चना और मुनक्का का सेवन पेट को भरा हुआ रखने के साथ दिनभर के लिए पर्याप्त मात्रा में एनर्जी दे सकता है। भारतीय घरों में लोग इसे नाश्ते से पहले खाते हैं। माना जाता है कि यह फूड कॉम्बिनेशन शरीर को एनर्जी देने के साथ आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकता है। इसके अलावा खाली पेट चना और मुनक्का खाना, शरीर को कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स प्रदान करते हैं जो कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। जैसे कि कमजोरी, आयरन की कमी और फिर मांसपेशियों को मजबूती देने में। इस बारे में विस्तार से जानकारी के लिए हमने आचार्य अमित सिंह, नेचुरोपैथ, आयुर्वेद एवं योग गुरु, योग साधना, दिल्ली से बात की।
खाली पेट चना और मुनक्का खाने के क्या फायदे हैं-Khali pet chana munakka khane ke fayde
आचार्य अमित सिंह कहते हैं कि खाली पेट चना और मुनक्का खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। मुनक्का में एंटीऑक्सिडेंट्स और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की ऊर्जा बढ़ाते हैं और रक्त संचार सुधारते हैं तो चना में फाइबर और प्रोटीन दोनों एक साथ हैं जो कि शरीर के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। जैसे कि
डायबिटीज में फायदेमंद
यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी अच्छा माना जाता है क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। खाली पेट इन दोनों का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और ये शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं यह डायबिटीज में शुगर मेटाबॉलिज्म तेज करने के साथ कब्ज जैसी समस्याओं से बचाव में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रोगियों को क्यों पड़ती है इंसुलिन की जरूरत? डॉक्टर से जानें
प्रोटीन प्रदान करने वाला
खाली पेट चना और मुनक्का का सेवन शरीर को प्रोटीन प्रदान करने के साथ हड्डियों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा जो लोग मसल बिल्डिंग करते हैं उनके लिए रोजाना सुबह खाली पेट चना और मुनक्का खाना मददगार है। इससे मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है और मसल बिल्डिंग में मदद मिलती है।
वेट लॉस में मददगार
चना और मुनक्का, दोनों ही फाइबर से भरपूर है जो कि पाचन क्रिया को तेज करने के साथ शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकते हैं। यह पाचन को सुधारता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है। इससे वजन नियंत्रित रहता है और भूख पर नियंत्रण होता है। इससे आप बेकार के खाने की क्रेविंग से बचते हैं और फिर आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
सुस्ती और थकान कम करने में मददगार
चना और मुनक्का, दोनों ही सुस्ती और थकान को कम करने में मदद कर सकते हैं। जब आप इन दोनों को एक साथ खाते हैं तो शरीर को ताकत मिलती है जिससे सुस्ती और थकान में कमी आती है। इसके अलावा इन दोनों का सेवन शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने के साथ कई बीमारियों से बचा सकता है।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए चिया सीड्स का पानी कब पीना चाहिए? जानें यह वेट लॉस में कैसे है फायदेमंद
कैसे करें चना और मुनक्का का सेवन-How to have chana munakka
चना और मुनक्का, दोनों को सुबह खाल पेट खाने के लिए इन दोनों को रात में पानी में भिगो दें। इसके बाद सुबह एक मुट्ठी चना और मुनक्का खाएं। खाने के बाद आप एक गिलास पानी पी सकते हैं जो कि पेट का मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने के साथ इंस्टेंट एनर्जी दे सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप शरीर को हल्का और तंदुरुस्त बनाए रखने चाहते हैं तो आपको चना और मुनक्का का सेवन करना चाहिए । इसके अलावा, मुनक्का और चना दोनों ही हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं और त्वचा को भी निखारते हैं। नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर में प्राकृतिक ताकत आती है। हालांकि, चना और मुनक्का का सेवन संतुलित मात्रा में और साफ-सुथरे स्रोत से ही करना चाहिए ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
FAQ
मर्दाना ताकत के लिए किशमिश कैसे खाएं?
मर्दाना ताकत के लिए किशमिश को आप दूध में पकाकर खा सकते हैं। आप इसे रात के समय खा सकते हैं जो कि शरीर की स्टैमिना बढ़ाने में मदद कर सकता है।पुरुषों के लिए मुनक्का के क्या फायदे हैं?
पुरुषों के लिए मुनक्का खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर की कमजोरी दूर करने के साथ स्टैमिना बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोगों के लिए भी मुनक्का सेवन फायदेमंद है।1 महीने तक भीगी हुई किशमिश खाने से क्या होता है?
1 महीने तक भीगी हुई किशमिश खाने से आपके शरीर की एनर्जी बढ़ती है और एनीमिया के लक्षणों को मैनेज करने में मदद मिलती है। इसके अलावा शरीर का खून बढ़ता है और थकान व सुस्ती में कमी आती है।