महिलाओं में किडनी स्टोन के दिखते हैं ये लक्षण, जानें क्या है इसका कारण और बचाव

महिलाओं में ज्यादा दिख रहे हैं गुर्दे की पथरी के मामले, इन संकेतों से पहचानें आपको भी है किडनी स्टोन की समस्या। जानें क्या है बचाव।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में किडनी स्टोन के दिखते हैं ये लक्षण, जानें क्या है इसका कारण और बचाव


अनियमित खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण स्वास्थ्य समस्याएं होनी काफी आम बात है। यही वजह है कि किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी एक ऐसी समस्या हो गई है जिससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। महिलाओं में भी किडनी स्टोन की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। किडनी स्टोन या फिर गुर्दे की पथरी में पेट के निचले हिस्से में बहुत तेज दर्द होता है जो किसी को भी काफी खतरनाक स्थिति में डाल सकता है।

वैसे तो पथरी का इलाज काफी आसानी से किया जाता है, इसके साथ ही ज्यादातर लोग पथरी के इलाज के लिए घरेलू तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन किसी भी इलाज के लिए जरूरी है कि पहले इस बात की जानकारी होना कि आप कैसे पथरी के दर्द या लक्षण को पहचान सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि महिलाओं में पथरी के क्या लक्षण होते हैं और इससे कैसे अपना बचाव किया जाए। 

kidney stone

गुर्दे की पथरी के कारण (Causes Of Kidney Stones In Hindi)

  • गलत खानपान।
  • शरीर में पानी की कमी के कारण।
  • मोटापा।
  • पाचन क्रिया की समस्या पैदा होनाै। 
  • बार-बार गैस बनना।
  • आंतों की समस्या।

गुर्दे की पथरी के लक्षण (Symptoms Of Kidney Stones)

  • बार-बार पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होना।
  • पेशाब करते समय जलन महसूस होना।
  • तुरंत बाथरूम जाने की जरूरत पड़ना।
  • कई मामलों में पेशाब के साथ खून का बहना।
  • मतली और उल्टी।
  • बुखार और ठंड लगना।
  • कुछ भी खाने में परेशानी होना। 

इसे भी पढ़ें: गुर्दे की पथरी को बाहर निकालने के लिए इन 4 चीजों का करें सेवन, कुछ ही दिनों में मिलेगी राहत

घरेलू उपाय (Home Remedies In Hindi)

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

अक्सर महिलाएं ज्यादा पथरी की समस्या से पीड़ित पाई जाती हैं, ऐसे में उन्हें अपने पानी पीने की मात्रा को बढ़ाना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। ज्यादा पानी पीने से आपका पेट हमेशा साफ रहता है और आपके शरीर में भी पानी की कमी नहीं होती। इसके साथ ही पानी आपके शरीर से नुकसानदायक पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। पथरी को भी बाहर निकालने में पानी काफी मददगार साबित हो सकता है। 

नींबू का रस

नींबू का रस आपके गुर्दे की पथरी को तोड़कर बाहर निकालने में काफी फायदेमंद है। नींबू में साइट्रेट होता है, जो एक ऐसा रसायन है जो कैल्शियम की पथरी को बनने से रोकता है। साइट्रेट छोटे पत्थरों को भी तोड़ सकता है, जिससे वे अधिक आसानी से गुजर सकते हैं और पेशाब के साथ बाहर आने में सफल हो जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होना हो सकता है अपेंडिक्स का संकेत, इन तरीकों से करें पहचान

तुलसी का रस

तुलसी हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी फायदेमंद है ये तो आप सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये आपकी गुर्दे की पथरी के इलाज में भी काम आती है। तुलसी में एसिटिक एसिड होता है, जो गुर्दे की पथरी को तोड़ने और दर्द को कम करने में मदद करता है। यह पोषक तत्वों से भी भरपूर है। 

सेब का सिरका

सेब का सिरका सभी घरेलू नुस्खो में से एक माना जाता है, इसमें मौजूद एसिटिक एसिड पथरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर उसे बाहर निकालता है। इसके साथ ही सेब का सिरका पत्थरों के कारण होने वाले दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। 

Read More Articles On Home Remedies in Hindi

Read Next

टूथपेस्ट से लेकर आफ्टर शेव लोशन तक, जानें नारियल तेल को इस्तेमाल में लाने वाले नानी के नुस्खे

Disclaimer