
हेल्दी डाइट लेना सेहत के लिए कितना जरूरी होता है, ये हम सभी जानते हैं। लेकिन न चाहते हुए भी कई लोगों को अस्वस्थ भोजन खाना पड़ रहा है। दरअसल, बढ़ती महंगाई और कम आय को इसका मुख्य कारण माना गया है। आपको बता दें कि भारत में लगभग 74 प्रतिशत लोग हेल्दी डाइट अफोर्ड नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अस्वस्थ खाना खाने से उन्हें तरह-तरह की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसका खुलासा एक स्टडी में हुआ है।
स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रीशन (एसओएफआई) 2023 में हाल ही एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, जिसमें यह साबित हुआ है कि भारत में अनहेल्दी खाना खाने के वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लेकिन भारत में इसकी संख्या अभी कई अन्य देशों की तुलना में कम है।
भारत में हेल्दी खाने की लागत है ज्यादा
रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में पिछले 5 वर्षों में 65 प्रतिशत भोजन की लागत बढ़ी है। जबकि वेतन और मजदूरी में सिर्फ 28% से 37% की बढ़ोत्तरी हुई है। दरअसल, भारत में स्वस्थ आहार की लागत प्रति व्यक्ति प्रति दिन लगभग 253 रुपए है। ऐसे में भारत में 74 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो स्वस्थ खाने की लागत का भुगतान करने में समर्थ नहीं हो पाते हैं। लोगों को स्वस्थ खाना मिले, इसके लिए 2019 से 21 के बीच एशिया में लगभग 9 फीसदी खर्च बढ़ा है। रिपोर्ट में साबित हुआ है कि घटती आय की वजह से लोग हेल्दी खाने को अफोर्ड नहीं कर पा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- डाइट को पौष्टिक बनाने के लिए हर मील में शामिल करें ये 4 चीजें, रहेंगे फिट और हेल्दी
अस्वस्थ खाना खाने के नुकसान
देश में अधिकतर लोग स्वस्थ खाना खाने में समर्थ नहीं है। ऐसे में वे अस्वस्थ खाना खाने को ही मजबूर है। इस खाने से भले ही उनका पेट भर जाता होगा, लेकिन रोजाना अस्वस्थ खाना खाने से उनकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।
- अस्वस्थ खाना खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
- अनहेल्दी खाना पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।
- अगर आप रोजाना अस्वस्थ खाना खाएंगे, तो इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगेगी। जिससे आपको थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है।
- अस्वस्थ खाना डायरिया और उल्टी का कारण बन सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version