डाइट को पौष्टिक बनाने के लिए हर मील में शामिल करें ये 4 चीजें, रहेंगे फिट और हेल्दी

Nourishing Diet Tips: फिट और हेल्दी रहने के लिए आपको अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Apr 29, 2023 07:30 IST
डाइट को पौष्टिक बनाने के लिए हर मील में शामिल करें ये 4 चीजें, रहेंगे फिट और हेल्दी

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Nourishing Diet Tips: हर व्यक्ति स्वस्थ रहना चाहता है। इसके लिए वह तरह-तरह की डाइट को फॉलो करता है। अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स को शामिल करने की कोशिश करता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व लेने बहुत जरूरी होते हैं। अगर आप विटामिन्स और मिनरल्स नहीं लेते हैं, तो इससे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं, पोषक तत्वों की कमी होने पर बीमारियों का जोखिम भी काफी बढ़ जाता है। इसलिए खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए आपको इन चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। 

हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं?- How to Make Diet More Nourishing 

1. अनाज

फिट और हेल्दी रहने के लिए आप अपनी डाइट में अनाज शामिल कर सकते हैं। अनाज में फाइबर और कार्ब्स की मात्रा काफी अधिक होती है। ये पोषक तत्व पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं। इससे आपको जल्दी से भूख नहीं लगती है, जिससे वजन नियंत्रण में रहता है। इसके लिए आपको गेहूं का आटा, जौ, ओट्स और दलिया आदि खाना चाहिए। अनाज खाने से आपको विटामिन्स और मिनरल्स भी अधिक मात्रा में मिलेंगे। आपको हर मील में अनाज जरूर शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-  मानसिक रूप से फिट और हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स

healthy diet

2. फल और सब्जियां

आपको अपने हर मील में फल और सब्जियों को भी शामिल करना चाहिए। फलों को आप नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। वहीं, लंच और डिनर में सब्जियां खा सकते हैं। फलों और सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। फल-सब्जियां विाटमिन्स और मिनरल्स के भी अच्छे सोर्स होते हैं। फिट और हेल्दी रहने के लिए आपको अपनी डाइट में मौसमी फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। 

3. डेयरी प्रोडक्ट्स

स्वस्थ रहने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। डेयरी प्रोडक्ट्स सभी उम्र के लोगों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आप सुबह और दोपहर में दही या छाछ का सेवन कर सकते हैं। वहीं, रात में दूध पी सकते हैं। इतना ही नहीं, आप पनीर, घी और चीज आदि को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- रोज करें ये 4 योगासन, रहेंगे फिट-हेल्दी और नहीं होंगे हेल्थ इश्यूज

4. दाल

दाल विटामिन्स और मिनरल्स के काफी अच्छे सोर्स होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट में आपको दाल का सेवन भी जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप मूंग, मसूर, अरहर, चने, उड़द आदि दालों का सेवन कर सकते हैं।

Disclaimer