
क्या आपने कभी सोचा है कि भूख लगते ही पेट में आवाज क्यों आती है? यह सवाल Google पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले स्वास्थ्य सवालों में से एक है। बहुत लोग इसे असामान्य मानते हैं और सोचते हैं कि पेट की गड़गड़ाहट किसी बीमारी की वजह हो सकती है। Google पर लोग यह भी अक्सर पूछते हैं कि भूख लगने पर पेट की आवाज कब तक आती है? और पेट की आवाजें क्यों होती हैं (hamare pet mein se awaaz kyon aati hai)? डॉ. हर्ष कपूर के अनुसार, यह पूरी तरह से सामान्य है, लेकिन यदि इसके साथ दर्द, सूजन या गैस जैसी शिकायतें हों, तो यह किसी पाचन समस्या का संकेत भी हो सकता है। समय पर और संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी पीना और फाइबरयुक्त डाइट इसे कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इस लेख में हम मेट्रो अस्पताल, नोएडा, अध्यक्ष - मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी, डॉ. हर्ष कपूर (Dr. Harsh Kapoor, Chairman - Metro Institute of Gastroenterology, Hepatology, Metro Hospital, Noida) से विस्तार से जानेंगे कि भूख लगते ही पेट में आवाज क्यों आती है, इसका शरीर में क्या मतलब है और इसे कैसे नेचुरल तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है।
खाली पेट में आवाज क्यों आती है? - Khali Pet Awaaz Kyon Aati Hai
डॉ. हर्ष कपूर बताते हैं कि पेट की आवाजें वास्तव में पेट और आंत में गैस और तरल पदार्थों के कारण होती हैं। जब हमारी भूख बढ़ती है, तो मस्तिष्क में एक हार्मोन एक्टिव होता है, जो हमें भोजन लेने के लिए संकेत देता है। यह हार्मोन पाचन तंत्र की मांसपेशियों को संकुचित और ढीला होने का संदेश यानी मैसेज देता है। इसके परिणामस्वरूप पेट और छोटी आंत में मौजूद हवा और तरल पदार्थ हिलने लगते हैं, जिससे गड़गड़ाहट की आवाज पैदा होती है। डॉ. हर्ष कपूर बताते हैं, ''खाली पेट में मांसपेशियों की संकुचन की प्रोसेस, गैस और तरल पदार्थों को तेजी से हिलाती हैं, जिससे आवाजें तेज होती हैं। वास्तव में यह शरीर की सामान्य प्रक्रिया है, जो भूख लगने पर ज्यादा महसूस (hamare pet mein se awaaz kyon aati hai) होती है।''
इसे भी पढ़ें: क्या अचानक आपकी भूख कम हो गई है? डॉक्टर से जानें इसके 4 बड़े कारण
यह आमतौर पर शरीर का नेचुरल संकेत है। यह आवाजें बताती हैं कि शरीर को एनर्जी की जरूरत है। यदि आप लंबे समय तक भोजन नहीं करते हैं, तो पेट लगातार गड़गड़ाहट करता रहेगा। इसके अलावा, समय-समय पर यह आवाजें पाचन तंत्र को एक्टिव करने का तरीका भी हैं, ताकि जब भोजन किया जाए तो आंतों को उसे पचाने में आसानी हो।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में खाने के बाद भी रात को भूख क्यों लगती है? डॉक्टर से जानें कारण और इलाज
भूख लगने पर होने वाली पेट की आवाजें अधिकांश लोगों के लिए सामान्य होती हैं, लेकिन कभी-कभी यह किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है। डॉ. हर्ष कपूर के अनुसार, यदि पेट की आवाजों के साथ दर्द, सूजन, दस्त या गैस जैसी शिकायतें हैं, तो यह पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे मामलों में डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

पेट से आने वाली आवाज को कैसे ठीक करें? - Pet Se Awaz Aana Kaise Band Kare
भूख लगने पर पेट की आवाजें पूरी तरह से रोकना मुश्किल है, लेकिन कुछ उपायों से इन्हें कंट्रोल किया जा सकता है।
- पेट की आवाज के बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप समय से भोजन करें या भूख लगते ही तुरंत कुछ हेल्दी खाएं।
- नियमित समय पर भोजन करना, फाइबरयुक्त आहार लेना और पर्याप्त पानी पीना (pet me gud gud hona gharelu upay) जरूरी है।
- धीरे-धीरे भोजन करना पेट की हलचल को संतुलित रखता है।
- ज्यादा ऑयली भोजन से बचना भी मददगार होता है।
निष्कर्ष
भूख लगते ही पेट में होने वाली आवाजें पूरी तरह से सामान्य हैं और यह शरीर की भूख और पाचन क्रियाओं का नेचुरल संकेत है। इन आवाजों को अनदेखा न करें, बल्कि समय से भोजन करें। डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज की सलाह है कि समय पर और संतुलित भोजन करना, पेट की आवाजों को कंट्रोल रखने और बेहतर पाचन के लिए सबसे प्रभावी तरीका है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
क्या पेट की गड़गड़ाहट चिंता का कारण है?
नहीं, भूख लगने पर पेट की आवाजें अधिकांश लोगों के लिए सामान्य हैं। यह शरीर का नेचुरल संकेत है कि उसे एनर्जी की जरूरत है। लेकिन यदि इसके साथ पेट दर्द, सूजन, दस्त या अत्यधिक गैस जैसी शिकायतें हों, तो यह पाचन समस्या का संकेत हो सकता है।पेट की आवाजें कितनी देर तक रहती हैं?
खाली पेट में पेट की आवाजें तब तक चल सकती हैं जब तक आप भोजन नहीं करते। लंबे समय तक भोजन न करने पर पेट लगातार गड़गड़ाहट कर सकता है।पेट की आवाज को रोकने के लिए क्या उपाय हैं?
समय पर भोजन करें या भूख लगते ही हल्का और हेल्दी स्नैक लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version