Expert

रोज चक्की चलनासन करने से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें तरीका

महिलाओं के लिए योग के अनेक फायदे हैं। यहां जानिए, महिलाओं के लिए चक्की चलनासन के क्या-क्या फायदे होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज चक्की चलनासन करने से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें तरीका


वर्तमान समय में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं और इसके साथ ही अपने घर को भी संभाल रही हैं। कामकाजी महिलाओं पर घर और ऑफिस दोनों जगह की जिम्मेदारियां होती हैं, ऐसे में महिलाएं खुद का ख्याल कम रख पाती हैं। जिसके कारण कई बार महिलाओं को सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा आजकल खराब खानपान और लाइफस्टाइल का भी बुरा असर महिलाओं की सेहत पर पड़ता है, जिससे लड़कियां और महिलाएं इनफर्टिलिटी का शिकार हो रही हैं। हालांकि, अगर आप समय रहते अपनी सेहत का ध्यान रखना शुरू कर दें तो इन गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। महिलाओं को अपनी सेहत बेहतर करने और प्रजनन अंगों (रीप्रोडक्टिव ऑर्गन) को हेल्दी रखने के लिए रोजाना योग का अभ्यास करना चाहिए। इस लेख में योग शिक्षक रजनीश महिलाओं के लिए चक्की चलनासन के फायदे बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप रोजाना इस आसन का अभ्यास करना शुरू कर देंगी।

महिलाओं के लिए चक्की चलनासन के फायदे - Chakki Chalanasana Health Benefits For Women In Hindi

1. पेल्विक एरिया को मजबूती - Pelvic and Hip Strengthening

योग शिक्षक रजनीश ने बताया कि महिलाओं को हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए अपने पेल्विक एरिया को मजबूत बनाना चाहिए। जिसके लिए चक्की चलनासन का अभ्यास लाभकारी साबित हो सकता है। नियमित रूप से चक्की चलनासन का अभ्यास पेल्विक और कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूती देता है। यह आसन निचले हिस्से की मांसपेशियों को सक्रिय करता है, जिससे कूल्हों और पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों में सुधार होता है। महिलाओं के लिए यह खास तौर पर लाभकारी है क्योंकि यह आसन प्रजनन स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है और गर्भधारण के चांस को बढ़ाने में सहायक होता है।

इसे भी पढ़ें: मन को शांत रखने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, तनाव होगा कम और दूर होगी बेचैनी

2.  मासिक धर्म की समस्याओं में राहत - Relief From Menstrual Problems

महिलाओं को मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिनसे निजात पाने के लिए आप रोजाना चक्की चलनासन का अभ्यास कर सकती हैं। चक्की चलासन मासिक धर्म की अनियमितता और दर्द को कम करने में सहायक हो सकता है। यह आसन पेट और कमर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, जिससे मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में राहत मिलती है। 

3. प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार - Improve Reproductive Health

चक्की चलनासन प्रजनन अंगों (ओवरी, यूट्रस) को मजबूत करता है और हेल्दी बनाता है। यह महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य को बनाए रखने और गर्भधारण के चांस को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

yoga

इसे भी पढ़ें: गर्भवती महिलाएं खड़ी होकर रोज करें ये 5 योगासन, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

4. कमर दर्द से राहत - Relief From Back Pain

महिलाओं को अक्सर कमर दर्द और पीठ में दर्द की शिकायत रहती है, जिसके कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में रोजाना चक्की चलनासन का अभ्यास महिलाओं के लिए लाभकारी हो सकता है। चक्की चालनासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और कमर दर्द में राहत प्रदान करता है। यह आसन खासकर  उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है जो लंबे समय तक बैठकर काम करती हैं।

5. तनाव और चिंता को कम करना - Reducing Stress And Anxiety

वर्किंग महिलाओं को घर के साथ ऑफिस को भी संभालना होता है, ऐसे में कई बार महिलाएं तनाव और एंग्जायटी की समस्या से परेशान रहती हैं। ऐसे में चक्की चलनासन का अभ्यास फायदा कर सकता है। चक्की चलनासन के नियमित अभ्यास से शरीर में हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते हैं, जिससे तनाव और चिंता में कमी आती है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

स्वस्थ रहने के लिए रोज करें मेडिटेशन, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer