शरीर की इन 10 समस्याओं को दूर कर सकता है अजवाइन, आप भी जरूर करें डाइट में शामिल

Benefits Of Eating Ajwain Or Carom Seeds For Healthy Body: अजवाइन शरीर की कई समस्याओं को दूर करती हैं और शरीर को स्वस्थ रखती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर की इन 10 समस्याओं को दूर कर सकता है अजवाइन, आप भी जरूर करें डाइट में शामिल


Benefits Of Eating Ajwain Or Carom Seeds For Healthy Body: अजवाइन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये एक मसाला है, जो लगभग हर किचन में पाया जाता है। अजवाइन जीरा और सौंफ के बीज के समान एक छोटा, गोल आकार का बीज होता है, जो खाने में तीखा होने के साथ हल्का कडवा भी होता है। अजवाइन की खूशबू इसे ओर मसालों से अलग करती है। अजवाइन को खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ पेट की कई समस्याओंको दूर करता है। अजवाइन में के बीजों को भून कर तैयार किया जाता है और कई चीजों में इसका उपयोग किया जाता हैं। अजवाइन में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे फाइबर, फैटी एसिड और प्रोटीन। इसके सेवन से खाना आसानी से पच जाता है और मौसमी फ्लू से भी रक्षा होती हैं। अजवाइन को खाने में डालने के साथ इसका उपयोग काढा या बिस्कुट बनाने में भी किया जा सकता हैं। आइए जानते हैं शरीर के लिए अजवाइन के अन्य फायदों के बारे में।

1. अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया को कम करके शरीर में होने वाले संक्रमण से बचाव करता है। अजवाइन में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाकर विभिन्न संक्रमण से शरीर का बचाव करते हैं। 

2. अजवाइन के सेवन से पेट की समस्याएं दूर होती हैं। netmeds के अनुसार, अजवाइन पाचन को बढ़ावा देता है। इसके सेवन से एसिडिटी, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिलती हैं। अजवाइन खाने को पचाने के साथ आंतों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

3. अजवाइन के सेवन से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। अजवाइन में थाइमोल नामक एंजाइम पाया जाता है, जो कैल्शियम को रक्त वाहिकाओं में प्रवेश करने से रोकता है, जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 

4. सर्दी और खांसी से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन का उपयोग फायदेमंद रहता है। यह बलगम को आसानी से बाहर निकालकर नाक की रुकावट को भी दूर करता है, जिससे राहत मिलती है। अजवाइन के सेवन से अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी श्वसन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें- Triphala Side Effects: गर्मियों में ज्यादा त्रिफला खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 6 नुकसान

5. गठिया रोग से राहत पाने के लिए अजवाइन का सेवन किया जा सकता है। अजवाइन में एनाल्जेसिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जो जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से रुमेटीइड गठिया ऑटोइम्यून सूजन संबंधी बीमारियों की संभावना कम हो जाती है।

healthy digestion

6. अजवाइन के सेवन से स्किन लंबे समय तक हेल्दी रहती है। इसमें मौजूद तत्व उम्र बढ़ने के विभिन्न लक्षणों जैसे झुर्रियां, महीन रेखाएं, धब्बे और काले घेरों से रक्षा करती हैं। अजवाइन मुहांसों के दाग-धब्बों को हल्का करके स्किन को चमकदार बनाता है।

7. अजवाइन में मौजूद बालों को नेचुरल कलर को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद  एंटी-माइक्रोबियल गुण खुजली और रूसी को दूर करने के साथ स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं। यह बालों को असमय सफेद होने से बचाता है।

8.  अजवाइन और नमक के पानी से कुल्ला करने से दांतों के दर्द की समस्या कम होती है। अजवाइन के सेवन से मुंह की बदबू से छुटकारा मिलता है।

9. आंखों की खुजली और आंखों को क्लीन करने के लिए अजवाइन का उपयोग किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक मुट्ठी बीज को 1 कप पानी में उबाल लें। अब इस पानी को ठंडा होने के बाद इससे आंखों को साफ करें। 

10. अजवाइन के पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके शरीर को हेल्दी और फिट रखता है। इस पानी को पीने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

डाइट में शामिल करने के तरीके

अजवाइन का सेवन करने के लिए इसको परांठे में मिलाकर, सब्जी या फिर इसे पानी में उबालकर सेवन किया जा सकता हैं। 

अजवाइन शरीर के लिए फायदेमंद होती है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

क्या किडनी के मरीजों को कीवी खाना चाहिए? जानें डाइटिशियन से

Disclaimer