Mon Oct 12, 2026 | 08:25 AM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

डायब‍िट‍िक सर्द‍ियों में खाएंं ये 6 हेल्‍दी फूड्स, शुगर बढ़े ब‍गैर शरीर को म‍िलेगी गर्माहट

डायब‍िटीज में मेथी, अजवाइन, अदरक, चना दाल, मल्‍टीग्रेन रोटी वगैरह का सेवन करेंगे, तो शुगर स्‍पाइक और ठंडक से बचाव होगा।
डायब‍िट‍िक सर्द‍ियों में खाएंं ये 6 हेल्‍दी फूड्स, शुगर बढ़े ब‍गैर शरीर को म‍िलेगी गर्माहट
डायब‍िट‍िक सर्द‍ियों में खाएंं ये 6 हेल्‍दी फूड्स, शुगर बढ़े ब‍गैर शरीर को म‍िलेगी गर्माहट

मेरे दादाजी डायब‍िटीज का श‍िकार थे और वे हमेशा ऐसी चीजों की खोज में रहते थे ज‍िसे खाकर उनका शुगर लेवल न बढ़े। दादाजी खाने के शौकीन भी थे, उन्‍हें तरह-तरह की ड‍िशेज ट्राई करना अच्‍छा लगता था। इसल‍िए मेरा पर‍िवार हमेशा दादाजी के ल‍िए ऐसी चीजों की खोज में रहता था ज‍िसे खाकर उनका शुगर लेवल कंट्रोल रहे और जो स्‍वादि‍ष्‍ट भी हो। सर्दि‍यों के द‍िनों में डायब‍िट‍िक के मरीज कई ऐसी चीजों का सेवन कर सकते हैं जो शरीर को गर्माहट, तो देंगे ही साथ ही शुगर स्‍पाइक से भी बचाव करेंगे। ऐसे ही 6 फूड्स के बारे में आगे जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. मेथी और अजवाइन पराठा (हल्के तेल में)- Fenugreek Leaves And Ajwain Paratha

  • Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि डायब‍िटीज के मरीज सर्दि‍यों के द‍िनों में मेथी और अजवाइन के पराठे हल्‍के तेल से सेंककर खाएं। इससे शरीर को गर्मोहट म‍िलती है।
  • मेथी का सेवन करने से ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज में टाइम पर खाना क्यों है जरूरी? एक्‍सपर्ट से समझें कारण

2. मल्टीग्रेन रोटी और साग- Multigrain Roti With Saag

saag-with-roti-benefitssaag-with-roti-benefits

  • मल्टीग्रेन रोटी में फाइबर ज्यादा होता है, जिससे शुगर धीरे बढ़ती है।
  • Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि साग में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो सर्दि‍यों के ल‍िए एक अच्‍छा इम्‍यून‍िटी बूस्‍ट‍िंग फूड है।

3. स्प्राउट्स (उबले हुए भी ले सकते हैं)- Sprouts

  • सर्द‍ियों में उबले हुए स्‍प्राउट्स का सेवन कर सकते हैं।
  • स्‍प्राउट्स में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है।
  • इसे खाने से शुगर स्‍पाइक को रोकने में मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- 200 mg/dL से ज्‍यादा है पोस्ट मील शुगर? इन 7 खानपान की गलतियों को तुरंत छोड़ें

4. सोयाबीन और चना दाल कबाब- Soyabean And Chana Dal Kebabs

chana-kabab-benefitschana-kabab-benefits

  • सोयाबीन और चना दाल के कबाब का सेवन भी सर्दि‍यों में कर सकते हैं।
  • ये ब्‍लड शुगर लेवल को स्‍थ‍िर रखते हैं और शरीर को गर्माहट भी देते हैं।
  • Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि सोया और चना दाल के कबाब एक तरह के हाई प्रोटीन फूड्स हैं ज‍िसे खाकर पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

5. बिना शक्कर की अदरक चाय- Ginger Tea Without sugar

  • सर्द‍ियों में अदरक वाली चाय का सेवन सेहत के ल‍िए फायदेमंद होता है।
  • इससे इंसुल‍िन सेंस‍िट‍िव‍िटी सुधारने में मदद म‍िलती है।
  • अदरक से शरीर को गर्माहट भी म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- क्या खाने से पहले सूप पीना ब्लड शुगर कंट्रोल करता है? जानें डाइटिशियन की सलाह

6. हल्दी वाला दूध- Turmeric Milk

  • हल्‍दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हल्‍दी वाला दूध पीने से इम्‍यून‍िटी को बढ़ाने में मदद म‍िलती है।
  • हल्‍दी को टोन्‍ड म‍िल्‍क के साथ प‍िएंगे, तो शुगर लेवल संतुल‍ित रहेगा।

न‍िष्‍कर्ष:

सर्दि‍यों में शुगर लेवल संतुल‍ित रखना है और शुगर स्‍पाइक से भी बचना है, तो डाइट में हल्‍दी वाला दूध, अदरक चाय, सोयाबीन और चना दाल के कबाब, स्‍प्राउट्स, मल्‍टीग्रेन रोटी और साग, मेथी वगैरह का सेवन करें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

→ मोटी चोटी के लिए खाएं ये सीड्स और ड्राई फ्रूट्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 17, 2025 18:37 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 17, 2025 18:37 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha