अजवाइन के बीज (carom seeds in hindi) हमारे किचन में मिलने वाली कुछ आम चीजों में से एक है। हम इसे कई कारणों से अपने खाने और तमाम घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल करते आए हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि अजवाइन में ऐसा क्या है, जिसकी वजह से ये इतना लाभकारी है? दरअसल, अजवाइन एक बीज है, जो कि औषधीय गुणों से भरपूर है। जैसे कि अजवाइन फाइबर, विटामिन, एंटी ऑकसीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों की खान है। इसी वजह से लोग पेट दर्द से लेकर अर्थराइटिस के दर्द तक में इस बीज का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही, में वेलनेस कोच ल्यूक कॉन्टिहो (Luke Coutinho) ने अपने सोशन मीडिया साइट पर अजवाइन के फायदे (ajwain benefits in hindi) को लेकर एक वीडियो शेयर किया। वेलनेस कोच ल्यूक कॉन्टिहो (Luke Coutinho) ने इस वीडियो में अजवाइन के फायदे के साथ इसे इस्तेमाल करने के भी तरीके बताए। तो, आइए जानते हैं सेहत के लिए कैसे लाभकारी है अजवाइन (Celery Health Benefits) और हम अपने रोजमर्रा की जिंदगी में इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं (uses of ajwain)
अजवाइन के फायदे -ajwain benefits in hindi
अपच के लिए अजवाइन (ajwain for indigestion)
1.ल्यूक कॉन्टिहो (Luke Coutinho) की मानें, तो अपच की परेशानी में अजवाइन बहुत फायदे की चीज है। दरअसल ये हमारे पेट में उन डाइजेशटिव एंजाइम को रेगुलेट करता है, जो कि खाना पकाने की गतिविधि में तेजी लाते हैं। अजवाइन से पुरानी अपच को रोकने और इसके इलाज में भी मदद मिल सकती है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको थोड़ा जीरा, थोड़ा सौंफ और थोड़े से अजवाइन को भून कर पीस लेना चाहिए और हमेशा खाने के बाद इस पाउडर को खा लेना चाहिए।
2.एसिडिटी का तुरंत इलाज है (ajwain for acidity)
एसिडिटी की परेशानी में अजवाइन का इस्तेमाल शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। जब आपको गैस की परेशानी हो तो आपक अजवाइन को गर्म पानी के साथ या फिर अजवाइन का पानी (ajwain water for gas) ले सकते हैं। इसके लिए आप 250 ग्राम अजवाइन को 4 कप पानी में डाल कर उबाल लें। अब इसे गाढ़ा होने तक पका लें। पानी जब कम हो जाएगा, तो उसे एक बर्तन में रख लें और गैस महसूस होने पर इसका सेवन करें। इससे सीने में जलन, खट्टी डकारें आना, पेट दर्द, पेट में गुड़गुड़ाहट आदि रोगों से आराम मिलेगा। इसके अलावा अजवाइन को बारीक पीसकर, उसमें थोड़ी मात्रा में हींग मिला लें। इसका लेप बना लें। इसे पेट पर लगाने से पेट के फूलने और पेट की गैस आदि परेशानियों में तुरंत आराम मिल सकता है।
3.पेट में कीड़े होने पर अजवाइन का इस्तेमाल
हमारे पेट में कई सारे पैरासाइट्स और बैक्टीरिया होते हैं। ये हमारा पोषण चुराने लगते हैं और पेट से जुड़ी कई परेशानियों को कारण बनते हैं। कई बार ये भूख मार देते हैं, अपज और मतली आदि की पशानी भी पैदा करते हैं। इसके लिए अजवाइन के 3 ग्राम महीन चूर्ण को दिन में दो बार छाछ के साथ सेवन करें। इसके अलावा आप गुड़ के साथ अजवाइन सुबह खाली पेट लें या खाने के बाद लें। इससे आंत के हानिकारक कीड़े खत्म हो जाएंगे। अगर आपके बच्चों में ये परेशानी है, तो अजवाइन के 2 ग्राम चूर्ण को काला नमक के साथ सुबह-सुबह बच्चों को खिलाएं।
4.प्रेग्नेंसी में
प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं को सुबह उठते ही मॉर्निंग सिकनेस यानी कि मतली आदि महसूस होने लगती है। ऐसे में आप अजवाइन की गर्म चाय पी सकती हैं। अजवाइन मूड बूस्टर की तरह काम करता है और इसका एक चम्मच मतली की परेशानी को रोक सकता है। तो, प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस से बचने के लिए अजवाइन की चाय पिएं। इसके लिए एक कप पानी में एक चम्मच अजवाइल उबाल लें। फिर इसमें गुड़ या शहद मिला लें। आप चाहें, तो स्वाद के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू भी डाल सकती हैं। फिर इसे गर्म चाय का सेवन करें। आपको बेहतर महसूस होगा।
इसे भी पढ़ें : एनीमिया से बचाव के लिए क्या अपनाएं और किन चीजों से रहें दूर? बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट
5. अर्थराइटिस के दर्द में
अजवाइन आपको अर्थराइटिस के दर्द से राहत दिला सकता है। दरअसल, अजवाइन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो, दीर्घकालिक या पुरानी सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। अजवाइन में एंटीबायोटिक गुण भी होते हैं, जो कि रेडनेस को कम करने और सूजन का मुकाबला करने में मदद करते हैं। इसमें हाई सेंसिटिव गुण भी हैं , जो कई हद तक टिशूज को आराम पहुंचाते हैं। इसके लिए अजवाइन के बीजों के पेस्ट को जोड़ों में लगाएं या अजवाइन को पीस कर उबाल लें और उससे दर्द की सिकाई करें।
6. पिंपल फ्री त्वचा के लिए अजवाइन का इस्तेमाल
त्वचा को साफ करने और इसे पिंपल फ्री बनाने में अजवाइन काफी मदद करता है। अजवाइन पाउडर मुंहासों के निशान को हल्का करने में विशेष रूप से उपयोगी है। अजवाइन के बीज में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो लालिमा और सूजन को रोक सकते हैं। आप अजवाइन को गर्म पानी के साथ पेस्ट बनाएं। 10-15 मिनट के लिए प्रभावित क्षेत्र पर एक पेस्ट लागू करें और फिर त्वचा को धो लें। लगातार कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल करें।
7.शिशु के पेट दर्द में
कई बार शिशुओं को भी गैस और पेट दर्द की समस्या हो जाती है। ऐसे में आप अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अजवाइन को गर्म कर लें और घी या सरसों तेल मिला कर बच्चे के नाभि पर लगाएं। बच्चे को पेट दर्द से आराम मिल जाएगा। इसके अलावा आप ये भी कर सकते हैं कि इस परेशानी में हल्के साफ कपड़े में अजवाइन को रख लें। इसे शिशु के मुंह में चटाएं। इससे शिशु के पेट का दर्द तुरन्त ठीक हो जाता है।
8.ब्लड प्रेशर कम करने में भी मदद करता है
हाई ब्लड प्रेशर एक सामान्य स्थिति है जो, हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ाती है। ऐसे में अजवाइन आपकी मदद कर सकता है। पारंपरिक उपचार में कैल्शियम-चैनल ब्लॉकर्स जैसी दवाओं का उपयोग शामिल है। ये ब्लॉकर्स कैल्शियम को आपके दिल की कोशिकाओं में प्रवेश करने से रोकते हैं और रक्त वाहिकाओं को फैला देते हैं, जिसके परिणामस्वरूप ब्लड प्रेशर कम होता है। इस तरह अजवाइन भी कैल्शियम-चैनल-अवरोधक की तरह काम करता है और ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज रोगियों के लिए शुगर कंट्रोल करने वाले और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले 5 हेल्दी फूड्स
9.माइग्रेन में
अजवाइन के इस्तेमाल से माइग्रेन के दर्द में भी राहत मिल सकती है। इससे निपटने के लिए अदरक, अजवाइन और काले नमक के मिश्रण का सेवन करें। अगर आपको स्वाद थोड़ा बहुत अधिक लगता है, तो इस मिश्रण को पानी में मिलाएं और इसे पी जाएं। इसके अलावा माइग्रेन से छुटकारा पाने का एक प्रभावी तरीका ये है कि इन्हें एक टिशू पेपर पर रखें और उन्हें सूंघें। बेहतर और तेज परिणाम पाने के लिए आप चाहें तो इन्हें आप जला भी सकते हैं और इसे सूंघ सकते हैं।
10.मुंह के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
अगर आपको अचानक सें दांत में दर्द हो तो आप अजवाइन के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप अजवाइन के बीजों को दांत के नीचे दबा सकते हैं। अगर आप मुंह को हमेशा साफ रखने के बारे में सोचते हैं, तो इन बीजों का सेवन कर सकते हैं।ये आपको कैविटी और सांसों की बदबू से भी बचाएगा।
इन सबके अलावा अजवाइन का एंटी ऑक्सीडेंट गुण सर्दी-जुकाम से भी आपको बचा सकता है। तो, अजवाइन के इन तमाम स्वास्थ्य लाभों का फायदा उठाने के लिए इसका सेवन करें। पर अगर आपको अजवाइन खाने के बाद किसी भी तरह की एलर्जी महसूस होती है, तो इसे खाने से बचें।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi