Expert

रोज खाने वाले ये 15 फूड्स गलत तरीके से तो नहीं खा रहे हैं आप? जानें सही तरीका

रोज खाने वाली चीजों को गलत तरीके से खाएंगे, तो सेहत ब‍िगड़ सकती है। रोजमर्रा में खाई जाने वाली 15 चीजों को खाने का सही तरीका जान लें।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज खाने वाले ये 15 फूड्स गलत तरीके से तो नहीं खा रहे हैं आप? जानें सही तरीका


आजकल हम रोज खाने वाले फूड्स को अक्सर बिना सोचे-समझे खा, तो लेते हैं, लेक‍िन उनका पोषण सही तरह से नहीं मिल पाता और कभी-कभी ये हमारी सेहत पर भी असर डाल सकते हैं। कई बार ब्रेड, चावल, अंडे, टमाटर, नींबू, शहद, चॉकलेट, आलू, ब्रोकली, अनानास, सेब और अन्य सामान्य फूड्स को गलत तरीके से खाने की आदतें बन जाती हैं। जैसे- ब्रेड को अकेले और ज्यादा खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है या शहद को गर्म पानी में डालने से इसके स्वास्थ्य लाभ खत्म हो जाते हैं। इसी तरह, सब्जि‍यों और फलों को बिना धोए या सही तरीके से पका कर खाने से उनकी विटामिन्स और मिनरल्स का नुकसान होता है। अगर हम इन फूड्स को सही तरीके से खाएं, तो यह न केवल हमारे शरीर को पोषण देता है बल्कि पाचन सुधार जाएगा, इम्यूनिटी बढ़ेगी और लंबे समय तक सेहत बनाए रखने में मदद करता है। Mankirat Kaur, Certified Fitness Coach And Director Of Fettle Fitness Hub, Ludhiana ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसे ही कुछ फूड्स को खाने का सही तरीका बताया है, ज‍िनके बारे में हम आगे व‍िस्‍तार से जानेंगे।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mankirat Kaur (@mankiratfitness)

1. शहद खाने का सही तरीका- Best Way To Eat Honey

  • शहद को उबलते हुए पानी में डालकर नहीं खाना चाह‍िए।
  • शहद को हमेशा ताजा और कच्चा (Raw) ही खाएं, उबालने या गर्म करने से बचें।

इसे भी पढ़ें- रोग मुक्त जीवन जीने के लिए एक्सपर्ट से जानें खाना खाने का सही तरीका

2. चॉकलेट खाने का सही तरीका- Best Way To Eat Chocolate

  • चॉकलेट को ठंडा या सामान्‍य तापमान पर खा सकते हैं, लेक‍िन बहुत ज्‍यादा ठंडा करके न खाएं।
  • ज्यादा चीनी या तेल वाली चॉकलेट खाने से बचें।

इसे भी पढ़ें- हेल्दी रहने के लिए माइंडफुल ईटिंग कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें

3. चाय पीने का सही तरीका- Best Way To Drink Tea

best-way-to-drink-tea

  • चाय को बहुत ज्‍यादा उबालकर नहीं पीना चाह‍िए।
  • इससे चाय में मौजूद एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स खत्‍म हो जाते हैं।

4. नींबू खाने का सही तरीका- Best Way To Eat Lemon

  • नींबू को छ‍िलके सहि‍त खाया जा सकता है।
  • खट्टास के ल‍िए नींबू का छिलका कद्दूकस करके इस्‍तेमाल करें।

5. ब्रोकली खाने का सही तरीका- Best Way To Eat Broccoli

  • ब्रोकली को उबालकर खाने के बजाय, स्‍टीम देकर पकाकर खाएं।
  • ब्रोकली को कम तेल लगाकर, सलाद या सब्जि‍यों के साथ मिलाकर खाएं।

6. लहसुन खाने का सही तरीका- Best Way To Eat Garlic

  • लहसुन को सीधे खाने में डालते से पहले कद्दूकस करके रख लें।
  • कुछ देर लहसुन को रेस्‍ट करने दें और फ‍िर इस्‍तेमाल करें।

7. आलू खाने का सही तरीका- Best Way To Eat Potatoes

  • आलू को तलकर नहीं खाना चाह‍िए।
  • आलू को अन्‍य सब्‍ज‍ियों के साथ म‍िलाकर खाएं।

8. टमाटर खाने का सही तरीका- Best Way To Eat Tomatoes

best-way-to-eat-tomato

  • टमाटर को कुक करके खाना ज्‍यादा फायदेमंद होता है।
  • टमाटर को हमेशा अच्छी तरह धोकर और हल्का पका कर खाएं।

9. गाजर खाने का सही तरीका- Best Way To Eat Carrots

  • गाजर को पकाकर खा सकते हैं।
  • गाजर को पकाकर खाने से उसके पोषक तत्‍व शरीर में एब्‍सॉर्ब हो जाते हैं।

10. कीवी खाने का सही तरीका- Best Way To Eat Kiwi

  • कीवी को लेकर लोगों को हमेशा कंफ्यूजन रहता है क‍ि इसे छि‍लके के साथ खाएं या छ‍िलके के बगैर खाएं।
  • कीवी को छ‍िलके के समेत खा सकते हैं।

11. पाइनएप्‍पल खाने का सही तरीका- Best Way To Eat Pineapple

  • पाइनएप्‍पल को हमेशा छीलकर और बीच का सख्‍त हिस्सा हटाकर खाएं।
  • ताजा और पका हुआ अनानास ही खाएं।

12. ब्रेड खाने का सही तरीका- Best Way To Eat Bread

  • फ्रि‍ज में ब्रेड को रखकर स्‍टोर करके खाने से बचना चाह‍िए।
  • ब्रेड को प्रोटीन और सब्‍ज‍ियों के साथ खाना चाह‍िए।

13. चावल खाने का सही तरीका- Best Way To Eat Rice

  • चावल को खाने से पहले अच्‍छी तरह धोकर पकाएं।
  • चावल को ज्‍यादा पानी में पकाकर अतिरिक्त स्टार्च निकाल दें।

14. अंडे खाने का सही तरीका- Best Way To Eat Eggs

  • अंडे को ज्‍यादा पकाकर न खाएं।
  • इसे उबालकर, पोच करके या हल्का तेल लगाकर पकाएं।

15. सेब खाने का सही तरीका- Best Way To Eat Apple

  • सेब को खाने से पहले उसे अच्‍छी तरह से धो लें।
  • खाने से पहले सेब को ज्‍यादा देर के ल‍िए काटकर न रखें, ताकि ताजगी बनी रहे और पोषण न खोए।

न‍िष्‍कर्ष:
रोज खाने वाले फूड्स को सही तरीके से खाना बहुत जरूरी है। छोटे बदलाव जैसे उबालकर या स्टीम करके खाना, ताजा और साफ खाना और संतुलित मात्रा में खाना हमारी सेहत और पोषण को बेहतर बनाए रखता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • रोटी खाने का सही तरीका क्‍या है?

    रोटी हमेशा ताजा और पूरी तरह से पकी हुई खाएं। साबुत अनाज वाली रोटी चुनें और दाल या सब्जी के साथ खाएं ताकि पोषण संतुलित रहे।
  • फल खाने का सही तरीका क्‍या है?

    फल हमेशा अच्छी तरह धोकर और ताजा ही खाएं। फलों को छिलके समेत खा सकते हैं, ताकि विटामिन और फाइबर सुरक्षित रहें।
  • पानी पीने का सही तरीका क्‍या है?

    पानी धीरे-धीरे और छोटे घूंट भरते हुए पिएं। खाना खाते समय ज्यादा न पिएं और साफ व ताजा पानी ही लें ताकि पाचन और पोषण बेहतर रहे।

 

 

 

Read Next

खाली पेट चना और मुनक्का खाने के क्या फायदे हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

TAGS