When To See A Doctor In Stomachache In Hindi: सामान्य तौर पर हम पेट दर्द को गंभीरता से नहीं लेते हैं। क्योंकि पेट दर्द होने की कोई भी वजह हो सकती है। जैसे, ओवर ईटिंग करना, बहुत ज्यादा भूख लगना, ऐसी चीज खा लेना जिससे अपच की समस्या हो गई है आदि। इसी तरह, किसी बीमारी के तौर पर भी पेट दर्द को लिया जा सकता है। कुल मिलाकर, कहने का मतलब यह है कि पेट दर्द एक सामान्य लगने वाली समस्या है। अपने ईटिंग हैविट और लाइफस्टाइल में बदलव कर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। लेकिन, हर बार पेट दर्द को हल्के में लेना सही नहीं है। कभी-कभी गंभीर बीमारी की ओर भी संकेत कर सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आखिर पेट दर्द को गंभीर संकेत कब समझा जाना चाहिए। मुंबई स्थित अपोलो स्पेक्ट्रा में Internal medicine expert डॉ छाया वाजा से बातचीत पर आधारित।
पेट दर्द को कब गंभीर संकेत समझना चाहिए?- When To See A Doctor In Stomachache In Hindi
उल्टी होने पर
पेट दर्द होने के साथ-साथ अगर आपको उल्टी भी हो, तो इसे हल्के में न लें। बिना देरी किए डॉक्टर के पास जाएं। हालांकि, ऐसा फूड एलर्जी, स्टमक इंफेक्शन, स्टमक फ्लू आदि वजहों से हो सकता है। कई बार, गंभीर एसिड रिफ्लक्स होने पर भी इस तरह की समस्या देखने को मिलती है। इसके अलावा, अगर एसिडिटी, उलटी के साथ-साथ उलटी हो तो यह और भी गंभीर हो सकता है। यह हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या आप भी रहते हैं पेट दर्द से परेशान? जानें क्या हो सकती हैं इसके कारण और पेट दर्द रोकने के लिए क्या करें
तीव्र पेट दर्द होने पर
अगर पेट दर्द सहनीय है और कुछ घरेलू उपचार की मदद से दर्द से राहत मिल रही है। ऐसे में आप पेट दर्द की समस्या को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं होती हैं। लेकिन, अगर पेट दर्द बहुत ज्यादा तीव्र है, जिसे आप सहन नहीं कर पा रहे हैं, तो इसके प्रति लापरवाही न करें। बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से मिलें और अपना ट्रीटमेंट करवाएं।
रात में दर्द बढ़ने पर
कई बार दर्द रात को सोते-सोते अचानक बढ़ जाता है। यह भी सही संकेत नहीं है। ऐसा होने के पीछे पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या हो सकती है। अगर आपने डिनर में ऐसी चीज खाई है, जिससे पेट में गैस बनती है, तो अक्सर रात को सोते समय पेट का दर्द तीव्र हो सकता है। असल में, लेटे होने पर पेट में मौजूद एसिड आसानी से ट्रैवल कर पाता है, जिससे पेट दर्द ट्रिगर हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Stomach Pain: गर्मी के कारण पेट दर्द होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, बरतें सावधानी
पेशाब के दौरान दर्द होने पर
अगर आपको पेट दर्द के साथ-साथ पेशाब करने में भी दर्द का अहसास हो रहा है। इस कंडीशन के प्रति जरा भी लापरवाही न बरतें। यह सही नहीं है। पेशाब करने में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे किडनी से जुड़ी बीमारी का होना। इसलिए, अगर पेट दर्द और पेशाब करते वक्त दर्द हो, तो अपना इलाज करवाएं। साथ ही अन्य लक्षणों पर भी जरूर गौर करें।
बुखार होने पर
अगर पेट दर्द के साथ-साथ बुखार भी आ रहा है, तो यह आपके लिए एलर्ट साइन हो सकता है। ऐसा निमोनिया, यूटीआई, किडनी स्टोन, इंफेक्शन और स्टमक फ्लू के कारण हो सकता है। यही नहीं, कई मेडिकल कंडीशन भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। इसलिए, अगर बुखार और पेट दर्द एक साथ हो, तो इसकी अनदेखी न करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
All Image Credit: Freepik