अंगूठे में दर्द कई कई अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थितियों के कारण हो सकता है। यह पता लगाना कि आपके अंगूठे में कौन सा दर्द हो सकता है, इस बात पर निर्भर करता है कि आपके अंगूठे का कौन सा भाग दर्द कर रहा है, दर्द कैसा महसूस हो रहा है और कितनी बार यह महसूस होता है। कुछ मामलों में अंगूठे में लगातार दर्द चोट लगने, मोच आने के कारण और गठिया जैसे हड्डी से जुड़ी गंभीर बीमारी के कारण होता है। वहीं अंगूठे के दर्द के लिए उपचार भी इसके कारणों पर ही निर्भर करता है। दर्द ज्यादा हो तो रोजमर्रा के काम करने में भी दिक्कत होती है। अंगूठे का रंग बदलने लगता है और उसे हिलाने में भी दिक्क्कत आने लगती है। अगर आपको हाथ के अंगूठे में हल्का दर्द हो रहा है या इसके पीछे कोई गंभीर कारण नहीं है, तो अंगूठे में दर्द के घरेलू नुस्खों से भी इसका इलाज किया जा सकता है।
अंगूठे में दर्द क्यों होता है
आपके अंगूठे के जोड़ के अंदर का तकिया जैसा उपास्थि आपकी उम्र के अनुसार छिटकने लगता है, जिससे अंगूठे के गठिया के लक्षण हो सकते हैं। इसके कारण अंगूठे के ग्रिप, ताकत और अंगूठे की गतिशीलता में कमी आने लगती है।नअंगूठे का गठिया ऑस्टियोआर्थराइटिस जो संयुक्त और हड्डी को प्रभावित करता है, ये एक ऑटो- इम्यून डिजीज से भी संबंध रखता है। गठिया के कारण आपके अंगूठे के जोड़ में हल्का दर्द, जलन, नसों का दर्द या तेज दर्द महसूस करने जैसा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Remedies For Edema: शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाली सूजन हो सकती है एडिमा, इन 4 घरेलू उपायों से पाएं राहत
आपके अंगूठे के जोड़ में दर्द कार्पल टनल सिंड्रोम का लक्षण हो सकता है। कार्पल टनल सिंड्रोम का दर्द कमजोरी, सुन्नता, झुनझुनी, आपकी कलाई पर जलन, आपकी उंगलियों में या आपके हाथों के जोड़ों में महसूस हो सकता है। अंगूठे के मोच, अंगूठे की साइट पर अचानक से दर्द पैदा होने के कारण भी हो सकता है। मोच वाले अंगूठे में सूजन और अकड़न हो सकती है। अगर टूटा हुआ है, तो आपके अंगूठे का ये दर्द और परेशान कर सकता है।
टॉप स्टोरीज़
अंगूठे में दर्द का घरेलू उपाय है सेंधा नमक(Epsom Salt for Relieve Thumb Pain)
जोड़ों के दर्द के लिए सेंधा नमक एक बहतरीन उपाय बन सकता है। ये नमक आपके दर्द, जलन और सूजन को कम करने में काफी प्रभावी तरीके से काम करता है। इसके इन गुणों का कारण इसमें मौजूद मैग्नीशियम सल्फेट है, जो हड्डियों, जोड़ों और गठिया के दर्द का इलाज में काफी मददगार है। इसके लिए आपको बस
- -दो चमच सेंधा नमक लेना है।
- -फिर एक टब या बाल्टी में गर्म पानी उबाल लें।
- - अब इसमें सेंधा नमक डालकर उबाल लेने दें।
- -फिर इसमें अंगूठे को अगले 15 मिनट के लिए इसमें डालें रखें।
- -इस उपाय को 2 से 3 बार शाम-सुबह अपनाएं।

इसे भी पढ़ें: Remedies For Soft Hands : मक्खन जैसे मुलायम हाथ पाने हैं, तो आज ही अपनाएं ये 4 आसान घरेलू उपाय
सिकाई के बाद ऑलिव ऑयल से करें चोट की मसाज
ऑलिव ऑयल यानी कि जैतून का तेल जोड़ो के दर्द से आपको छुटकारा दिला सकता है। ये कई औषधीय गुणों से भरपूर है और दर्दनिवारक नुस्खों में काम आ सकता है। उंगलियों के जोड़ों और छोटे-मोटे दर्द में इसकी मालिश हड्डियों को आराम पहुंचा सकती है। वहीं इसे एंटीसेप्टिक गुण मांसपेशियों को आराम पहुंचा सकते हैं। इसके लिए अब आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस नमक से सिकाई के बाद ऑलिव ऑयल को गर्म करके उसमें कुछ पुदीने के पत्ते डाल लें। जब ये जला हुआ सा लगे उससे अपने हाथों की मसाज करें।
Read more articles on Home-Remedies in Hindi