Symptoms Of Stomach Pain Due To Heat In Hindi: पेट दर्द होना एक आम समस्या है। कभी पेट दर्द के सामान्य कारण होते हैं, तो कभी किसी गंभीर मेडिकल कंडीशन की वजह से भी यह समस्या हो सकती है। इसके अलावा, ओवर ईटिंग करना, पेट में गैस बनना, लंबे समय तक खाना न खाना आदि भी पेट दर्द का कारण हो सकते हैं। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि गर्मियों के दिनों में लोगों को पेट दर्द की समस्या अधिक होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे बासी खाना खा लेना, लू लग जाना या लंबे समय तक धूप में रहना है। सवाल है, पेट दर्द हो रहा है, तो यह कैसे जानें कि ऐसा गर्मी के कारण हो रहता है? विशेषज्ञों की राय है कि गर्मी के कारण पेट दर्द होने पर आपको विभिन्न लक्षण भी नजर आते हैं। शारदा अस्पताल में General Medicine के प्रोफेसर डॉ. अनुराग प्रसाद से इनके बारे में विस्तार से जानें।
गर्मी के कारण पेट दर्द होने पर नजर आने वाले लक्षण- Symptoms Of Stomach Pain Due To Heat In Hindi
उल्टी होना
अगर आपको पेट दर्द होने के साथ-साथ उल्टी हो रही है, तो ऐसा गर्मी लगने के कारण हो सकता है। गर्मी लगने पर अक्सर लोगों को उल्टी हो जाती है। इस तरह की कंडीशन में व्यक्ति काफी ज्यादा थकान महसूस करता है और डलनेस महसूस होती है। अगर लंबे समय तक यह समस्या बनी रहे, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में गैस के कारण हो रहा है पेट दर्द? राहत के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
डायरिया
डायरिया यानी दस्त और उल्टी एकसाथ होना। कई बार गर्मी के दिनों में लोगों को लू लग जाती है, तब डायरिया हो जाता है। यह कंडीशन बहुत खतरनाक होती है। अगर व्यक्ति सही तरह से अपना ट्रीटमेंट नहीं कराता है, तो यह घातक भी साबित हो सकता है। इस तरह की कंडीशन में, व्यक्ति को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और अपना इलाज करवाएं। असल में, दस्त और उल्टी के कारण शरीर से काफी पानी निकल जाता है। ऐसे में पेट दर्द भी होता है। ऐसा गर्मी लगने के कारण होता है।
इसे भी पढ़ें: पेट में गर्मी बढ़ने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, एक्सपर्ट से जानें इसका इलाज
बुखार आना
पेट दर्द और बुखार साथ होना भी गंभीर समस्या की ओर इशारा कर सकता है। ऐसा गर्मी के लगने के कारण होता है। असल में गर्मी के कारण हो रहे पेट दर्द में अक्सर हल्का बुखार आ जाता है। अगर सही तरह से केयर की जाए, तो स्थिति को समय रहते संभाला जा सकता है। लेकिन, कई लोग इस तरह की कंडीशन को हल्के में ले लेते हैं और डॉक्टर से अपना इलाज नहीं कराते हैं। ऐसा किया जाना सही नहीं है। अगर पेट दर्द के साथ-साथ बुखार भी हो, तो संभवतः डॉक्टर आपको कुछ टेस्ट के लिए कह सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या आप भी रहते हैं पेट दर्द से परेशान? जानें क्या हो सकती हैं इसके कारण और पेट दर्द रोकने के लिए क्या करें
पेट खराब होना
कई बार गर्मी लगने पर व्यक्ति को पेट दर्द होने के साथ-साथ पेट खराब भी हो जाता है। वैसे तो पेट खराब होने का कोई भी कारण हो सकता है। लेकिन, गर्मी लगने पर व्यक्ति में यह लक्षण नजर आते हैं। वास्तव, में बढ़ता तापमान डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित करता है। ऐसे में अगर व्यक्ति अनहेल्दी खाना खा ले या फिर लाइफस्टाइल की बुरी आदतों को फॉलो करे, तो ऐसे में पेट दर्द और लूज मोशन होने जैसी समस्या देखी जा सकती है।
गर्मी के कारण हो रहे पेट दर्द से छुटकारा कैसे पाएं
- गर्मी के दिनों में ओवर ईटिंग करने से बचें। अपनी डाइट में फ्राइड या तली-भुनी चीजें शामिल न करें।
- गर्मी के दिनों में फलों का सेवन ज्यादा करें। इसमें तरबूज, खरबूज आदि शामिल हैं।
- इन दिनों चाय का सेवन कम करें। ज्यादा चाय पीने से एसिडिटी या सीने में जलन जैसी समस्या हो सकती है।
- बेहतर रहेगा कि इन दिनों आप अपनी रेगुलर डाइट में दही शामिल करें। दही खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं का रिस्क कम रहता है।
- अगर लगे कि तबियत बिगड़ने वाली है, तो कुछ दिनों तक घर से बाहर धूप में जाने से बचें। घर के अंदर रहें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।
All Image Credit: Freepik