Expert

केमिकल वाला सॉस सेहत के लिए होता है नुकसानदायक, ट्राई करें घर पर बना हेल्दी और जीरो शुगर होममेड टोमेटो केचप

केचप का सेवन बच्चों से बड़ों तक हर उम्र के लोग करते हैं। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि टमाटर सॉस खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको घर पर ही टेस्टी और हेल्दी केचप बनाने की रेसिपी बताएंगे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
केमिकल वाला सॉस सेहत के लिए होता है नुकसानदायक, ट्राई करें घर पर बना हेल्दी और जीरो शुगर होममेड टोमेटो केचप


बर्गर, पिज्जा पास्ता से आलू के परांठों तक ऐसी कई खाने की चीजें हैं, जो टमाटर सॉस के बिना अधूरी लगती है। सॉस एक ऐसी चीज है, जिसे हर उम्र के लोग बड़े चाव से खाते हैं। माताएं खाना बनाने में भी टमाटर सॉस का इस्तेमाल करती हैं। यह सिर्फ सब्जी को टेंगी स्वाद देने के साथ ही लाल रंग भी देता है। कुल मिलाकर देखें, तो हर घर में  टमाटर सॉस का सेवन किया जाता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या सच में बाजारों में मिलने वाले टमाटर सॉस का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है? दरअसल, कई लोगों का मानना है कि सॉस को बनाने में जिन टमाटर का इस्तेमाल होता है और जो केमिकल डाले जाते हैं, वह शरीर के लिए हानिकारक साबित होते हैं। साथ ही, सॉस में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जो नुकसानदायक साबित हो सकती है। अब आपके मन में आया होगा कि क्यों न सॉस खाना बंद ही कर दिया जाए। मगर नहीं, आपको सॉस को छोड़ने की नहीं, बल्कि इसे घर पर बनाने की जरूरत है। जी हां, आज के इस आर्टिकल में हम हेल्थ कोच दिग्विजय  सिंह द्वारा इंस्टाग्राम पर बताई गई हेल्दी होममेड केचप की रेसिपी के बारे में जानेंगे।

केचप बनाने के लिए सामग्री

  • टमाटर - 5 -6 बड़े
  • चुकंदर - 1 छोटा
  • लहसुन पाउडर - 1 बड़ा चम्मच (पाउडर या ताज़ा)
  • प्याज पाउडर - 1 बड़ा चम्मच (पाउडर)
  • सेब का सिरका - 2 बड़े चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • स्वीटनर - स्वादानुसार (स्टीविया)
  • पानी - 1/2 कप पकाने और पतला करने के लिए
  • हल्दी - 1/2 छोटी चम्मच
  • मिर्च - स्वादानुसार

केचप बनाने की रेसिपी

tomato ketchup

घर पर इस हेल्दी केचप को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन को गैस पर गर्म होने रखें। अब इसमें कटे हुए टमाटर और चुकंदर को मिलाएं। अगले स्टेप में आपको पैन के अंदर सेब का सिरका और नमक डालना है। अब इसे कुछ देर चलाएं। इन दोनों चीजों से पानी निकलने लगे, तो मिर्ची पाउडर, हल्दी, प्याज का पाउडर और लहसुन का पाउडर मिलाएं। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और इसमें स्टीविया मिलाएं। अब आपको पैन में पानी डालना है। इसे उबाल आने तक पकने दें। अब आखिर में इस सेमी लिक्विड केचप को ब्लेंड कर लें। इसे छानकर निकाल लें। आपका होममेड, हेल्दी और जीरो शुगर टोमेटो केचप बनाकर तैयार है। आइए अब बाजार का केचप खाने से होने वाले नुकसानों के बारे में जानते हैं।

एलर्जी की समस्या

जैसा हमने आपको बताया था कि बाजार के केचप को बनाने में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। दरअसल, केचप में हिस्टामाइन केमिकल होता है। इसके ज्यादा सेवन से व्यक्ति को एलर्जी की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या फर वाले कपड़े पहनने से स्किन एलर्जी हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें

किडनी को होगा नुकसान

केचप में शुगर और सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। यही कारण है कि बाजार में बिकने वाला केचप किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।

पाचन-तंत्र के लिए नुकसानदायक

केचप में मौजूद पका हुआ लाइकोपीन शरीर आसानी से नहीं पचा पाता। इससे डाइजेशन की समस्या होती है। साथ ही, केचप में नमक ज्यादा होता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है।  

वजन बढ़ता है

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि केचप में मौजूद प्रिजरवेटिव्स और केमिकल इंसान का मोटापा बढ़ा सकते हैं। इससे डायबिटीज जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में इन 5 आदतों के कारण बढ़ सकता है वजन, आज से ही करें बदलाव

कुल मिलाकर हमें अपने परिवार को बाजार का केमिकल युक्त टोमेटो केचप खिलाने से बचना चाहिए। आप बाजार में मिलने वाली लगभग हर हानिकारक चीज को हेल्दी और अच्छे तरीके से घर पर बना सकते हैं। घर पर बना टोमेटो केचप आपके परिवार को स्वाद के साथ सेहत में भी फायदा पहुंचा सकता है।   

Read Next

सर्दियों में इन 5 आदतों के कारण बढ़ सकता है वजन, आज से ही करें बदलाव

Disclaimer