Expert

बच्‍चों को टिफिन में रोज टोमैटो सॉस देना है सेहत के लिए खतरा, एक्‍सपर्ट ने बताए नुकसान

रोजाना टिफिन में टोमैटो सॉस देने से बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसमें शुगर, नमक और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा ज्यादा होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्‍चों को टिफिन में रोज टोमैटो सॉस देना है सेहत के लिए खतरा, एक्‍सपर्ट ने बताए नुकसान


बच्‍चों को टिफिन टेस्टी और रंग-बिरंगा लगे, इसके लिए अक्सर माता-पिता उनके खाने के साथ टोमैटो सॉस जरूर रखते हैं। चाहे आलू के पराठे हों या सैंडविच, टोमैटो सॉस स्वाद को बढ़ाता है और बच्चे इसे खुशी-खुशी खा लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि रोजाना टोमैटो सॉस देना आपके बच्चे की सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है? हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बाजार में मिलने वाला सॉस, ज्‍यादातर प्रिजर्वेटिव्स, एक्स्ट्रा नमक और हानिकारक केमिकल्स से बना होता है, जो बच्चों की ग्रोथ, डाइजेशन और इम्यूनिटी पर असर डाल सकते हैं। अगर आप अपने बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य की चाह रखते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि टोमैटो सॉस खाने के पीछे छिपे खतरे क्या हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि एक्सपर्ट क्या कहते हैं और किस तरह से रोजाना सॉस देना बच्चों की सेहत पर असर डालता है। साथ ही हम बताएंगे कि हेल्दी विकल्प क्या हो सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए बेहतर जानकारी हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थ‍ित‍ न्‍यूट्र‍िवाइज क्‍लीन‍िक की न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट नेहा स‍िन्‍हा से बात की।

1. टोमैटो सॉस में ज्‍यादा नमक से हाई बीपी का खतरा- Too Much Salt in Tomato Ketchup Increases Risk of High BP

टोमैटो सॉस में नमक की मात्रा ज्‍यादा होती है, जो बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती है। ज्यादा नमक से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा होता है और हार्ट हेल्थ पर असर पड़ता है। छोटे बच्चों के शरीर में नमक प्रोसेस करने की क्षमता कम होती है, जिससे किडनी पर भी असर पड़ सकता है। रोजाना सॉस का सेवन बच्चों में हाइपरटेंशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि सॉस का इस्तेमाल कभी-कभी ही किया जाए और उसकी मात्रा सीमित हो।

इसे भी पढ़ें- क्या टोमेटो केचप हेल्दी होते हैं? जानें क्या कहते हैं डाइटिशियन

2. टोमैटो सॉस में हिडन शुगर से बढ़ता है मोटापा- Hidden Sugar in Tomato Ketchup Can Trigger Obesity

  • टोमैटो सॉस में छिपी हुई चीनी की मात्रा ज्‍यादा होती है, जो बच्चों में वजन बढ़ने की वजह बन सकती है।
  • रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी स्टोर होती है, जो फैट में बदलती है।
  • चीनी से न सिर्फ मोटापा, बल्कि टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी बढ़ता है।
  • अगर बच्चे की फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी न के बराबर है, तो स्थिति और भी खराब हो सकती है।

3. आर्ट‍िफ‍िश‍ियल कलर और फ्लेवर से एलर्जी का खतरा- Artificial Colours and Flavors May Cause Allergies

side-effects-of-eating-tomato-ketchup-for-children

  • बाजार में मिलने वाले टोमैटो सॉस में आर्टिफिशियल कलर और फ्लेवर का इस्तेमाल किया जाता है।
  • यह केमिकल्स बच्चों की स्किन पर रैशेज, खुजली और एलर्जी जैसे लक्षण पैदा कर सकते हैं।
  • कुछ बच्चों को सांस लेने में दिक्कत, सिर दर्द या अन‍िद्रा की समस्‍या भी हो सकती है।
  • इन्हीं कारणों से डॉक्टर नेचुरल और ऑर्गेनिक विकल्पों का सेवन करने की सलाह देते हैं।

4. एसिडिटी और पेट की समस्याएं- It Causes Acidity and Digestive Issues

  • टोमैटो सॉस में विनेगर और साइट्रिक एसिड होता है जो बच्चों के नाजुक आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • रोजाना इसका सेवन करने से एसिडिटी, पेट में गैस और पेट दर्द जैसी शिकायतें हो सकती हैं।
  • कुछ बच्चों को जी मिचलाने और भूख न लगने की समस्या भी हो सकती है।
  • डाइजेशन पर असर पड़ने से इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है।

5. लत लगने का खतरा- Tomato Ketchup Creates Food Addiction

आपने सुना होगा क‍ि कुछ लोग, दाल-चावल में भी टोमैटो सॉस म‍िलाकर खाते हैं। दरअसल ऐसा लत लगने के कारण होता है। टोमैटो सॉस में मौजूद चीनी, नमक और फ्लेवर बच्चों या बड़ों के टेस्ट बड्स को इतना अडिक्ट कर देते हैं कि वे हर खाने में इसे खाने लगते हैं। इससे बच्चों की नेचुरल टेस्ट पहचानने की क्षमता कम हो जाती है। वो हरी सब्जियों, फल और सिंपल डिशेज से दूर भागने लगते हैं। इससे उनका पोषण असंतुलित हो सकता है और लंबे समय तक सॉस को खाने से सेहत खराब होने लगती है।

6. इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ता है- Negatively Affects Immunity

  • प्रिजर्वेटिव्स और केमिकल्स बच्चों के इम्यून सिस्टम पर बुरा असर डाल सकते हैं।
  • इसके रोजाना सेवन से शरीर की इंफेक्‍शन से लड़ने की ताकत कम हो सकती है।
  • बार-बार सर्दी, खांसी, बुखार होना इसका लक्षण हो सकता है।
  • बच्चों की ग्रोथ में रुकावट आ सकती है और उन्हें बार-बार डॉक्टर के पास ले जाना पड़ सकता है।

टोमैटो केचप का बेहतर विकल्प क्‍या है?- Healthy Alternatives of Tomato Ketchup

  • घर पर फ्रेश टमाटर से बना सॉस एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • नींबू, हल्का नमक, गुड़ या शहद मिलाकर सॉस बनाना ज्यादा हेल्दी रहेगा।
  • बच्चों को हर्ब्स वाली दही, हुमस या मिंट चटनी जैसे ऑप्शन भी पसंद आ सकते हैं।
  • रोज-रोज बाजार का सॉस देने की बजाय वीक में एक बार लिमिट में सॉस देना ज्यादा बेहतर है।

बच्चों की सेहत और उनकी ग्रोथ का ध्यान रखना हर माता-प‍िता की प्राथमिकता होती है। स्वाद के लिए रोजाना टोमैटो सॉस देना बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इनसे बच्‍चों को बचाना चाह‍िए।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • क्या टमाटर केचप हानिकारक है?

    हां, ज्यादा मात्रा में टमाटर केचप खाना हानिकारक हो सकता है क्योंकि इसमें शुगर, नमक और प्रिजर्वेटिव्स ज्‍यादा होते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • टमाटर कब नहीं खाना चाहिए?

    टमाटर को खाली पेट, एसिडिटी या अल्सर की समस्या में नहीं खाना चाहिए। ज्यादा पके या हरे टमाटर से भी परहेज करना बेहतर होता है।
  • टमाटर की तासीर क्या होती है?

    टमाटर की तासीर ठंडी मानी जाती है। ये शरीर को ठंडक देता है लेकिन इसका ज्‍यादा सेवन करने से पेट में गैस, एसिडिटी और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।

 

 

 

Read Next

ग्रीन टी या हिबिस्कस टी: सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

TAGS