बार-बार गुनगुना पानी पीने से खराब हो गया है पेट, तो दही में मिलाकर खाएं इसबगोल, मिलेगा तुरंत फायदा

गर्मी के मौसम में दही और इसबगोल की भूसी खाने के बहुत फायदे होते हैं। इसके सेवन से डायरिया, दस्त, कब्ज और गैस में मदद मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बार-बार गुनगुना पानी पीने से खराब हो गया है पेट, तो दही में मिलाकर खाएं इसबगोल, मिलेगा तुरंत फायदा


कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग धड़ल्ले से गर्म पानी, गर्म काढ़ा और खानपान में गर्म चीजें शामिल कर रहे हैं। इस गर्म पानी से कोरोना भाग रहा है या नहीं इस पर कुछ कह नहीं सकते, पर प्रशासनिक तौर पर यह दावे किए जा रहे हैं कि इन उपायों से इम्युनिटी बूस्ट होती है। गर्मी के मौसम में ज्यादा गर्म खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां देखने में आ रही है। पेट खराब होना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी गर्मी के मौसम में लोगों के पेट खराब होते थे, लेकिन इस साल ज्यादा हो रहे हैं। तो इस मौसम में आपका भी बार-बार पेट खराब हो रहा है तो दही के साथ इसबगोल (Psyllium Husk (Isabgol) खा सकते हैं। इसे खाने से आपके पेट की समस्या खत्म होगी और पाचन दुरुस्त होगा। पर ध्यान रहे कि इसकी बहुत अधिक मात्रा का सेवन नहीं करना है। राष्ट्रीय धर्मार्थ सेवा संस्थान में आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि दही के साथ इसबगोल का सीमित सेवन ही करें, दस्त की परेशानी खत्म हो जाए तो इसका सेवन बंद कर दें। 

Inside3_isabgilbenefits

दही और इसबगोल का ऐसे करें सेवन

पेट खराब होने तीन चम्मच दही व एक चम्मच इसबगोल (uses of Isabgol) मिलाकर सुबह खाली पेट खाने से परेशानी में तुरंत आराम मिलता है। आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि इसबगोल और दही का सेवन दवा से ज्यादा तेज असर डालता है। इसलिए परेशानी में तुरंत आराम मिलता है। 

दही और इसबगोल खाने के फायदे (Benefits of eating yogurt and isabgol)

दस्त और पेचिश करे दूर

गर्मी में अक्सर लोगों को पेचिश और दस्त की परेशानी हो जाती है। पहले लोग बाहर का ज्यादा खाते थे जिस वजह से खाना पचने में दिक्कत होती थी, लेकिन अभी कोरोना वायरस के डर से घर का बना ही खा रहे हैं, लेकिन  डाइट में ज्यादा गर्म चीजें शामिल कर लीं, जिस वजह से  पेट खराब होने  की परेशानी सामने आ रही है। यह जरूरी नहीं कि सभी का पेट खराब हो रहा हो, हर किसी पर हर दवा अलग तरह से असर डालती है। तो अगर आपका पेट ज्यादा गर्म चीजें खाने की वजह से खराब हो गया है तो एक चम्मच इसबगोल और तीन से चार चम्मच दही सुबह खाली पेट खा लें, इससे परेशानी में आपको तुरंत आराम मिलेगा। 

Inside4_isabgilbenefits

पेट की गैस में मददगार

जिन लोगों का खाना ठीक से नहीं पचता है, उन्हें गैस की दिक्कत होने लगती है। यह पेट की गैस बहुत पीड़ादायी होती है। इस परेशानी से बचने के लिए भी आप इसबगोल और दही का सेवन कर सकते हैं। दही पेट को आराम देता है। यह पेट के लिए रामबाण है। इसबगोल और दही के सेवन से मल पड़ने की समस्या भी दूर हो जाती है। 

खाने के तुरंत बाद शौच जाना

वे लोग जिनका पाचन ठीक नहीं होता है। उन्हें अक्सर खाना खाने के तुरंत बाद शौच के लिए जाना पड़ता है। जो कुछ भी खाते हैं उसके तुरंत बाद लैटरिन जाते हैं, ऐसे लोगों के लिए दही और इसबगोल रामबाण है। खाना नहीं पचने से खाना खाने के तुरंत बाद शौच के लिए जाना पड़ता है, ऐसे लोगों का शरीर कमजोर रहता है। क्योंकि खाने के पोषक तत्त्व उन्हें मिल नहीं पाते। अगर यह परेशानी ज्यादा समय से हो रही है तो देर न करें, किसी चिकित्सक से संपर्क करें। 

इसे भी पढ़ें : पेट की हर समस्या के लिए फायदेमंद है इसबगोल, जानें इसका सेवन करने का तरीका

Inside2_isabgilbenefits

उल्टी को रोके

पेट खराब होने पर अक्सर उल्टी की परेशानी भी बहुत से लोगों को झेलनी पड़ती है। ऐसे लोगों के लिए भी इसबगोल की एक चम्मच भूसी और तीन चम्मच दही देना चाहिए। उल्टी रुक जाएगी। साथ ही पाचन ठीक होगा, जिससे उल्टी की समस्या से निजात मिलेगी। 

इसबगोल खाने के अन्य फायदे

सिर दर्द में फायदा

इसबगोल पेट के अलावा सिर दर्द में भी सहायक है। अगर आपके सिर में दर्द हो रहा है तो युकलिप्ट्स के पत्तों के साथ पीसकर मिलकर माथे पर लेप लगा सकते हैं। इससे सिर दर्द में सहायता मिलती है। सिर का दर्द तुरंत गायब हो जाता है। 

मुंह के छाले

गर्मी के मौसम में अक्सर मुंह के छालों की समस्या होने लगती है। इस परेशानी से इसबगोल फायदा पहुंचाता है। इसबगोल का कुल्ला करने से मुंह के छालों में फायदा मिलता है। इस परेशानी से तुरंत आराम मिलता है। 

जुकाम में फायदेमंद इसबगोल

कोरोना के समय में जुकाम की परेशानी भी सामने आ रही है, पर यह जरूरी नहीं कि इस समय आपको जो जुकाम दिख रहा है वह कोरोना का जुकाम नहीं है। कोरोना के लक्षणों को पहचानने के लिए जरूरी है कि उसके शुरुआती लक्षणों को पहचाना जाए। अगर यह कोरोना का जुकाम नहीं है तो आपको इसबगोल फायदा पहुंचा सकती है। इसबगोल के काढ़े को पीने से जुकाम में फायदा मिलता है। 

इसे भी पढ़ें : कोरोनाकाल में इम्यूनिटी बढ़ाए दही और गुड़, रोजाना खाने के बाद जरूर करें इसका सेवन

Inside3_Oralhealthandcorona

दांत दर्द का इलाज है इसबगोल

दांतों की परेशानी होने पर इसबगोल आपके काम आ सकता है। इसके लिए इसबगोल को सिरके साथ भिगोकर दांतों के नीचे दबाकर रखें, इससे दांतों के दर्द में मदद मिलती है। दांतों के दर्द से छुटकारा पानी के लिए लौंग, इलायची जैसे अन्य घरेलू उपाय भी हैं जिन्हें अपनाया जा सकता है। 

हृदय को रखता है स्वस्थ

इसबगोल कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित रखता है। जिससे हृदय की बीमारियों में फायदा मिलता है। आजकल की बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण हृदय रोग बढ़ रहे हैं। अब इन परेशानियों का उपचार आयुर्वेद में है।

डायरिया में इसबगोल

डायरिया होने पर शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इसबगोल का सेवन करने से शरीर में पानी की समस्या कम होती है। जिससे डायरिया की परेशानी ठीक होती है। 

इसबगोल के नुकसान (Side effects of isabgol)

आयुर्वेदाचार्य राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि इसबगोल का प्रयोग लगातार नहीं करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा प्रयोग से आंखों की शक्ति पर असर पड़ता है। तो वहीं इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड प्रेशर लो हो जाता है। इसबगोल से भूख लगना भी कम होती है। इसलिए सीमित मात्रा में जब तक परेशानी है तब तक ही इसका प्रयोग करें। 

गर्मी के मौसम में दही और इसबगोल की भूसी खाने के बहुत फायदे होते हैं। इसके सेवन से डायरिया, दस्त, कब्ज और गैस में मदद मिलती है। इसके सेवन से परेशानी में तुरंत फायदा मिलता है। 

Read more articles on Healthy-Diet in Hindi

Read Next

गर्मी से राहत दिलाए गुड़-इमली की खट्टी मीठी चटनी, जानें रेसिपी और स्वास्थ्य लाभ

Disclaimer