Expert

कच्चे नूडल्स हैं सेहत के ल‍िए खतरा, एक्‍सपर्ट ने बताए इसके 5 नुकसान

कच्‍चे नूडल्‍स खाना सेहत के ल‍िए नुकसानदायक हो सकता है। कच्‍चे नूडल्‍स में मौजूद हाई सोड‍ियम और प्रि‍जर्वेट‍िव्‍स सेहत को खराब कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कच्चे नूडल्स हैं सेहत के ल‍िए खतरा, एक्‍सपर्ट ने बताए इसके 5 नुकसान


Raw Noodles Side Effects: बचपन में मेरी बहन को नूडल्‍स खाना बहुत पसंद था, वो अक्‍सर कच्‍चे नूडल्‍स ही खा लेती थी। मेरी बहन से सालों कच्‍चे नूडल्‍स खाएं हैं। इसका नतीजा यह हुआ क‍ि उसके पेट में सूजन आ गई, इस वजह से उसे पेट में तेज दर्द होता था। जांच में पता चला क‍ि यह कच्‍चे नूडल्‍स खाने का नतीजा है। वैश्वीकरण के कारण फास्‍ट फूड का चलन बढ़ गया है। फास्‍ट फूड में एक सबसे पॉपुलर ड‍िश है नूडल्‍स। कई लोग नूडल्‍स को कच्‍चा खाना पसंद करते हैं। खासकर युवाओं को यह तरीका बहुत मजेदार लगता है, लेक‍िन क्‍या कच्‍चे नूडल्‍स खाना सेहत के ल‍िए फायदेमंद है? आपको बता दें क‍ि कच्‍चे नूडल्‍स में प्रि‍जर्वेट‍िव्‍स और स्‍टार्च होता है, जो हड्ड‍ियों और हार्ट पर बुरा असर डालते हैं। कच्‍चे नूडल्‍स खाने से पाचन संबंध‍ित समस्‍याएं भी हो सकती हैं। जो लोग न‍ियम‍ित रूप से कच्‍चे नूडल्‍स का सेवन करते हैं, उनकी सेहत खराब हो सकती है। इस लेख में जानेंगे कच्‍चे नूडल्‍स खाने के नुकसान। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ, व‍िकास नगर स्‍थ‍ित‍ न्‍यूट्र‍िवाइज क्‍लीन‍िक की न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट नेहा स‍िन्‍हा से बात की।

सेहत के ल‍िए नुकसादायक है कच्‍चे नूडल्‍स- Side Effects Of Raw Noodles For Health

raw-noodles-side-effects

र‍िसर्चगेट की एक स्‍टडी के मुताब‍िक, कच्चे नूडल्स में हान‍िकारक तत्‍व और कार्सिनोजेनिक पीएएच (पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन) पाए गए हैं, ज‍िससे कैंसर, न्यूरोलॉजिकल और किडनी संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर, कुछ ब्रांड्स में सीसा की मात्रा, डब्‍ल्‍यूएचओ द्वारा निर्धारित सीमा से ज्‍यादा पाई गई है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है।

1. कच्‍चे नूडल्‍स से पाचन समस्‍याएं हो सकती हैं- Raw Noodles Cause Digestion Problems

  • अगर आप कच्‍चे नूडल्‍स खाएंगे, तो उसमें मौजूद स्‍टार्च ठीक से पच नहीं पाएगा और पाचन संबंध‍ित समस्‍याएं हो सकती हैं।
  • कच्‍चे नूडल्‍स खाने से कब्‍ज, पेट में गैस और पेट में सूजन जैसी समस्‍याएं भी होती है।
  • लंबे समय तक कच्‍चे नूडल्‍स खाएंगे, तो पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Noodles in Diabetes: क्या डायबिटीज के मरीज नूडल्‍स खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

2. कच्‍चे नूडल्‍स खाने से पोषण की कमी हो सकती है- Raw Noodles Cause Nutritional Deficiency

  • कच्‍चे नूडल्‍स में व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स की मात्रा न के बराबर होती है।
  • अगर आप न‍ियम‍ित रूप से कच्‍चे नूडल्‍स का सेवन करेंगे, तो शरीर को जरूरी पोषण नहीं म‍िलेगा।
  • कच्‍चे नूडल्‍स खाने से थकान, कमजोरी और इम्‍यून‍िटी में कमी आ सकती है।

3. कच्‍चे नूडल्‍स खाने से वजन बढ़ सकता है- Raw Noodles Cause Weight Gain

  • कच्‍चे नूडल्‍स में फाइबर की मात्रा कम होती है और इसे खाने से शरीर में कैलोरी बढ़ जाती हैं।
  • कच्‍चे नूडल्‍स खाने से शरीर में फैट जमा होता है और वजन बढ़ सकता है।

4. कच्‍चे नूडल्‍स खाने से सूजन हो सकती है- Raw Noodles Cause Inflammation

  • कच्‍चे नूडल्‍स खाने से शरीर में सूजन और टॉक्‍स‍िन की समस्‍या हो सकती है।
  • कच्‍चे नूडल्‍स खाने से ल‍िवर और क‍िडनी की समस्‍याएं हो सकती हैं।
  • लंबे समय तक कच्‍चे नूडल्‍स खाने से मेटाबॉलिक समस्याएं भी हो सकती हैं।

5. कच्‍चे नूडल्‍स खाने से हार्ट की समस्‍याएं हो सकती हैं- Raw Noodles Cause Heart Problems

  • कच्‍चे नूडल्‍स में सोड‍ियम और प्रि‍जर्वेट‍िव्‍स की मात्रा ज्‍यादा होती है।
  • अगर आप कच्‍चे नूडल्‍स का ज्‍यादा सेवन करेंगे, तो ब्‍लड प्रेशर बढ़ सकता है और हार्ट ड‍िजीज का खतरा बढ़ सकता है।

निष्कर्ष:
कच्‍चे नूडल्‍स खाने से पेट में दर्द, पेट में गैस, हाई बीपी, हार्ट ड‍िजीज, शरीर में सूजन, वेट गेन जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। कच्‍चे नूडल्‍स में मौजूद हाई सोड‍ियम और प्रि‍जर्वेट‍िव्‍स सेहत के ल‍िए हान‍िकारक हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • नूडल्स किस चीज से बनते हैं?

    नूडल्स को हाई सोड‍ियम, मैदा, पानी और तेल के साथ बनाया जाता है। कुछ ऐसे इंस्‍टेंट नूडल्‍स भी होते हैं ज‍िनमें आर्टि‍फ‍िश‍ियल फ्लेवर्स, स्‍टार्च, प्रि‍जर्वेट‍िव्‍स मौजूद होते हैं इसल‍िए ये सेहत के ल‍िए हान‍िकारक माने जाते हैं।
  • नूडल्‍स खाने के नुकसान क्‍या हैं?

    न‍ियमि‍त रूप से नूडल्‍स खाने से पाचन समस्‍याएं, बैड कोलेस्‍ट्रॉल का बढ़ना, वेट गेन, असंतुल‍ित ब्‍लड शुगर जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। नूडल्‍स खाने से हार्ट और ल‍िवर की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
  • नूडल्‍स में कौन से हान‍िकारक तत्‍व होते हैं?

    इंस्‍टेंट नूडल्‍स में हाई सोड‍ियम, एड‍िट‍िव्‍स, प्रि‍जर्वेट‍िव्‍स पाए जाते हैं। इस वजह से हाई बीपी, हार्ट ड‍िजीज और सूजन जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं।

 

 

 

Read Next

लो कार्ब डाइट से कौन सा अंग प्रभाव‍ित होता है? जानें लंबे समय तक इसे फॉलो करने के नुकसान

Disclaimer

TAGS