नियमित रूप से योग आसनों का अभ्यास करने से शरीर को स्वास्थ्य और फिट रखने में फायदा मिलता है। शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए अलग-अलग योगासनों के अभ्यास के बारे में बताया गया है। उत्तान शीशोसन का नियमित रूप से अभ्यास करने से आपके पेट, पीठ, गर्दन और हाथों की मांसपेशियों को बहुत फायदा मिलता है। इस योगासन को संस्कृत भाषा में उत्तान शीशोसन कहते हैं और अंग्रेजी में इसे एक्सटेंडेड पपी पोज के नाम से जाना जाता है। उत्तान शीशोसन एक बैकबेंड है जिसका अभ्यास करने से आपके छाती और इसके आसपास की मांसपेशियों को फैलाने में फायदा मिलता है। उत्तान शीशोसन माध्यम श्रेणी का योगासन है जिसका अभ्यास शुरुआत में थोड़ा कठिन हो सकता है लेकिन धीरे-धीरे इसकी प्रैक्टिस करने से आप आसानी से इस आसन का अभ्यास कर सकते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं उत्तान शीशोसन या एक्सटेंडेड पपी पोज के फायदे और इसका अभ्यास करने के तरीके के बारे में।
उत्तान शीशोसन का नियमित अभ्यास करने के फायदे (Extended Puppy Yoga Pose Benefits)
उत्तान शीशोसन पूरे शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव देने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कंधे, हाथ, पेट के लिए उत्तान शीशोसन बहुत फायदेमंद माना जाता है। शरीर की एनर्जी बढ़ाने के लिए भी इस आसन का अभ्यास बहुत उपयोगी होता है। इस योग मुद्रा को ज्यादातर मांसपेशियों को आराम देने के लिए अनुवर्ती मुद्रा के रूप में माना जाता है और इसलिए योगाभ्यास के दौरान इसका अभ्यास कई बार किया जा सकता है। आइये जानते हैं उत्तान शीशोसन का नियमित रूप से अभ्यास करने के फायदों के बारे में।
इसे भी पढ़ें : अर्धपिंच मयूरासन (डॉल्फिन पोज) करने से सेहत को होते हैं ये 5 फायदे, जानें करने का तरीका
1. उत्तान शीशोसन का अभ्यास पीठ, पैर और हाथ की मांसपेशियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
2. इस आसन से सर्वाइकल के मरीजों को बहुत फायदा मिलता है।
3. शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए इस योगासन का अभ्यास बहुत सहायक माना जाता है।
4. दिल की सेहत को ठीक रहने के लिए भी उत्तान शीशोसन का अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें : चक्कर आने या सिर घूमने (वर्टिगो) की समस्या में फायदेमंद हैं ये 3 योगासन, जानें कैसे करना है अभ्यास
5. मन और दिमाग को शांत रखने और मानसिक समस्याओं से निजात दिलाने में भी इस आसन का अभ्यास फायदेमंद है।
6. शरीर का लचीलापन सुधारने और संतुलन ठीक करने के लिए भी एक्सटेंडेड पपी पोज का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है।
7. पीठ के ऊपरी हिस्से, बाहों, गर्दन और पेट की मांसपेशियों के लिए भी इस आसन का रोजाना अभ्यास फायदेमंद होता है।
उत्तान शीशोसन का अभ्यास करने का तरीका (Extended Puppy Yoga Pose Steps To Do)
- उत्तान शीशोसन योग का अभ्यास करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- उत्तान शीशोसन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
- इसके बाद अब आप गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर की तरफ उठाएं।
- अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए आगे की तरफ झुककर अपने माथे को जमीन के पास रखें।
- अब अपनी हथेलियों को भी जमीन पर रखें।
- अब कुछ देर तक इसी मुद्रा में रहकर सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
- कुछ देर के बाद आप गहरी सांस खींचते हुए वापस वज्रासन की मुद्रा में आ जाएं।

योग के माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। तीनों के स्वस्थ रहने से आप स्वयं को स्वस्थ महसूस करते हैं। योग के जरिए न सिर्फ बीमारियों का निदान किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है। योग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नव-ऊर्जा का संचार करता है। योगा शरीर को शक्तिशाली एवं लचीला बनाए रखता है साथ ही तनाव से भी छुटकारा दिलाता है जो रोजमर्रा की जिंदगी के लिए बेहद जरूरी है। इस योगासन का अभ्यास हमेशा किसी एक्सपर्ट या योग गुरू की देखरेख में करना चाहिए।
(All Image Source - Freepik.Com)