
आज के समय में मुंहासे और स्किन संबंधी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। बदलते मौसम, प्रदूषण, तनाव और असंतुलित खान-पान के कारण अक्सर चेहरे पर पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स दिखाई देने लगते हैं। कई लोग इन समस्याओं का हल क्रीम, ट्रीटमेंट और एंटीबायोटिक दवाओं में ढूंढते हैं, लेकिन आयुर्वेद में सदियों से नीम को स्किन की समस्याओं का नेचुरल उपाय माना गया है। नीम को आयुर्वेद में रक्त शुद्धिकारी और इन्फेक्शन रोधी हर्ब के रूप में जाना जाता है। बहुत से लोग यह सवाल पूछते हैं कि क्या नीम जूस पीने से मुंहासे पूरी तरह खत्म हो जाएंगे? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने, मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से बात की-
क्या नीम का जूस मुंहासे हटाता है? - Does Neem Juice Reduce Acne
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं, ''मुंहासे अक्सर रक्त में अशुद्धियों और पित्त दोष के कारण होते हैं। नीम का जूस इन अशुद्धियों को बाहर निकालने में मदद करता है और शरीर के अंदर से त्वचा को स्वस्थ बनाता है। नीम जूस त्वचा को अंदर से साफ करता है और मुंहासों को कम करता है, लेकिन इसे हमेशा एक सपोर्टिव उपाय के रूप में ही इस्तेमाल करें।'' यही कारण है कि नीम जूस आजकल नेचुरल और घरेलू उपायों में बहुत फेमस हो गया है। आयुर्वेद के अनुसार, मुंहासे अक्सर अग्नि (पाचन अग्नि) की कमजोरी और रक्त में अशुद्धियों के कारण होते हैं। नीम का सेवन शरीर के अंदर से इन अशुद्धियों को बाहर निकालने और पित्त दोष को संतुलित करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: किन लोगों को नीम की पत्तियां खाने से बचना चाहिए? जानें डॉक्टर से
नीम जूस पीने के फायदे - Benefits of drinking neem juice
- नीम का जूस शरीर के टॉक्सिन्स को निकालता है और ब्लड को साफ करता है।
- आयुर्वेद में पित्त दोष बढ़ने से त्वचा में जलन और लालिमा होती है। नीम जूस इसे कम करता है।
- नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन को रोकते हैं।
- नीम जूस त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण कम करता है।
इसे भी पढ़ें: लिवर डिटॉक्स और शुगर में नीम या करेला का जूस क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें डॉक्टर से
नीम जूस से मुंहासे कम करने का तरीका - How to reduce acne with neem juice
आयुर्वेद में नीम का जूस सीधे पीने या पानी में मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करना सबसे फायदेमंद माना गया है, कुछ लोग नीम को अन्य जड़ी-बूटियों जैसे तुलसी या पुदीना के साथ मिलाकर भी सेवन करते हैं। इससे स्वाद बेहतर होता है और पाचन पर भी असर अच्छा रहता है।
सावधानियां और नुकसान
- नीम जूस अधिक मात्रा में पीने से पेट दर्द, दस्त और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- प्रेग्नेंट महिलाओं को नीम जूस बिना डॉक्टर की सलाह नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह गर्भाशय को उत्तेजित कर सकता है।
- नीम जूस को हमेशा ताजा और नेचुरल रूप में ही लेना चाहिए। पैक्ड जूस में अक्सर प्रिजर्वेटिव्स और अन्य केमिकल्स मिलाए जाते हैं।
निष्कर्ष
आयुर्वेद में नीम को स्किन संबंधी समस्याओं का नेचुरल उपाय माना गया है। नीम जूस शरीर को अंदर से शुद्ध करता है, पित्त और वात दोष को संतुलित करता है और स्किन में होने वाले इंफेक्शन को कम करता है। हालांकि, मुंहासों का इलाज केवल नीम जूस से संभव नहीं है। बैलेंस डाइट, पर्याप्त नींद, पर्याप्त पानी पीना और स्किन की नियमित सफाई भी जरूरी है। नीम जूस को सीमित मात्रा में और ताजगी के साथ सेवन करने से यह त्वचा के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 14, 2025 08:06 IST
Published By : Akanksha Tiwari