Fri Sep 11, 2026 | 09:17 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

प्रेग्नेंसी में भारी पड़ सकती है ज्यादा थकान, इन 4 लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Overexertion During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में ज्यादा थकान महसूस हो, तो इसके साथ नजर आ रहे अन्य लक्षण जैसे सिरदर्द, चक्कर आने पर गौर जरूर करें। इस तरह की स्थिति में डॉक्टर के पास जानें में देरी न करें। 

How Do You Know If You Are Exhausted During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अक्सर थकान और कमजोरी से घिरी रहती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं  के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS)की मानें, तो प्रेग्नेंसी के दौरान थकान और कमजोरी महसूस करना पूरी तरह सामान्य होता है, लेकिन अगर आप अतिरिक्त थकान महसूस करें, तो यह सही संकेत नहीं है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर के पास जाकर अपना ट्रीटमेंट करवाना चाहिए। सवाल है, कैसे पता चलेगा कि आपको अतिरिक्त थकान हो रही है? इस लेख में आपको कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

प्रेग्नेंसी में ज्यादा थकान के लक्षण

Symptoms Of Overexertion During Pregnancy 01 (9)

सिरदर्द

अगर आपको थकान के साथ-साथ सिरदर्द भी हो, तो यह सही संकेत नहीं है। हार्मोनल बदलाव होना इसका एक कारण है। डॉक्टर यह बताते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में ब्लड वॉल्यूम का बढ़ना, डिहाइड्रेशन और तनाव बढ़ जाता है। ये तमाम वजहें महिलओं में अतिरिक्त थकान का कारण बनती हैं, जिसके साथ-साथ सिरदर्द भी होने लगता है।

इसे भी पढ़ें: गर्भवती महिलाओं के लिए आलू का सेवन फायदेमंद है या नहीं? जानें

चक्कर आना

प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में महिलाओं को चक्कर आना, सिर घूमना जैसी दिक्कतें भी होती हैं। लेकिन, अगर एक्सरसाइज या किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करते हुए सिर घूम रहा है, तो इसको इग्नोर न करें। यह सही संकेत नहीं है। इसका मतलब है कि आपको तुरंत एक्सरसाइज रोकनी है और डॉक्टर से संपर्क करना है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में थकान (Fatigue) के कारण होने वाले दर्द से पाएं राहत, अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

सीने में दर्द

सीने में दर्द होना अपने आप में गंभीर समस्या है। अगर किसी के साथ ऐसी दिक्कत होती है, तो उन्हें इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। खासकर, प्रेग्नेंट महिलाओं की बात करें, तो उन्हें और ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। अगर उन्हें थकान के साथ-साथ सीने में दर्द, जकड़कन या सांस लेने में तकलीफ हो, तो तुरंत अपना इलाज करवाएं। ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी में सांस लेने से संबंधित समस्या नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने से पूरी बॉडी में ब्लड फ्लो बाधित हो सकता है, जो कि शिशु के विकास के लिए सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में दिनभर थकान, सुस्ती और आलस से हैं परेशान? ये छोटे-छोटे उपाय करेंगे आपकी समस्या दूर

मसल्स का कमजोर होना

प्रेग्नेंसी में मांसपेशियों का कमजोर होना भी सही नहीं है। सवाल है, ऐसा क्यों कहा जाता है? असल में जब मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, तो महिलाओं के लिए बैलेंस बनाना मुश्किल हो जाता है। इस तरह की स्थिति में महिलाएं खड़े होने पर गिर सकती हैं, जो कि शिशु को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, अगर आपको थकान और मांसपेशियों में कमजोरी महसूस हो, तो बिना देरी किए प्रोफेशनल से मिलें।

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी में थकान होना चिंता का विषय नहीं है, लेकिन इसकी अनेदखी करना सही नहीं है। अगर थकान के साथ-साथ यहां बताए गए कोई भी लक्षण आपको नजर आएं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें और अपना इलाज करवाएं। ध्यान रखें कि आपकी लापरवाही शिशु के विकास में बाधा डाल सकती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • गर्भावस्था के 10 खतरे के संकेत क्या हैं?

    गर्भावस्था के दौरान वजाइनल ब्लीडिंग, पेट दर्द, चक्कर आना, नजर कमजोर हेना, तेज सिरदर्द, हाथ-पैरों में सूजन, तेज बुखार आना, शिशु की मूवमेंट कम होना खतरे के संकेत हैं।
  • थकान का सबसे बड़ा संकेत क्या है?

    थकान होने पर व्यक्ति में एनर्जी की कमर हो जाती है और बार-बार मूड स्विंग होने लगते हैं।
  • प्रेग्नेंसी में मन खराब हो तो क्या करें?

    प्रेग्नेंसी में मूड सि्ंवग होते हैं। इस तरह की स्थिति में महिलाओं को चाहिए कि वे एक्सरसाइज करें, पर्याप्त नींद लें, हेल्दी डाइट लें। साथ ही, जो मन को वह भी करें।

Read Next

रात को ब्रेस्टफीडिंग के लिए सबसे सुरक्षित पोजीशन कौन सी है? जानें लैक्‍टेशन एक्‍सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 10, 2025 13:05 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Sep 10, 2025 13:05 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content