अंगूठे में गठिया (Thumb Arthritis) होने के लक्षण, कारण और इलाज

क्‍या आप जानते हैं अंगूठे में ज्‍यादा दर्द और सूजन का कारण अंगूठे में गठ‍िया रोग हो सकता है, जानते हैं इसके लक्षण और इलाज
  • SHARE
  • FOLLOW
अंगूठे में गठिया (Thumb Arthritis) होने के लक्षण, कारण और इलाज


अंगूठे में गठ‍िया क्‍या होता है? गठ‍िया रोग होने पर शरीर में मौजूद ज्‍वॉइंट्स पर असर पड़ता है वहीं अगर ये रोग अंगूठे में हो जाए तो हम इसे थम्‍ब अर्थराइट‍िस के नाम से जानते हैं यानी अंगूठे में गठ‍िया। अंगूठे में गठिया वैसे तो ज्‍यादा उम्र के लोगों में देखा जाता है पर अंगूठे से ज्‍यादा काम करने के कारण या जोर देने पर ये क‍िसी भी उम्र में हो सकता है। अंगूठे में गठ‍िया होने पर आपको दर्द, सूजन व अंगूठे पर जोर देने में समस्‍या का अहसास होगा। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्‍टर के पास जाएं और इलाज करवाएं। अंगूठे में गठ‍िया होने पर डॉक्‍टर कई बार सर्जरी के सलाह देते हैं वहीं कई बार इसके असर को दवाओं से कम क‍िया जाता है। ये बीमारी पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकती पर सही इलाज से आप कुछ हद तक इससे सुरक्ष‍ित रह सकते हैं। इस व‍िषय पर ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की। 

thumb arthiritis

अंगूठे में गठ‍िया क्‍या होता है? (What is Thumb Arthritis)

अर्थराइट‍िस में ‘अर्थ’ का मतलब होता है हाथ-पैरों का मूवमेंट और ‘राइटिस’ का मतलब होता है व‍ियर एंड ट‍ियर यानी ज्‍वॉइंट्स का खराब होना। अंगूठे में गठ‍िया रोग या अर्थराइट‍िस अंगूठे के बेसल ज्‍वॉइंट में होता है इसल‍िए इसे बेसल अर्थराइट‍िस भी कहते हैं। ये बीमारी ज्‍यादातर 40 या 50 पार उम्र वाले लोगों को होती है। कार्टिलेज से हड्डियां बनती हैं पर ज‍िन लोगों के अंगूठे में गठ‍िया रोग हो जाता है उनकी हड्ड‍ियों में कॉर्टिलेज खत्‍म हो जाता है ज‍िसके कारण दो हड्ड‍ियां एक-दूसरे से रगड़ खाती हैं ज‍िससे ज्‍वॉइंट्स को नुकसान होता है और दर्द उठता है।

अंगूठे में गठ‍िया होने के क्‍या लक्षण हैं? (Symptoms of thumb arthritis)

अंगूठे में गठ‍िया होने के शुरूआती लक्षण में हल्‍का दर्द होता है जो समय के साथ बढ़ जाता है इसल‍िए लक्षण पकड़ में आने पर तुरंत डॉक्‍टर के पास जाएं। अंगूठे में गठ‍िया रोग होने के कुछ आम लक्षण हैं- 

  • 1. अंगूठे पर जोर देकर कुछ भी पकड़ने या उठाने में परेशानी हो तो समझ जाइए आपको चिक‍ित्‍सा मदद की जरूरत है। 
  • 2. अंगूठे में सूजन और दर्द होना भी गठ‍िया रोग की ओर संकेत करता है। 
  • 3. अंगूठे के ज्‍वॉइंट को मूव न कर पाना भी गठ‍िया का लक्षण है। 
  • 4. अंगूठे में भारीपन महसूस होना या असहज महसूस होना भी गठ‍िया रोग का लक्षण है। 
  • 5. अगर अंगूठे की हड्डी बढ़ी हुई नजर आए तो वो भी गठ‍िया रोग का लक्षण हो सकता है। 
  • 6. अंगूठे के ज्‍वॉइंट में अगर आपको मजबूती या ताकत का अहसास न हो तो ये भी बीमारी का लक्षण है। 

अंगूठे में गठ‍िया होने का कारण क्‍या है? (Causes of thumb arthritis)

thumb arthritis causes

  • 1. इन द‍िनों सभी घरों से काम कर रहे हैं, ऐसे में अगर आप कम्‍प्‍यूटर पर ज्‍यादा देर तक काम करते हैं तो आपको अंगूठे में गठ‍िया रोग हो सकता है। 
  • 2. ज‍िन लोगों को रूमेटाइड अर्थराइटिस की समस्‍या पहले है उन्‍हें भी अंगूठे में गठ‍िया हो सकता है। 
  • 3. अगर आप अंगूठे पर ज्‍यादा जोर देकर कोई काम करते हैं जैसे हैवी वर्कआउट या भारी सामान उठाना तो भी अंगूठे में गठ‍िया हो सकता है। 
  • 4. ज्‍यादातर केस में अंगूठे में गठ‍िया रोग का कारण ऑस्‍ट‍ियोअर्थराइटिस होता है। ऑस्‍ट‍ियोअर्थराइट‍िस में हड्डियों में दर्द बढ़ जाता है और जोड़ों पर बीमारी का प्रभाव पड़ता है। 
  • 5. अंगूठे में गठ‍िया ज्‍यादातर 50 पार उम्र वालों में देखी गई एक कॉमन बीमारी है जो उम्र के साथ हड्ड‍ियां कमजोर होने के कारण होता है। 
  • 6. ज‍िन लोगों को पहले कभी फ्रैक्‍चर या इंजरी हो चुकी है उन्‍हें भी अंगूठे में गठ‍िया रोग होने का खतरा रहता है।

इसे भी पढ़ें- दर्द और सूजन से जल्द राहत के लिए 5 आयुर्वेदिक नुस्खे

अंगूठे में गठ‍िया होने का पता कैसे लगाया जाता है? (Diagnosis of thumb arthritis)

अंगूठे में गठ‍िया होने के लक्षण समझ आने पर जब आप डॉक्‍टर के पास जाएंगे तो वो आपका एक्‍स-रे कर सकते हैं। एक्‍स-रे से पता चलता है क‍ि हड्ड‍ियों के बीच क‍ितना गैप है या हड्ड‍ियों को क‍ितना नुकसान पहुंचा है। फ‍िज‍िकल जांच में डॉक्‍टर अंगूठा छूकर दर्द का पता लगाते हैं, मूवमेंट चेक करते हैं और मरीज की मेड‍िकल ह‍िस्‍ट्री लेते हैं। हड्ड‍ियों की सेंसेशन भी चेक की जाती है। 

अंगूठे में गठ‍िया का क्‍या इलाज है? (Treatment of thumb arthritis)

arthritis treatment

अंगूठे में गठिया रोग होने पर डॉक्‍टर क‍िस तरह इस समस्‍या को दूर करते हैं ये मरीज की कंडीशन पर न‍िर्भर करता है। अंगूठे में अर्थराइट‍िस होने पर कई बार सर्जरी की जरूरत भी पड़ती है। सर्जरी में ज्‍वॉइंट की छोटी हड्डी ज‍िसे ट्रैप‍िज‍ियम कहा जाता है उसे न‍िकाल द‍िया जाता है ज‍िससे ज्‍वॉइंट में दर्द कम हो सके। इस सर्जरी के बाद मरीज को र‍िकवर होने में कई हफ्ते या एक साल लग सकता है। इस समय फ‍िज‍ियोथैरेपी भी दी जाती है। कुछ डॉक्‍टरों का मानना है क‍ि अंगूठे में गठ‍िया होने के बाद कोई ठोस इलाज तो नहीं है पर कुछ ट्रीटमेंट की मदद से गठिया के दर्द को कम जरूर क‍िया जा सकता है जैसे- ब्रेस‍िंग तकनीक से भी अंगूठे में गठ‍िया का दर्द कम क‍िया जाता है। ब्रेस‍िंग मेड‍िकल ग्‍लब्‍स को कहा जाता है। इसे हाथ में पहनने के बाद ये अंगूठे को सीधा रखता है ज‍िससे दर्द कम महसूस होता है। इसके अलावा कुछ तरीके हैं ज‍िससे अंगूठे में गठ‍िया होने पर दर्द कम क‍िया जा सकता है जैसे- 

  • 1. स्‍टेरॉइड्स इंजेक्‍शन लगवाना। 
  • 2. अंगूठे पर गरम या ठंडी स‍िकाई करना। 
  • 3. फ‍िज‍ियोथैरेपी से भी कुछ केस में आराम म‍िलता है। 
  • 4. अंगूठे के आसपास की मसल्‍स को मजबूती देने वाली कसरत से भी गठ‍िया रोग में आराम म‍िलेगा। 
  • 5. अंगूठे में गठ‍िया रोग होने पर डॉक्‍टर आपको दवाएं भी दे सकते हैं। 
  • 6. अंगूठे में ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर करने के ल‍िए मसाज भी कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- जानें सोरियाटिक अर्थराइटिस कैसे करता है शरीर को प्रभावित? साथ ही इस बीमारी के लक्षण और इलाज

अंगूठे में होने वाले गठ‍िया रोग से कैसे बचें? (Tips to prevent thumb arthritis)

अंगूठे पर गठ‍िया होने का कोई इलाज नहीं है पर आप इस बीमारी से बचने के ल‍िए कुछ हेल्‍दी आदतों को अपना सकते हैं जैसे- 

  • वजन न‍ियंत्रण में रखना। 
  • खेलते समय, ड्राइव करते वक्‍त या वर्कआउट के दौरान हड्ड‍ियों पर ज्‍यादा जोर न दें। 
  • अगर आपको ज्‍यादा देर तक टाइप करना पड़ता है तो ब्रेक लेकर उंगल‍ी और अंगूठे को आराम भी दें। 
  • एक ही हाथ से ज्‍यादा वजन का सामान उठाने से बचें। 

अर्थराइट‍िस समय के साथ हड्ड‍ियों को और कमजोर कर देता है और आपको रोज के काम करने में तकलीफ हो सकती है इसल‍िए अपने डॉक्‍टर से सलाह लेकर जल्‍द से जल्‍द इलाज शुरू करवाएं। 

Read more on Other Diseases in Hindi 

Read Next

क्यों होता है घेंघा रोग? जानें 12 लक्षण और बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version