरूरी

एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं?

सप्लीमेंट्स स्पेशलिस्ट विनीत के अनुसार, "वजन कम करने की बात हो या फैट लॉस की, इसका कोई शॉर्ट कट नहीं है। इसमें समय लगता है और आपको धैर्य रखने की आवश्यकता होती है। स्वस्थ रूप से वजन घटाने का सर्वोत्तम तरीका कम कैलोरी वाला संतुलित आहार के साथ नियमित एक्सरसाइज करना है। अगर आप इसे नियमित रूप से फॉलो करते हैं, तो बिना किसी सप्लीमेंट के  फिट और टोन बॉडी पा सकते हैं। इसके अलावा, यह तरीका आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इससे कई रोगों को दूर रखने में भी मदद मिलती है। अगर आप कैफीन लेना ही चाहते हैं तो दिन में 1-2 कप कॉफी आपके लिए पर्याप्त है। लेकिन ध्यान रखें कि इसमें चीनी और दूध का प्रयोग न करें। इस तरह आप आसानी से अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।"

(Written by Vineet Kumar- Certified Fitness Coach, Nutritionist And Supplement Specialist)

 All Image Source: freepik

Read Next

क्या प्रेगनेंसी में सोया सॉस खाना चाहिए? जानें इसके फायदे और नुकसान

Disclaimer