Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

प्रेग्नेंसी के दौरान नहीं लग रही भूख? जानें मैनेज करने के 5 टिप्स

How To Manage Appetite Loss During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान भूख नहीं लग रही है, तो सबसे पहले इसके कारणों के बारे में जानने की कोशिश करें। अगर कोई मेडिकल कंडीशन है, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से मिलकर अपना इलाज करवाएं।

Different Ways To Manage Appetite Loss During Pregnancy: मां बनना हर महिला का सुखद अनुभव होता है, लेकिन यह मुश्किलों भरा सफर होता है। इस दौरान कभी बहुत ज्यादा उल्टी होने लगती है, तो कभी मतली की समस्या हो जाती है। इन्हीं दिनों हार्मोनल बदलाव भी तेजी से होते हैं, जिसकी वजह से मूड स्विंग, सिरदर्द, नींद न आना जैसी परेशानियां महिलाओं को झेलनी पड़ती हैं। यहां तक कि प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ महिलाओं को भूख ज्यादा लगती है, तो कुछ महिलाओं की भूख खत्म हो जाती है। प्रेग्नेंसी के दौरान खाना न खाना बिल्कुल सही नहीं है। अगर आपके साथ भी यह प्रॉब्लम हो रही है यानी भूख नहीं लग रही है, तो इसे कैसे मैनेज कर सकते हैं? इसके लिए इस लेख को पूरा पढ़ें। इस बारे में जानने के लिए हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

प्रेग्नेंसी में भूख न लगने पर क्या करें?- Tips To Manage Appetite Loss During Pregnancy

tips to manage appetite loss during pregnancy 1 (9)

छोटे-छोटे मील लें

प्रेग्नेंसी में भूख न लगना, कोई हैरानी की बात नहीं है। ये सब हार्मोनल बदलाव का असर होता है, लेकिन इन दिनों पर्याप्त पोषण लेना जरूरी होता है। इसलिए, अगर भूख कम हो गई है, तो उसे मैनेज कर सकते हैं। इसके लिए आप दिन भर में हैवी मील न लें। इसके बजाय, छोटे-छोटे मील लें। प्रत्येक दो से तीन घंटे में खाना खाएं। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में कुछ महिलाओं को भूख कम क्यों लगती है ? डॉक्टर से जानें इसके कारण और उपाय

न्यूट्रिएंट्स को महत्व दें

अगर आपको भूख नहीं लग रही है, तो अपनी डाइट में उन्हीं चीजों को शामिल करें, जो पोषक तत्वों से भरपूर हों। इसके लिए फल, हरी सब्जियां, मौसमी सब्जियां खाएं। अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं, तो अंडे, मछली या चिकन को भी अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाएं। हां, इन दिनों स्पाइसी, फ्राइड और पैक्ड फूड खाने से बचें। इससे सीने में जलन और मतली की समस्या ट्रिगर हो सकती है।

हाइड्रेटेड रहें

प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है, जबकि ज्यादातर महिलाएं इस ओर ध्यान ही नहीं देती हैं। खासकर, जब महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान भूख नहीं लगती है, तो वे फ्लूइड इनटेक (Fluid intake) भी कम कर देती हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं को नारियल पानी, फलों का जूस जैसी चीजों को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में नहीं हो रही खाना खाने की इच्छा, तो फॉलो करें ये 5 डाइट टिप्स

हल्की एक्सरसाइज करें

प्रेग्नेंसी के दौरान भूख न लगे, तो इसे इग्नोर न करें। कुछ महिलाएं भूख न लगने पर पूरा-पूरा दिन खाना नहीं खाती हैं। आप ऐसा न करें। अगर भूख नहीं लग रही है, तो कुछ समय के लिए हल्की एक्सरसाइज करें। इसमें वॉकिंग, प्रीनेटल योगा आदि शामिल हैं। इससे न सिर्फ भूख बढ़ती है, बल्कि पाचन क्षमता भी बेहतर होती है। माइल्ड एक्सरसाइज करना भी प्रेग्नेंट महिलाओं की हेल्थ को सपोर्ट करता है।

रेस्ट जरूर करें

प्रेग्नेंसी के दौरान खाना न खाना आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। साथ ही, गर्भ में पल रहे शिशु का विकास भी बाधित हो सकता है। भूख लगे या न लगे, आप नियमित रूप से और जरूरत अनुसार रेस्ट करें। कई बार शरीर अधिक थकान से घिर जाता है, जिससे शरीर में तनाव बढ़ जाता है। ऐसे में भूख भी मर जाती है। जब महिलाएं अच्छी तरह रेस्ट करती हैं, तो इससे उनकी भूख बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी प्‍लान कर रही हैं तो डाइट में शाम‍िल करें ये 5 न्‍यूट्र‍िएंट्स, म‍िलेंगे ढेरों फायदे

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी के दौरान भूख कम होना या बढ़ना, एक शारीरिक प्रक्रिया है। गर्भ में पल रहे शिशु का विकास इन्हीं बदलावों पर आधारित होता है, लेकिन इस कंडीशन को इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। महिलाओं को अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए और इन दिनों हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे शिशु का विकास बेहतर होता है और महिलाओं की सेहत में भी सुधार होता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में डाइट में शामिल करें केसर, एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 05, 2026 18:58 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 05, 2026 18:58 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content