त्यौहार स्पेशल- Festival Special In Hindi | Celebrating Festivals In Hindi - त्यौहारों का देश भारत, जहां अगर एक या दो महीनों को छोड़ दें तो हर महीने त्यौहारों का जश्न लगा रहता है। हमारे देश में मनाए जाने वाले त्यौहार मनुष्य के भावनात्मक विकास में सदैव सहभागी रहे हैं। भारत में मनाए जाने वाले त्यौहार किसी न किसी रूप में करुणा, दया, सरलता, आतिथ्य सत्कार, पास्परिक प्रेम एवं सद्भावना और परोपकार जैसे गुणों का महत्व बताते हैं। नैतिक मूल्यों के साथ-साथ त्यौहारों को मनाने की खुशी तनावग्रस्त माहौल को खुशनुमा बनाने में मदद करती है। भारत में विभिन्न धर्म एवं संप्रदाय के लोग रहते हैं इसलिए कभी हिंदुओं की दीवाली होती है तो कभी सिक्खों की वैशाखी और कभी मुसलमानों की ईद तो कभी ईसाईयों का क्रिसमस। खुशी होने का मौका आ ही जाता है। ये त्यौहार विभिन्न जातियों, भाषाओं, प्रांतों व भिन्न-भिन्न संप्रदायों के विभिन्न रंगों को एक करने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इन्हीं त्यौहारों से जुड़ी हर छोटी और बड़ी जानकारी देने के लिए हम आपको उनसे जुड़े खान-पान, पहनावे और रीति रिवाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनके जरिए आप आसानी से हर धर्म से जुड़े त्यौहार के बारे में जान सकते हैं।