Is Tomato Ketchup Healthy: ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक में लोग टोमेटो केचप का सेवन करते हैं। समोसा या ब्रेड पकौड़े का स्वाद बढ़ाने से लेकर सलाद में भी लोग इसका सेवन करते हैं। बच्चों से लेकर बड़े-बूढों तक टोमेटो केचप सबको खूब पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत ज्यादा टोमेटो केचप का सेवन शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से आपको गठिया से लेकर पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। बच्चों के लिए तो टोमेटो केचप ज्यादा ही नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन बहुत से लोग इसे हेल्दी मानते हैं और इसे बनाने वाली कंपनियां भी इस तरह के दावे करती हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं क्या वाकई टोमेटो केचप सेहत के लिए हेल्दी होते हैं या नहीं?
टोमेटो केचप हेल्दी होते हैं?- Is Tomato Ketchup Healthy in Hindi
फास्ट फूड्स से लेकर सामान्य भोजन का सेवन करते समय लोग इसका स्वाद बढ़ाने के लिए टोमेटो केचप का इस्तेमाल करते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "टोमेटो केचप को बनाने में कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसे लंबे समय तक पैकेट में सुरक्षित रखने के लिए तमाम तरह के कंपाउंड्स का इस्तेमाल होता है। यही कारण है कि इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से शरीर को कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है।" बच्चों के लिए यह बिलकुल भी सुरक्षित नहीं होता है, लेकिन आजकल के बच्चे भी इसका खूब सेवन करते हैं।
इसे भी पढ़ें: अंजाने में रोजाना आप भी खाते हैं कई अनहेल्दी फूड्स, जानें इन फूड्स का हेल्दी विकल्प और रहें स्वस्थ
टोमेटो केचप खाने के नुकसान- Side Effects Of Tomato Ketchup in Hindi
बाजार में मिलने वाले पैक्ड टोमेटो केचप को बनाने में कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इसे बनाने में सबसे पहले टमाटर को उबाला जाता है और फिर इसका छिलका निकाल दिया जाता है। प्रोसेस करके इसे तैयार करने में टमाटर में मौजूद पोषक तत्व कम हो जाते हैं और केमिकल का इस्तेमाल होने से इसमें कई तरह के हानिकारक तत्व भी आ जाते हैं। टोमेटो केचप का बहुत ज्यादा सेवन करने से शरीर को ये नुकसान हो सकते हैं-
1. सोडियम की अधिक मात्रा
टोमेटो केचप को बनाने में सोडियम या नमक का खूब इस्तेमाल किया जाता है। केचप में सोडियम की मात्रा ज्यादा होने के कारण इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंच सकते हैं। इसकी वजह से आप ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं।
2. शुगर की मात्रा
टोमेटो केचप को प्रोसेस करके तैयार करने में शुगर का भी इस्तेमाल किया जाता है। एक्स्ट्रा शुगर की वजह से यह अनहेल्दी हो जाता है। बहुत ज्यादा टोमेटो केचप का सेवन करने से डायबिटीज और हाई शुगर की समस्या का खतरा रहता है। यह समस्या बच्चों को भी हो सकती है।
3. मोटापे का खतरा
बहुत ज्यादा टोमेटो केचप का सेवन करने से मोटापे की समस्या का भी खतरा रहता है। इसमें मौजूद साल्ट और शुगर के अलावा प्रिजर्वेटिव्स की वजह से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। बहुत ज्यादा टोमेटो केचप का सेवन करने से वजन बढ़ने का खतरा रहता है।
4. एसिडिटी की समस्या
बहुत ज्यादा टोमेटो केचप का सेवन करने वाले लोगों में एसिडिटी का भी खतरा रहता है। टोमेटो केचप में मेलिक एसिड और सिट्रिक एसिड की मात्रा होती है। इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से एसिडिटी और पाचन तंत्र से जुड़ी दूसरी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
5. जोड़ों में दर्द
ज्यादा टोमेटो केचप का सेवन करने से आपको जॉइंट पेन या जोड़ों में दर्द का सामना करना पड़ सकता है। गठिया या हड्डियों और जोड़ों के दर्द से जूझ रहे लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: भारत में 74% लोग नहीं अफोर्ड कर पाते हेल्दी डाइट, यूएन की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
किसी भी खाद्य पदार्थ का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इसी तरह टोमेटो केचप का बहुत ज्यादा सेवन करने से आपको ये समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लोग जो डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और गठिया जैसी बीमारियों से ग्रसित हैं, उन्हें टोमेटो केचप का सेवन करने से बचना चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)