-1764857945244.webp)
Washing Face With Acne: कील-मुंहासों की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है और ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। आमतौर पर माना जाता है कि प्यूबर्टी एज में अधिक एक्ने होते हैं। असल में, एक्ने यानी कील-मुंहासों को हमेशा से ही हार्मोनल इंबैलेंस के साथ जोड़कर देखा जाता है। इसके अलावा, जो लोग ऑयली चीजों का सेवन अधिक करते हैं या गलत लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं, उन्हें भी कील-मुंहासों की समस्या बनी रहती है। विशेषज्ञों की मानें, तो जिन लोगों को एक्ने की समस्या रहती है, उन्हें अपनी स्किन की स्पेशल केयर करनी चाहिए। खासकर, उन्हें यह पता होना चाहिए कि एक्ने प्रोन चेहरे को कितनी बार धोना और फेस वॉश करने का सही समय क्या होता है? अगर आपको भी एक्ने की प्रॉब्लम है, तो परेशान न हों। राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा के दिए गए सभी सुझावों को फॉलो करें।
इस पेज पर:-
चेहरे पर एक्ने होने पर कितनी बार करें फेस वॉश
-1764858253936.jpg)
सामान्य तौर पर हर व्यक्ति को दिन में दो बार जरूर फेस वॉश करना चाहिए। एक सुबह उठने के बाद और दूसरा रात को सोने से पहले। दरअसल, हम दिन भर घर से बाहर रहते हैं। इस स्थिति में चेहरे पर कई तरह की गंदगी चिपक जाती है। अगर रात को सोने पहले चेहरे की सफाई न की जाए, तो स्किन पोर्स डस्ट की वजह से बंद हो सकते हैं। नतीजतन, स्किन में पिंपल या एक्ने की समस्या हो सकती है। जहां तक सवाल इस बात का है कि एक्ने प्रोन स्किन को कितनी बार धोना चाहिए? इस बारे में डॉ. करुणा मल्होत्रा का कहना है, "एक्ने प्रोन स्किन होने पर भी व्यक्ति को दिन में दो बार फेस वॉश करना चाहिए। ध्यान रखें कि स्किन नॉर्मल हो या एक्ने प्रोन। किसी भी स्थिति में ओवर फेस वॉश नहीं करना चाहिए। इससे स्किन की नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर डैमेज होती है, स्किन का नेचुरल ऑयल निकलना मुश्किल हो जाता है, जिससे कील-मुंहासे होने का रिस्क बढ़ जाता है।"
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर बार-बार हो जाते हैं पिंपल्स? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय
चेहरे पर एक्ने होने पर कब करें फेस वॉश- Best Time To Wash Your Face For Acne

जैसा कि हमने बताया है कि दिन में दो बार फेस वॉश करना चाहिए। इसके लिए आपको मॉर्निंग और नाइट रूटीन अलग-अलग फॉलो करना चाहिए, जैसे-
- मॉर्निग रूटीनः सुबह के समय हमेशा जेंटल क्लींजर का यूज करें। इससे चेहरे पर लगा ऑयल रिमूव हो जाता है और स्किन अच्छी तरह साफ हो जाती है।
- नाइट रूटीनः रात को फेस वॉश करने से पहले अपने चेहरे से मेकअप रिमूव कर लें। इसके लिए मेकप रिमूवर का यूज करें। इससे पल्यूटेंट और गंदगी चेहरे से निकल जाती है। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि रात के समय चेहरे को हार्श तरीके से स्क्रब करने से बचें। इससे एक्ने होने का जोखिम बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: पिंपल्स से एक दिन में छुटकारा दिला सकते हैं ये 5 आसान घरेलू नुस्खे, मैंने आजमाया आप भी करें ट्राई
फेस वॉश से जुड़े कुछ टिप्स
- अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, जिससे चेहरे पर काफी पसीना बह जाता है, तो इसके बाद फेस वॉश जरूर करें।
- फेस वॉश करने के लिए गुनगुना पानी यूज कर सकते हैं।
- हमेशा चेहरे को धोने के लिए अच्छे प्रोडक्ट्स का यूज करें।
- अपने चेहरे को ओवर वॉश करने से बचें।
- फेस वॉश करने से पहले एक्ने को दबाए नहीं। इससे आपकी कंडीशन बिगड़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर ही क्यों ज्यादा निकलते हैं पिंपल्स? जानें इससे बचने के लिए 6 जरूरी बातें
निष्कर्ष
चेहरे पर एक्ने होने पर आपको फेस वॉश को लेकर काफी कॉन्शस रहना चाएह। ऐसा न करने पर आपकी कंडीश्न बिगड़ सकती है। जाहिर है, ऐसा कोई नहीं चाहता है। हर व्यक्ति चाहता है कि पिंपल या एक्ने की समस्या को जड़ से खत्म कर दिया जाए। हालांकि, चेहरे पर दाने क्यों हो रहे हैं, इसका कारण जानना जरूरी है। तभी इस समस्या समाधान संभव होता है।
All Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
एक्ने को कैसे खत्म करें?
एक्ने को खत्म करने के लिए आपको कई तरह की चीजों को फॉलो करना चाहिए, जैसे दिन में दो बार फेस वॉश करें। इसके लिए माइल्ड फेस वॉश का यूज करें। हमेशा अच्छे और ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा, तनाव कम लें, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और ऑयल युक्त चीजों का सेवन कम करें।एक्ने से छुटकारा पाने के लिए कितनी देर फेस वॉश करना चाहिए?
एक्ने से छुटकारा पाने के लिए कितनी देर फेस वॉश करना चाहिए, ऐसा कोई नियम नहीं है। हां, एक्ने बहुत ज्यादा हैं, तो डॉक्टर से अपना ट्रीटमेंट करवाएं। वे आपको दिन में दो से तीन बार फेस वॉश करने की सलाह दे सकते हैं। इस तरह के ट्रीटमेंट आमतौर पर 3 महीने तक चलते हैं।एक्ने बहुत ज्यादा हो तो क्या करें?
एक्ने बहुत ज्यादा हो, तो इसे इग्नोर न करें। दिन में दो बार माइल्ड फेस वॉश से अपना चेहरा धोएं और प्रॉपर स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। ऑयल बेस्ड स्किन प्रोडक्ट यूज करने से बचें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 04, 2025 19:56 IST
Published By : Meera Tagore