Remedies For Edema: शरीर के विभिन्‍न अंगों में होने वाली सूजन हो सकती है एडिमा, इन 4 घरेलू उपायों से पाएं राहत

शरीर के विभिन्‍न अंगो में होने वाली सूजन को एडिमा कहा जाता है। आइए यहां इसके लिए आसान घरेलू उपाय जानें।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Remedies For Edema: शरीर के विभिन्‍न अंगों में होने वाली सूजन हो सकती है एडिमा, इन 4 घरेलू उपायों से पाएं राहत

एडिमा एक ऐसी स्थिति को कहा जाता है, जो आपके शरीर में एक्‍सट्रा फ्लूइड के निर्माण होने के कारण सूजन होती है। कई बार बिना किसी परेशानी के कारण भी आपके शरीर के अंगों में सूजन हो सकती है, जिसे एडिमा कहा जाता है। यह शरीर के टिश्‍यू में अतिरिक्‍त द्रव के निर्माण या शरीर में तरल पदार्थ भरने के कारण होता है। हालांकि यह शरीर के विभिन्‍न हिस्‍सों को प्रभावित कर सकता है लेकिन हाथ-पैरों में यह सबसे आम है। कुछ लोग बाम या दवाओं की मदद से इस बीमारी को ठीक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है।

शरीर में बार-बार पानी एकत्र होना या एडिमा हृदय रोग, लिवर या किडनी की किसी समस्या की ओर संकेत भी हो सकता है। आइए यहां हम आपको कुछ प्राकृतिक घरेलू उपाय बता रहे हैं, जो आपको एडिमा में मददगार हो सकते हैं। लेकिन अगर इन उपायों से आपको फर्क नजर न आए, तो आप तुरंत डॉक्‍टर की सलाह लें। क्‍योंकि घरेलू उपाचारों का असर न होने का मतलब हो सकता है कि समस्‍या गंभीर है।

Remedies For Edema

एडिमा के सामान्‍य लक्षण 

  • टखनों, पैरों और टांगों में सूजन
  • हाथों, उंगलियों और कोहनियों में सूजन 
  • मसूड़ों, पेट, चेहरे, स्तन आदि अंगो में सूजन 
  • फेफड़ों में सूजन 
  • ज्‍यादा देर खड़े या बैठे रहने के कारण आने वाली सूजन  

एडिमा के घरेलू उपाय 

1. ग्रीन टी 

आप ग्रीन टी का सेवन करके भी एडिमा में राहत पा सकते हैं। आप ग्रीन टी एक्‍सट्रैक्‍ट को 1 कप पानी में उबालकर उसमें 1 चम्‍मच शहद मिलाकर पिएं। यह शरीर में अतिरिक्‍त तरल पदार्थों को मेटाबॉलाइज्‍ड करने में मदद करेगा और एडिमा के इलाज में भी मददगार होगा। 

2. जैतून पत्तियों का अर्क 

Olive Leaf Extract

जैतून की पत्तियों के अर्क यानि एक्‍सट्रैक्‍ट में बायोएक्टिव यौगिक होते हैं। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट्स और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो इंफ्लेमेशन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं। आप प्रतिदिन जैतून पत्तियों के एक्‍सट्रैक्‍ट से बना 1 कैप्‍सूल ले सकते हैं। यह आपको एडिमा के इलाज में मदद करेगा। 

3. अंगूर के बीज का अर्क

अंगूर बीज के अर्क में एंटी ऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं। इसका उपयोग एडिमा के इलाज में किया जा सकता है क्‍योंकि यह इंफ्लेमेशन को कम करने में भी मददगार है। आप इससे बनी सप्‍लीमेंट्स ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: त्‍वचा पर असामान्‍य आकार के निशान (केलोइड्स) से छुटकारा पाना है तो अपनाएं ये उपाय

4. अजवाइन बीज का अर्क 

Ajwain Seeds

अजवाइन के बीज का अर्क, जिसे वैज्ञानिक रूप से अपीम ग्रवेवलेंस कहा जाता है। यह एक मूत्रवर्धक है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। यही वजह है कि यह आपके शरीर में तरल पदार्थों को निकालने और इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है। इस प्रकार, इसका उपयोग एडिमा के इलाज के लिए भी किया जा सकता है। आप 250-500 मिलीग्राम के बीच अजवाइन बीज के अर्क की सप्‍लीमेंट्स ले सकते हैं। 

इसके अलावा, अनानास का जूस पीने से भी आपको एडिमा के इलाज में मदद मिल सकती है। अनानास में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो एडिमा में सहायक हैं। 

नोट: यदि आपको गंभीर स्थिति महसूस होती है, जो लंबे समय से बनी है, जो आप डॉक्‍टर की सलाह लें। 

Read More Article On Home Remedies In Hindi  

 

Read Next

Conditioner Hacks : बालों को सॉफ्ट और शाईनी बनाने के साथ-साथ इन 6 तरीकों से करें कंडीशनर का इस्‍तेमाल

Disclaimer