Expert

महिलाएं रोज जरूर करें उत्तान शीशोसन का अभ्यास, जानें इसके फायदे

योग का अभ्यास सेहतमंद रहने के लिए लाभदायक होता है। यहां जानिए, महिलाओं के लिए उत्तान शीशोसन का अभ्यास करने के क्या-क्या फायदे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाएं रोज जरूर करें उत्तान शीशोसन का अभ्यास, जानें इसके फायदे


तेजी से बदलती खानपान की आदतों का सेहत पर बुरा असर पड़ता है, जिसके कारण महिलाओं के हार्मोनल इंबैलेंस के साथ कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर रोजाना योग का अभ्यास करना चाहिए, इससे न केवल शारीरिक स्वास्थ्य सुधारता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। नियमित योग अभ्यास से वजन कंट्रोल किया जा सकता है और मेटाबोलिज्म को बढ़ावा मिलता है। महिलाओं को रोजाना 20-30 मिनट योग का अभ्यास करना चाहिए। योगासन को सही तकनीक से करना भी जरूरी है, इसलिए योग शिक्षक की सलाह लें। महिलाओं के लिए उत्तान शिशोसन का अभ्यास (health benefits of puppy pose for women) लाभकारी होता है। इस लेख में योग शिक्षक रजनीश महिलाओं के लिए उत्तान शीशोसन का अभ्यास करने के फायदे बता रहे हैं।

महिलाओं के लिए उत्तान शीशोसन का अभ्यास करने फायदे - Uttana Shishosana Health Benefits For Female In Hindi

1. आजकल ज्यादातर महिलाएं वर्किंग होती हैं या अपना बिजनेस संभाल रही होती हैं। काम के प्रेशर के कारण अक्सर महिलाओं को तनाव रहता है, ऐसे में अगर आप रोजाना उत्तान शीशोसन का अभ्यास करती हैं तो आपको लाभ मिल सकता है। इस आसन में गहरी सांस लेने से मस्तिष्क को ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है, जिससे मानसिक शांति मिलती है। उत्तान शीशोसन मानसिक तनाव और एंग्जायटी को कम करने में मदद करता है।

2. आपने कई महिलाओं को ये कहते सुना होगा कि उनकी पीठ में दर्द रहता है। पीठ में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए भी उत्तान शीशोसन लाभदायक होता है। इस आसन का अभ्यास करने से पीठ दर्द की समस्या दूर हो सकती है। नियमित रूप से इस आसन का अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है और लचीलापन बढ़ता है। 

इसे भी पढ़ें: गर्भवती महिलाएं खड़ी होकर रोज करें ये 5 योगासन, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

yoga

3. यह आसन स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए लाभकारी होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे छाती की मांसपेशियों का तनाव कम होता है। इसके साथ ही कंधे और छाती की मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं।

4. बिगड़े खानपान के कारण अक्सर महिलाएं बढ़े हुए वजन और मोटापे से परेशान रहती हैं। ऐसे में उत्तान शीशोसन का अभ्यास करने से पेट की चर्बी कम होती है और पेट की मांसपेशियों में कसावट आती है। हेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान के साथ यह आसन मोटापा कम करने में सहायक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: मन को शांत रखने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, तनाव होगा कम और दूर होगी बेचैनी

5. उत्तान शीशोसन का अभ्यास करने से पेट के निचले हिस्से में खिंचाव पैदा होता है, जिससे मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द और अन्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। 

6. उत्तान शीशोसन का अभ्यास करने से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे हार्ट हेल्थ अच्छी होती है और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं।

7. अनहेल्दी खानपान और बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण अक्सर महिलाएं हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या से परेशान रहती हैं। ऐसे में उत्तान शीशोसन का अभ्यास महिलाओं के हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में मदद करता है।

8. आजकल महिलाओं को तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और काम के प्रेशर के कारण अनिद्रा की शिकायत हो जाती है। ऐसे में उत्तान शीशोसन का अभ्यास करने से महिलाओं को लाभ मिल सकता है। इस आसन का अभ्यास करने से नींद अच्छी आती है।

9. जिन महिलाओं को पेट से जुड़ी समस्याएं रहती है उनके लिए उत्तान शीशोसन का अभ्यास लाभकारी होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस आसन का अभ्यास करने से  कब्ज, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

उत्तान शीशोसन आसन सरल है और इसे आसानी से घर पर किया जा सकता है। हालांकि, इसे करते समय सही तकनीक का पालन करना जरूरी है, इसलिए किसी योग एक्सपर्ट की सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

बंद नाक से राहत पाने के लिए करें पदाधीरासन का अभ्यास, एक्सपर्ट से जानें करने का सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version